देश

राहुल गांधी के भाषण के बीच वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने हंसते हुए सिर क्यों पकड़ लिया?

वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने आज संसद में बजट पर बहस के दौरान राहुल गांधी के बजट के दौरान हंसते हुए सिर पकड़ लिया। दरअसल राहुल गांधी एक तस्वीर दिखा रहे थे और उनका कहना था कि आप लोग बजट का हलवा खा रहे हो, लेकिन देश को नहीं दे रहे हो।

Image

राहुल गांधी के भाषण पर निर्मला सीतारमण का एक्सप्रेशन

Photo : Twitter

संसद का बजट सत्र बहुत ही रोचक मोड़ पर है। वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने मंगलवार 23 जुलाई को बजट पेश किया था और अब संसद में बजट पर बहस चल रही है। आज यानी सोमवार 29 जुलाई को बजट पर बहस के लिए नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी खड़े हुए। इस दौरान उन्होंने बजट के हलवे को लेकर जो बातें कहीं, उसे लेकर वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण की हंसी छूट गई और उन्होंने माथा पकड़ लिया। चलिए जानते हैं क्या है पूरा मामला -

वरिष्ठ कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने एक तस्वीर लहराई, जिस पर उन्हें स्क्रीन से हटा दिया गया। इस पर लोकसभा अध्यक्ष ओम बिड़ला ने उन्हें रोका। इस पर राहुल गांधी ने कहा, सर मैं एक तस्वीर दिखा रहा हूं और आपने टीवी ऑफ कर दिया। जब लोकसभा अध्यक्ष ने कहा कि टीवी ऑफ नहीं है, उसमें मेरा चेहरा दिख रहा है तो राहुल गांधी बार-बार दोहराते रहे कि टीवी ऑफ है।

फोटो दिखाने की इजाजत नहीं

राहुल गांधी ने लोकसभा अध्यक्ष से कहा, आप टीवी ऑफ कर देते हैं। इस दौरान वह बार-बार फोटो दिखाते रहे। ओम बिड़ला ने उन्हें फिर टोका तो इस पर राहुल गांधी ने माफी भी मांगी। ओम बिड़ला ने कहा कि फोटो दिखाने की इजाजत नहीं है। बार-बार टोके जाने के बाद राहुल गांधी ने फोटो नीचे रखकर अपनी बात आगे रखी।

नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने कहा, सर मैं इस तस्वीर को समझाना चाहता हूं। उन्होंने कहा, 'इसमें बजट का हलवा बंट रहा है। और इस फोटो में सर मुझे एक ओबीसी अफसर हीं दिख रहा, एक आदिवासी अफसर नहीं दिख रहा। एक दलित अफसर नहीं दिख रहा मुझे। ये हो क्या रहा है सर, देश का हलवा बंट रहा है सर और इसमें 73 पर्सेंट कहीं हैं ही नहीं।'

और निर्मला सीतारमण ने सिर पकड़ लिया

राहुल गांधी की इसी बात पर वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने हंसते हुए अपना सिर पकड़ लिया। उधर राहुल गांधी का भाषण जारी था। उन्होंने कहा, 'सर आप ये हलवा खा रहे हो। और बाकी देश को हलवा मिल ही नहीं रहा है। 20 अफसरों ने बजट को तैयार किया, हमने पता लगाया है सर।' इस पर वित्त मंत्री मुस्कुराते हुए सिर हिलाते दिखीं।

राहुल गांधी ने अपना भाषण जारी रखा। उन्होंने कहा, 'हमारे पास उन 20 अफसरों के नाम हैं, आप चाहते हैं तो मैं उनके नाम दे दूंगा। 20 अफसरों ने हिंदुस्तान का बजट तैयार किया है। मतलब हिंदु्स्तान का जो हलवा है, 20 लोगों ने बांटने का काम किया है। उन 20 लोगों में 90 परसेंट लोगों में से सिर्फ 2 हैं एक माइनॉरिटी और एक ओबीसी। और इस फोटो में एक भी नहीं है। मतलब फोटो में आपने पीछे कर दिया। फोटो में तो आने ही नहीं दिया आपने। कोई नहीं आ सकता। और मैं चाहता था कि बजट में जातीय जनगणना की आवाज उठे। पूरा देश चाहता है। 95 पर्सेंट लोग चाहते हैं। कौन चाहता है - दलित चाहते हैं, आदिवासी चाहते हैं, पिछड़ा वर्ग चाहता है, गरीब जनरल कास्ट के लोग चाहते हैं, माइनॉरिटी चाहता है। क्योंकि सबको जानना है कि हमारी भागीदारी कितनी है, हमारी हिस्सेदारी कितनी है।'

Digpal Singh
दिगपाल सिंहauthor

दिगपाल सिंह टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में सिटी टीम को लीड कर रहे हैं। शहरों से जुड़ी ताजाखबरें, लोकल मुद्दे, चुनावी कवरेज और एक्सप्लेनर फॉर्मेट पर उनकी मजबूत पकड़ है। 2006 से पत्रकारिता में सक्रिय दिगपाल सिंह को प्रिंट और डिजिटल दोनों माध्यमों में काम करने का अनुभव है। दोनों प्लेटफॉर्म्स पर काम करते हुए उन्होंने ग्राउंड-लेवल रिपोर्टिंग से लेकर सेंट्रल डेस्क पर बड़ी खबरों की हैंडलिंग तक हर स्तर पर अनुभव हासिल किया है। अब तक 30,000 से अधिक खबरें लिख चुके दिगपाल हाइपर-लोकल न्यूज की बारीकियों, शहरों की समस्याओं और लोगों से जुड़े वास्तविक मुद्दों को समझने की विशेष क्षमता रखते हैं।

और पढ़ें
End of Article
Subscribe to our daily Newsletter!

संबंधित खबरें

क्या नितिन गडकरी ने दिया रिटायरमेंट का संकेत? नागपुर में बोले- 'अब ज्यादा काम नहीं कर सकता, नई पीढ़ी को मिले मौका'

क्या नितिन गडकरी ने दिया रिटायरमेंट का संकेत? नागपुर में बोले- 'अब ज्यादा काम नहीं कर सकता, नई पीढ़ी को मिले मौका'

कर्नाटक सरकार का बड़ा फैसला, धतूरा बेचने पर इन 3 बड़े ऑनलाइन प्लेटफॉर्म के फूड लाइसेंस निलंबित

कर्नाटक सरकार का बड़ा फैसला, धतूरा बेचने पर इन 3 बड़े ऑनलाइन प्लेटफॉर्म के फूड लाइसेंस निलंबित

'SIR के लिए 'जिगर', वोटरों का सहयोग भी चाहिए, US जैसे देश भी चाह रहे इसे कराना', CEC ज्ञानेश कुमार का बड़ा बयान

'SIR के लिए 'जिगर', वोटरों का सहयोग भी चाहिए, US जैसे देश भी चाह रहे इसे कराना', CEC ज्ञानेश कुमार का बड़ा बयान

आज की ताजा खबर, 25 अगस्त 2026 हिंदी न्यूज़ लाइव: ईरान ने अमेरिका के नए प्रतिबंधों को मानने से इनकार किया, बेरोजगारी और महंगाई के बीच BJP जमीनी स्तर पर उतारेगी अपने नेता...दिल्ली में भारी बारिश से सड़कों पर पानी भरा, 16 उड़ानें रद्द

आज की ताजा खबर, 25 अगस्त 2026 हिंदी न्यूज़ लाइव: ईरान ने अमेरिका के नए प्रतिबंधों को मानने से इनकार किया, बेरोजगारी और महंगाई के बीच BJP जमीनी स्तर पर उतारेगी अपने नेता...दिल्ली में भारी बारिश से सड़कों पर पानी भरा, 16 उड़ानें रद्द

कर्नाटक की ड्राफ्ट वोटर लिस्ट से 1.07 करोड़ नाम हटे, अब राज्य में 4.46 करोड़ मतदाता, 43 लाख को मिलेंगे नोटिस

कर्नाटक की ड्राफ्ट वोटर लिस्ट से 1.07 करोड़ नाम हटे, अब राज्य में 4.46 करोड़ मतदाता, 43 लाख को मिलेंगे नोटिस