देश

Exclusive: हमलावर कैसे भगा, अटैक का कैसा था प्लान... Saif Ali Khan केस की जांच में खुल रहे कई और राज

Saif Ali Khan Attacked Case Update: पुलिस के मुताबिक, सैफ पर हमला करने वाला हमलावर इस वारदात से पहले भी सैफ के फ्लैट में किसी और बहाने से जाकर आ चुका था। पुलिस ने कहा कि बिल्डिंग में चल रहे रिपेयर वर्क, पास की बिल्डिंग में चल रहे कंस्ट्रक्शन मजदूरों से भी पूछताछ की जाएगी।

Image

पुलिस ने सैफ अली खान अटैक मामले में दी जानकारी

Photo : टाइम्स नाउ डिजिटल

Saif Ali Khan Attacked Case Update: सैफ अली खान पर हुए हमले में कई और राज सामने आ रहे है। ताजा जानकारी के मुताबिक, सैफ पर हमला करने वाला हमलावर इस वारदात से पहले भी सैफ के फ्लैट में किसी और बहाने से जाकर आ चुका था। सूत्रों के मुताबिक, पुलिस ने सदगुरु शरण बिल्डिंग में पिछले दो महीनों में आनेवाले सभी विजीटर्स की जांच शुरू कर दी है। खास तौर पर दो या दो बार से ज्यादा बार आनेवाले लोगों को लेकर पुलिस ने जांच शुरू की है।

पुलिस ने बिल्डिंग की सीसीटीवी, फिंगर प्रिंट स्कैनर्स, रजिस्टर और सिक्योरिटी ऐप के डेटा की जांच शुरू की है। पुलिस को फरार आरोपी के वारदात से पहले भी बिल्डिंग में बहरूपिए के रूप में आने की आशंका है। ऐसे में पिछले दो महीनों में बिल्डिंग में और खास तौर पर सैफ के घर आने वाले हर कारपेंटर, मैकेनिक, दूधवाले, धोबी, इलेक्ट्रिशियन, प्लंबर इत्यादि पुलिस की जांच की जा रही है।

आरोपी को पता था सीसीटीवी का ब्लाइंड स्पॉट- पुलिस

जानकारी के मुताबिक, बिल्डिंग में चल रहे रिपेयर वर्क, पास की बिल्डिंग में चल रहे कंस्ट्रक्शन मजदूरों से भी पूछताछ की जाएगी। पुलिस को शक है कि हमलावर सैफ के फ्लैट के ले आउट से अच्छी तरह वाकिफ था, हमलावर को पता था कि एक डूप्लेक्स फ्लैट में कहां से एंट्री करनी है, बाथरूम कहां है, बच्चों का बेडरूम कहां है, वो जानता था कि फायर एग्जिट की सीढ़ियां कहां हैं, सीसीटीवी का ब्लाइंड स्पॉट कहां है, और फरार कहां से होना है। पुलिस का मानना है कि ऐसे में ये किसी अकेले शख्स के बस की बात नहीं हो सकती, हमलावर की मदद करने वालों में कुछ और लोग भी शामिल हो सकते हैं या खुद हमलावर इससे पहले भी सैफ के फ्लैट में किसी बहाने से जाकर आ चुका है।

Shashank Shekhar Mishra
Shashank Shekhar Mishraauthor

शशांक शेखर मिश्रा टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल (www.timesnowhindi.com) में बतौर कॉपी एडिटर काम कर रहे हैं। इन्हें पत्रकारिता में करीब 5 वर्षों का अनुभव है। इन पांच सालों में देश की राजनीति से लेकर देश-दुनिया में बनते-बिगड़ते सत्ता समीकरणों एवं घटनाओं को कवर करने का अनुभव है। राजनीति, रक्षा और आटोमोबाइल्स की खबरों में विशेष रूचि के साथ खोजी पत्रकारिता और स्टिंग ऑपरेशन का भी अनुभव है। टाइम्स नाउ नवभारत में देश-दुनिया की खबरों के साथ रियल टाइम डेस्क पर कार्य करने का अनुभव है। शशांक ने इन 5 वर्षों के पत्रकारिता के कैरियर के दौरान टेलीविजन और डिजिटल मीडिया में कार्य करने का अनुभव हासिल किया है। टाइम्स नाउ नवभारत में बतौर कॉपी एडिटर जुड़ने से पहले जागरण न्यू मीडिया, इनशार्ट्स, जी हिंदुस्तान और न्यूज हेल्पलाइन में सब एडिटर, रिपोर्टर और असिस्टेंट प्रोड्यूसर के तौर पर काम कर चुके हैं। पढ़ाई-लिखाई की बात करें तो लखनऊ विश्वविद्यालय से राजनीति विज्ञान में पोस्ट ग्रेजुएशन किया है। इसके बाद एशियन एकेडमी ऑफ फिल्म एंड टेलीविजन से पोस्ट ग्रेजुएशन डिप्लोमा इन मास कम्युनिकेशन एंड टीवी जर्नलिज्म किया हैं। शशांक को जिम जाना, एडवेंचर एक्टिविटी करना और नई तकनीक को जानना और समझना बेहद पसंद है। इसके अलावा शशांक को ड्राइव करना और अध्यात्म में भी काफी रुचि हैं। शशांक शेखर मिश्रा उत्तर प्रदेश की राजधानी और नवाबों के शहर के रूप में फेमस लखनऊ से ताल्लुक रखते हैं।

और पढ़ें
End of Article
Subscribe to our daily Newsletter!