एजुकेशन

NEET UG 2026 Topper List: नीट यूजी 2026 में महिलाओं ने बाजी मारी, 715 नंबर के साथ आर्यन और पंशुल टॉपर

NEET UG 2026 Topper List PDF: नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (NTA) ने NEET UG 2026 का रिजल्ट जारी कर दिया है। परीक्षा में शामिल करीब 20 लाख उम्मीदवारों का इंतजार खत्म हो गया है। 720 में से 715 अंक हासिल करने वाले दो उम्मीदवारों ने संयुक्त रूप से सबसे अधिक स्कोर किया है। पंजाब के आर्यन गुप्ता और हरियाणा के पांशुल बंसल ने 715 अंक प्राप्त किए हैं।

Image

NEET UG 2026 Topper List: नीट यूजी टॉपर लिस्ट

NEET UG 2026 Topper List PDF: नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (NTA) ने NEET UG 2026 का रिजल्ट जारी कर दिया है। परीक्षा में शामिल करीब 20 लाख उम्मीदवारों का इंतजार खत्म हो गया है। 720 में से 715 अंक हासिल करने वाले दो उम्मीदवारों ने संयुक्त रूप से सबसे अधिक स्कोर किया है। पंजाब के आर्यन गुप्ता और हरियाणा के पांशुल बंसल ने 715 अंक प्राप्त किए हैं। परीक्षा में 19 उम्मीदवारों ने 700 से अधिक अंक हासिल किए। वहीं 1,492 उम्मीदवारों के 650 या उससे ज्यादा अंक हैं। 10,160 उम्मीदवारों ने 600 से अधिक अंक हासिल किए, जबकि 90,780 उम्मीदवारों ने 500 से ज्यादा अंक प्राप्त किए। NEET UG 2026 में 138 उम्मीदवारों ने 720 में से 690 से ज्यादा अंक हासिल किए हैं। इनमें 93 फीसदी से ज्यादा उम्मीदवार पहली बार NEET UG परीक्षा में शामिल हुए थे। खास बात यह है कि 99 फीसदी टॉप रैंकर्स की उम्र 17 से 19 साल के बीच है।

देश के सभी 36 राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों से क्वालिफाइड उम्मीदवार सामने आए हैं। उत्तर प्रदेश से 1.7 लाख से ज्यादा उम्मीदवारों ने परीक्षा क्वालिफाई की है, जबकि लक्षद्वीप से 43 उम्मीदवार सफल हुए हैं। 17 स्टेट टॉपर्स ने 700 या उससे अधिक अंक हासिल किए हैं।

नीट यूजी 2026 टॉपर लिस्ट

  • नीट यूजी टॉपर लिस्ट

    नीट यूजी टॉपर लिस्ट

    • आर्यन गुप्ता
    • पांशुल बंसल
    • उपलक्ष्य गोयल
    • आयुष भलोटिया
    • कुडाले श्रावणी कृष्णा
    • रिया रंजन
    • आर्यन दुबे
    • गीतांश सरीन
    • गौरव सिंह
    • मोहनिश मारुति भोसले
    • अभिलाष
    • वेंकटपति वेलायुथम वी ए
    • वीरय्याहारी साह्यु
    • पाटिल सार्थक महेश

    NEET UG रिजल्ट के बाद अब मेडिकल एडमिशन के लिए काउंसलिंग प्रक्रिया शुरू होगी। MBBS और BDS के लिए ऑल इंडिया कोटा की काउंसलिंग मेडिकल काउंसलिंग कमेटी यानी MCC कराएगी। वहीं राज्य कोटे की काउंसलिंग संबंधित राज्य की अथॉरिटी द्वारा कराई जाएगी।

    NTA ने उम्मीदवारों को फर्जी कॉल, मैसेज और वेबसाइट से सावधान रहने की सलाह दी है। एजेंसी ने स्पष्ट किया है कि वह उम्मीदवारों से पैसे या क्रेडेंशियल की मांग नहीं करती। उम्मीदवार एडमिशन और काउंसलिंग से जुड़ी जानकारी के लिए केवल आधिकारिक वेबसाइट्स पर ही भरोसा करें।

    Kuldeep Raghav
    कुलदीप राघवauthor

    कुलदीप राघव प्रिंट और डिजिटल पत्रकारिता में 13 वर्षों से अधिक अनुभव का रखने वाले पत्रकार हैं। टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में वह एजुकेशन सेक्शन को लीड कर रहे हैं। एजुकेशन सेक्टर की गहरी समझ और लगातार फील्ड-ओरिएंटेड रिपोर्टिंग के कारण कुलदीप इस बीट के भरोसेमंद पत्रकारों में गिने जाते हैं। वे स्कूल और उच्च शिक्षा, प्रतियोगी परीक्षाएं, एडमिशन और काउंसलिंग प्रोसेस, स्कॉलरशिप, करियर गाइडेंस, जॉब अलर्ट, स्किल डेवलपमेंट और युवाओं से जुड़े सामाजिक-शैक्षणिक मुद्दों पर तथ्यात्मक और आसान भाषा में खबरें पब्लिश करते हैं। कुलदीप ने अब तक 18,000 से अधिक बाइलाइन स्टोरीज लिखी हैं, जिनमें कई एक्सक्लूसिव रिपोर्ट्स, विश्लेषण, डेटा आधारित रिपोर्ट्स और एक्सप्लेनर शामिल हैं।

    और पढ़ें
    End of Article