बॉलीवुड

Sonam Wangchuk की भूख हड़ताल पर Vivek Oberoi ने नहीं किया कमेंट, बोले 'मैं नेता नहीं अभिनेता हूं...'

Vivek Oberoi's No Comments on Sonam Wangchuk's Protest: लद्दाख के सामाजिक कार्यकर्ता सोनम वांगचुक इन दिनों भूख हड़ताल पर हैं। हाल ही में विवेक ओबेरॉय ने सोनम पर कोई भी कमेंट करने से मना कर दिया है।

Image

विवेक ओबेरॉय ने सोनम वांगचुक की भूख हड़ताल पर टिप्पणी करने से इनकार किया

Vivek Oberoi's No Comments on Sonam Wangchuk's Protest: लद्दाख के सामाजिक कार्यकर्ता सोनम वांगचुक (Sonam Wangchuk) इन दिनों अनिश्चितकालीन भूख हड़ताल पर हैं। उनकी यह भूख हड़ताल अब चिंता का विषय बन गई है। 19 दिनों में उनका 9 किलो वजन घट चुका है। अब धीरे-धीरे उनकी तबीयत बिगड़ने लगी है। कई बॉलीवुड सेलेब्स ने सोनम वांगचुक का समर्थन करते हुए केंद्र सरकार से इस मामले में कदम उठाने की अपील की है। एक तरफ बॉलीवुड की जानी-मानी हस्तियां सोनम वांगचुक का सपोर्ट कर रही हैं। वहीं दूसरी ओर बॉलीवुड एक्टर विवेक ओबेरॉय ने इस मुद्दे पर कमेंट करने से परहेज किया। जंतर-मंतर पर चल रहे प्रदर्शन के बारे में पूछे जाने पर उन्होंने कहा कि वह इस राष्ट्रीय मुद्दे पर आलोचक नहीं बल्कि एक दर्शक बने रहना पसंद करते हैं। विवेक ओबेरॉय का यह कमेंट सोशल मीडिया पर बड़ी तेजी से वायरल हो रहा है। (टाइम्स नाउ नवभारत पर इसे भी पढ़ें: The Odyssey Box Office Day 1: क्रिस्टोफर नोलन के करियर बड़ी ओपनर बनेगी 'द ओडिसी', कमाएगी इतने करोड़)

विवेक ओबेरॉय ने नहीं किया सोनम वांगचुक पर कमेंट

विवेक ओबेरॉय ने कहा, 'मैं अभिनेता हूं, नेता नहीं हूं। तो मैं राजनीतिक चीजों पर ध्यान नहीं देता हूं। हम तो ऑब्जर्व करते हैं, सीखते हैं। जिंदगी में बहुत कुछ देखने और सीखने को मिल रहा है।' जब विवेक ओबेरॉय से उनके कमेंट्स के बारे में पूछा गया, तो ओबेरॉय ने कहा, 'ऑब्जर्व ये किया है कि ये भी एक नई चीज थी और मुझे लगता है एक स्वस्थ लोकतंत्र में हर आवाज को अपनी जगह मिलती है। ये लोगों ने अगर अपनी आवाज व्यक्त की है तो ये स्वस्थ लोकतंत्र का संकेत है।' (टाइम्स नाउ नवभारत पर इसे भी पढ़ें: Mouni Roy संग अफेयर की अफवाहों पर Arjun Bijlani ने तोड़ी चुप्पी, बोले 'हर बार कुछ चीजें...')

विवेक ओबेरॉय से पहले इन सेलेब्स ने किया सोनम वांगचुक का सपोर्ट

विवेक ओबेरॉय को छोड़कर सोनाक्षी सिन्हा, अदिति राव हैदरी, शबाना आजमी, जीनत अमान, स्वरा भास्कर और इमरान खान सहित बॉलीवुड इंडस्ट्री के कई बड़े-बड़े सेलेब्स ने कई अन्य बॉलीवुड हस्तियों ने सोनम वांगचुक को लेकर अपनी चिंता जाहिर की है। सभी ने सोनम वांगचुक के मकसद का समर्थन किया है। उन्होंने एक्टिविस्ट और शिक्षाविद से भारतीय शिक्षा के भविष्य के लिए अपनी भूख हड़ताल खत्म करने की अपील की है। कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) 20 जून से जंतर-मंतर पर विरोध प्रदर्शन कर रही है। वे परीक्षा में कथित अनियमितताओं, खासकर NEET पेपर लीक विवाद को लेकर केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की मांग कर रहे हैं।

Lalit Kumar
ललित कुमार author

ललित कुमार टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की एंटरटेनमेंट टीम में बतौर राइटर जुड़े हैं। पत्रकारिता में डिप्लोमा करने के बाद ललित ने एंटरटेनमेंट बीट में अपना करियर शुरू किया और बॉलीवुड, टीवी, वेब सीरीज और सेलेब्रिटी लाइफ से जुड़ी खबरों की गहरी समझ विकसित की। मीडिया में 12 वर्षों से अधिक का अनुभव रखने वाले ललित एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री के ट्रेंड्स, ब्रेकिंग अपडेट्स, फिल्म/वेब सीरीज कवरेज को यूजर-फ्रेंडली अंदाज में पेश करने में माहिर हैं और अबतक 13,000 से अधिक आर्टिकल लिख चुके हैं।

और पढ़ें
End of Article