देश

पहलवानों के प्रदर्शन का असर, बृज भूषण शरण सिंह के खिलाफ आज FIR दर्ज करेगी दिल्ली पुलिस

  • Written by: आलोक कुमार राव
  • Updated Apr 28, 2023, 04:29 PM IST

Brij Bhushan Sharan Singh : बृज भूषण शरण सिंह पर कार्रवाई की मांग को लेकर पहलवान बीते छह दिनों से जंतर-मंतर पर प्रदर्शन कर रहे हैं। पहलवानों का आरोप है कि भाजपा सांसद ने महिला पहलवानों का यौन उत्पीड़न किया है। दिल्ली के उपराज्यपाल वीके सक्सेना ने भी मीडिया को जारी बयान में कहा है कि दिल्ली पुलिस आज भारतीय कुश्ती महासंघ के अध्यक्ष और भाजपा सांसद बृज भूषण के खिलाफ मुकदमा दर्ज करेगी।

Brij Bhushan Sharan Singh : दिल्ली पुलिस ने शुक्रवार को सुप्रीम कोर्ट को बताया कि महिला पहलवानों की शिकायत पर कार्रवाई करते हुए वह भारतीय कुश्ती महासंघ ( WFI) के अध्यक्ष एवं भाजपा सांसद बृज भूषण शरण सिंह के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज करेगी। महिला पहलवानों ने बृज भूषण पर यौन उत्पीड़न का आरोप लगाया है। भारत सरकार के महाधिवक्ता तुषार मेहता ने प्रधान न्यायाधीश डीवाई चंद्रचूड़ एवं जस्टिस पीएस नरसिम्हा की पीठ को यह जानकारी दी।

मामले की अगले सप्ताह सुनवाई करेगा SC

कोर्ट इस मामले की अगली सुनवाई अगले सप्ताह करेगा। बता दें कि बृज भूषण शरण सिंह पर कार्रवाई की मांग को लेकर पहलवान बीते छह दिनों से जंतर-मंतर पर प्रदर्शन कर रहे हैं। पहलवानों का आरोप है कि भाजपा सांसद ने महिला पहलवानों का यौन उत्पीड़न किया है। दिल्ली के उपराज्यपाल वीके सक्सेना ने भी मीडिया को जारी बयान में कहा है कि दिल्ली पुलिस आज भारतीय कुश्ती महासंघ के अध्यक्ष और भाजपा सांसद बृज भूषण के खिलाफ मुकदमा दर्ज करेगी।

खिलाड़ियों के साथ हमेशा खड़ी रही है सरकार-अनुराग ठाकुर

पीठ ने दिल्ली पुलिस आयुक्त को खतरे की धारणा का आकलन कर यौन उत्पीड़न की कथित शिकार नाबालिग लड़कियों में से एक को पर्याप्त सुरक्षा उपलब्ध कराने का भी निर्देश दिया। इस बीच, केंद्रीय खेल मंत्री अनुराग ठाकुर ने कहा कि मोदी सरकार हमेशा खिलाड़ियों के साथ खड़ी रही है और उसमें हमने कभी कोई समझौता ना पहले किया और ना ही आगे करेंगे।

गत जनवरी में भी धरने पर बैठे थे पहलवान

इस साल जनवरी में पहलवान बजरंग पुनिया, विनेश फोगाट, रवि दहिया एवं साक्षी मलिक धरने पर बैठे थे। पहलवानों ने उस समय भी बृज भूषण शरण सिंह को भारतीय कुश्ती महासंघ के अध्यक्ष पद से हटाए जाने की मांग की। खिलाड़ियों के प्रदर्शन के बाद खेल मंत्री अनुराग ठाकुर ने उनसे बात की और यौन उत्पीड़न एवं दुर्व्यवहार की शिकायतों की जांच के लिए एक समिति बनाने की घोषणा की। खेल मंत्रालय ने आरोपों की जांच कर रिपोर्ट खेल मंत्रालय को सौंपने का निर्देश दिया।

आलोक कुमार राव
आलोक कुमार रावauthor

19 वर्षों से मीडिया जगत में सक्रिय आलोक राव ने प्रिंट, न्यूज एजेंसी, टीवी और डिजिटल चारों ही माध्यमों में काम किया है। इस लंबे अनुभव ने उन्हें समाचारों की समझ, प्रेजेंटेशन, डिटेलिंग और न्यूजरूम डायनेमिक्स में असाधारण दक्षता प्रदान की है। राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय घटनाक्रमों में विशेष रुचि रखने के साथ-साथ जियो-पॉलिटिक्स एवं डिफेंस की स्टोरीज में इनकी खासी दिलचस्पी है। आलोक ने अलग-अलग माध्यमों में काम करते हुए समाचारों की समझ, प्रस्तुति और विश्लेषण में मजबूत दक्षता विकसित की है और अब तक 25,000 से अधिक आर्टिकल तैयार कर चुके हैं। तथ्यों की गहन जांच, मजबूत न्यूज सेंस और तेज निर्णय क्षमता उनकी पत्रकारिता की प्रमुख खासियतें हैं।

और पढ़ें
End of Article
Subscribe to our daily Newsletter!