देश

'विरासत में गद्दी तो मिल सकती है, लेकिन बुद्धि नहीं...' अखिलेश यादव पर भड़के योगी सरकार के मंत्री

Prayagraj: समाजवादी पार्टी (सपा) के अध्यक्ष अखिलेश यादव ने गोरखपुर लिंक एक्सप्रेस-वे को सबसे महंगा राजमार्ग करार दिया। तंज कसते हुए कहा कि यह कोई एक्सप्रेस-वे नहीं, बल्कि महज चार लेन वाला राजमार्ग है। सपा सुप्रीमो के बयान पर योगी सरकार के मंत्री नंद गोपाल गुप्ता 'नंदी' ने पलटवार किया है।

Image

अखिलेश यादव पर भड़के नंद गोपाल गुप्ता 'नंदी'

Photo : Twitter

Prayagraj: उत्तर प्रदेश की सियासी गलियारों में एक बार फिर हलचल तेज है। समाजवादी पार्टी (सपा) के अध्यक्ष अखिलेश यादव ने गोरखपुर लिंक एक्सप्रेस-वे को सबसे महंगा राजमार्ग करार दिया। तंज कसते हुए कहा कि यह कोई एक्सप्रेस-वे नहीं, बल्कि महज चार लेन वाला राजमार्ग है। उनके इस बयान पर योगी सरकार के मंत्री नंद गोपाल गुप्ता 'नंदी' ने पलटवार किया है।

विरासत में गद्दी तो मिल सकती है, लेकिन बुद्धि नहीं: नंदी

नंदी ने अखिलेश यादव के बयान को 'बुद्धि की कमी' बताया। उन्होंने कटाक्ष किया कि 'विरासत में गद्दी तो मिल सकती है, लेकिन बुद्धि नहीं।' नंदी यहीं नहीं रुके, उन्होंने सपा के संस्थापक मुलायम सिंह यादव की तारीफ करते हुए कहा कि नेताजी ने राजनीति में तपस्या की, जनता ने उन्हें मैंडेट दिया, लेकिन अखिलेश ने 'मुगलों की परंपरा' निभाते हुए अपने पिता की गद्दी छीन ली। मुगल सत्ता हथियाने के लिए अपने पिताओं को मारकर उन्हें गद्दी से उतारने के लिए जाने जाते थे। अखिलेश यादव की बुद्धि पर सवाल उठाना समय की बर्बादी है।

अखिलेश ने विधानसभा चुनाव में सपा की सरकार बनाने का किया दावा

अखिलेश यादव ने हाल ही में 2027 के विधानसभा चुनाव में सपा की सरकार बनाने का दावा किया था। इस पर भी नंदी ने चुटकी ली। उन्होंने कहा कि अखिलेश यादव मुंगेरीलाल के हसीन सपने देख रहे हैं। जनता योगी और मोदी सरकार के साथ खड़ी है। वहीं 11वें अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर आज प्रयागराज के पवित्र त्रिवेणी संगम तट पर योग का अनूठा संगम देखने को मिला। उत्तर प्रदेश के कैबिनेट मंत्री नंद गोपाल गुप्ता ‘नंदी’ ने संगम नोज पर आयोजित भव्य योग शिविर में हिस्सा लिया और सैकड़ों लोगों के साथ योगाभ्यास कर इस अवसर को यादगार बनाया। इस मौके पर शहरवासियों का उत्साह देखते ही बनता था, जहां गंगा, यमुना और सरस्वती के संगम पर योग के जरिए सेहत और अध्यात्म का मिलन हुआ। नंद गोपाल गुप्ता ने योग सत्र में हिस्सा लेते हुए विभिन्न आसनों का अभ्यास किया और उपस्थित लोगों को योग को जीवनशैली का हिस्सा बनाने के लिए प्रेरित किया। उन्होंने सभी से इस अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर योग को अपने दैनिक जीवन में शामिल करने का संकल्प लेने की अपील की।

Shashank Shekhar Mishra
Shashank Shekhar Mishraauthor

शशांक शेखर मिश्रा टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल (www.timesnowhindi.com) में बतौर कॉपी एडिटर काम कर रहे हैं। इन्हें पत्रकारिता में करीब 5 वर्षों का अनुभव है। इन पांच सालों में देश की राजनीति से लेकर देश-दुनिया में बनते-बिगड़ते सत्ता समीकरणों एवं घटनाओं को कवर करने का अनुभव है। राजनीति, रक्षा और आटोमोबाइल्स की खबरों में विशेष रूचि के साथ खोजी पत्रकारिता और स्टिंग ऑपरेशन का भी अनुभव है। टाइम्स नाउ नवभारत में देश-दुनिया की खबरों के साथ रियल टाइम डेस्क पर कार्य करने का अनुभव है। शशांक ने इन 5 वर्षों के पत्रकारिता के कैरियर के दौरान टेलीविजन और डिजिटल मीडिया में कार्य करने का अनुभव हासिल किया है। टाइम्स नाउ नवभारत में बतौर कॉपी एडिटर जुड़ने से पहले जागरण न्यू मीडिया, इनशार्ट्स, जी हिंदुस्तान और न्यूज हेल्पलाइन में सब एडिटर, रिपोर्टर और असिस्टेंट प्रोड्यूसर के तौर पर काम कर चुके हैं। पढ़ाई-लिखाई की बात करें तो लखनऊ विश्वविद्यालय से राजनीति विज्ञान में पोस्ट ग्रेजुएशन किया है। इसके बाद एशियन एकेडमी ऑफ फिल्म एंड टेलीविजन से पोस्ट ग्रेजुएशन डिप्लोमा इन मास कम्युनिकेशन एंड टीवी जर्नलिज्म किया हैं। शशांक को जिम जाना, एडवेंचर एक्टिविटी करना और नई तकनीक को जानना और समझना बेहद पसंद है। इसके अलावा शशांक को ड्राइव करना और अध्यात्म में भी काफी रुचि हैं। शशांक शेखर मिश्रा उत्तर प्रदेश की राजधानी और नवाबों के शहर के रूप में फेमस लखनऊ से ताल्लुक रखते हैं।

और पढ़ें
End of Article