देश

आज से 3 दिन के बंगाल दौरे पर गृह मंत्री शाह, सीमा सुरक्षा, कानून-व्यवस्था की करेंगे समीक्षा, परियोजनाओं का उद्घाटन भी

अमित शाह अगले दिन कोलकाता पहुंचेंगे और राज्य की कानून-व्यवस्था की स्थिति की समीक्षा के लिए एक बैठक की अध्यक्षता करेंगे। शाह अलीपुर स्थित राष्ट्रीय पुस्तकालय में 'शब्द संग्रहालय’ (म्यूजियम ऑफ वर्ड्स) के पहले चरण का उद्घाटन भी करेंगे।

Image

तीन दिन के बंगाल दौरे पर गृह मंत्री शाह।

Photo : PTI

Amit Shah Bengal's visit: केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह 17 से 19 जुलाई तक पश्चिम बंगाल का दौरा करेंगे और इस दौरान वह सीमा सुरक्षा, शासन, कानून-व्यवस्था और विकास से जुड़े मुद्दों पर ध्यान केंद्रित करेंगे। सूत्रों का कहना है कि मई में हुए विधानसभा चुनावों में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की ऐतिहासिक जीत और राज्य में उसकी पहली सरकार बनने के बाद गृह मंत्री का यह पश्चिम बंगाल का पहला विस्तृत दौरा होगा। शाह इस तीन दिवसीय दौरे में 18 जुलाई को सिलीगुड़ी में जुमागाछ सीमा चौकी जाएंगे, जहां वह सीमा सुरक्षा बल (बीएसएफ) के कर्मियों से बातचीत करेंगे।

विकास परियोजनाओं की देंगे सौगात

सूत्रों ने बताया कि वह सीमा सुरक्षा बल की विभिन्न विकास परियोजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास भी करेंगे। उन्होंने बताया कि गृह मंत्री उसी दिन बाद में पश्चिम बंगाल से जुड़े सीमावर्ती मुद्दों पर एक बैठक की अध्यक्षता करेंगे। शाह राज्य में तीन नए आपराधिक कानूनों को लागू किए जाने की समीक्षा भी करेंगे।

कानून-व्यवस्था की स्थिति की करेंगे समीक्षा

अपने व्यस्त कार्यक्रम के तहत गृह मंत्री शनिवार शाम पश्चिम बंगाल में जन्म और मृत्यु पंजीकरण से जुड़े विषयों पर एक बैठक की अध्यक्षता करेंगे। वह अगले दिन कोलकाता पहुंचेंगे और राज्य की कानून-व्यवस्था की स्थिति की समीक्षा के लिए एक बैठक की अध्यक्षता करेंगे। शाह अलीपुर स्थित राष्ट्रीय पुस्तकालय में 'शब्द संग्रहालय’ (म्यूजियम ऑफ वर्ड्स) के पहले चरण का उद्घाटन भी करेंगे। वह कोलकाता के 'विश्व बांग्ला कन्वेंशन सेंटर’ में अमूल डेयरी के दही प्रसंस्करण संयंत्र की आधारशिला भी रखेंगे।

रथ यात्रा समारोहों में शामिल हुए शुभेंदु

इससे पहले गुरुवार को विभिन्न रथ यात्रा समारोहों में हिस्सा लिया। उन्होंने कई मंदिरों की यात्रा की, धार्मिक अनुष्ठानों में शामिल हुए और भजन-कीर्तन व अन्य पूजा कार्यक्रमों में भाग लिया। अधिकारी ने दिन की शुरुआत इस्कॉन कोलकाता की रथ यात्रा में शामिल होकर की, जहां उन्होंने उत्सव का उद्घाटन किया और भगवान जगन्नाथ को समर्पित भक्ति कीर्तन में साधुओं के साथ भाग लिया। अंतरराष्ट्रीय कृष्णभावनामृत संघ (इस्कॉन) के साधुओं के अनुसार, कोलकाता रथ यात्रा के उद्घाटन समारोह में यह पहली बार हुआ, जब मुख्यमंत्री ने श्रद्धालुओं के साथ मिलकर भक्ति कीर्तन में हिस्सा लिया।

Alok Rao
आलोक कुमार रावauthor

19 वर्षों से मीडिया जगत में सक्रिय आलोक राव ने प्रिंट, न्यूज एजेंसी, टीवी और डिजिटल चारों ही माध्यमों में काम किया है। इस लंबे अनुभव ने उन्हें समाचारों की समझ, प्रेजेंटेशन, डिटेलिंग और न्यूजरूम डायनेमिक्स में असाधारण दक्षता प्रदान की है। राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय घटनाक्रमों में विशेष रुचि रखने के साथ-साथ जियो-पॉलिटिक्स एवं डिफेंस की स्टोरीज में इनकी खासी दिलचस्पी है। आलोक ने अलग-अलग माध्यमों में काम करते हुए समाचारों की समझ, प्रस्तुति और विश्लेषण में मजबूत दक्षता विकसित की है और अब तक 25,000 से अधिक आर्टिकल तैयार कर चुके हैं। तथ्यों की गहन जांच, मजबूत न्यूज सेंस और तेज निर्णय क्षमता उनकी पत्रकारिता की प्रमुख खासियतें हैं।

और पढ़ें
End of Article
Subscribe to our daily Newsletter!

संबंधित खबरें

आज से 3 दिन के बंगाल दौरे पर गृह मंत्री शाह, सीमा सुरक्षा, कानून-व्यवस्था की करेंगे समीक्षा, परियोजनाओं का उद्घाटन भी

आज से 3 दिन के बंगाल दौरे पर गृह मंत्री शाह, सीमा सुरक्षा, कानून-व्यवस्था की करेंगे समीक्षा, परियोजनाओं का उद्घाटन भी

आज की ताजा खबर, 17 जुलाई 2026 हिंदी न्यूज़ लाइव: पीएम मोदी आज देश की पहली हाइड्रोजन ट्रेन को जींद में हरी झंडी दिखाएंगे, अमेरिका का ईरान पर ताबड़तोड़ हमला

आज की ताजा खबर, 17 जुलाई 2026 हिंदी न्यूज़ लाइव: पीएम मोदी आज देश की पहली हाइड्रोजन ट्रेन को जींद में हरी झंडी दिखाएंगे, अमेरिका का ईरान पर ताबड़तोड़ हमला

'दल-बदल नहीं, भरोसे का संकट', INDI गठबंधन के आरोपों पर BJP का पलटवार, कहा-अपने कर्मों से बिखर रहा यह ब्लॉक

'दल-बदल नहीं, भरोसे का संकट', INDI गठबंधन के आरोपों पर BJP का पलटवार, कहा-अपने कर्मों से बिखर रहा यह ब्लॉक

'महाप्रभु ने हर दुख से उबारा, मैं उनकी बेटी हूं', भगवान जगन्नाथ पर राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू का भावुक लेख

'महाप्रभु ने हर दुख से उबारा, मैं उनकी बेटी हूं', भगवान जगन्नाथ पर राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू का भावुक लेख

देहरादून में राहुल गांधी के कार्यक्रम से पहले बड़ा हादसा, टेंट की लोहे की छड़ गिरने से कांग्रेस कार्यकर्ता की मौत

देहरादून में राहुल गांधी के कार्यक्रम से पहले बड़ा हादसा, टेंट की लोहे की छड़ गिरने से कांग्रेस कार्यकर्ता की मौत