आज की ताजा खबर, 17 जुलाई 2026 हिंदी न्यूज़ लाइव: मध्य रेलवे में भूस्खलन से रेल यातायात प्रभावित, राजस्थान से जुड़ी कई ट्रेनें रद्द; युगांडा में स्कूली बस दुर्घटनाग्रस्त, 20 बच्चों समेत 21 की मौत
आज की ताजा खबर, 17 जुलाई 2026 हिंदी न्यूज़ लाइव: अमेरिका ने एक बार फिर ईरान के खिलाफ नए हवाई हमले शुरू किए। पीएम मोदी जींद से भारत की पहली हाइड्रोजन ईंधन सेल आधारित ट्रेन को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। चमोली में बदरीनाथ मंदिर की दानराशि में कथित चोरी के मामले की जांच कर रही SIT ने पूर्व मंदिर अधिकारी राजेंद्र चौहान से पूछताछ शुरू कर दी है।
आज की ताजा खबर, 17 जुलाई 2026 हिंदी न्यूज़ लाइव: मध्य रेलवे में भूस्खलन से रेल यातायात प्रभावित, राजस्थान से जुड़ी कई ट्रेनें रद्द; युगांडा में स्कूली बस दुर्घटनाग्रस्त, 20 बच्चों समेत 21 की मौत
ईरान की अर्ध-सरकारी समाचार एजेंसी 'फार्स' के मुताबिक, अमेरिकी हमलों ने दक्षिणी ईरानी बंदरगाह शहर बंदर अब्बास को निशाना बनाया। इन हमलों के कारण शहर के कई हिस्सों में बिजली गुल हो गई और एक संचार टावर भी बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया है।
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज हरियाणा, चंडीगढ़ और पंजाब के दौरे पर हैं। इस दौरान वह करीब 25,000 करोड़ रुपये की विकास परियोजनाओं का उद्घाटन, लोकार्पण और शिलान्यास करेंगे। दौरे की सबसे बड़ी खासियत हरियाणा के जींद से भारत की पहली हाइड्रोजन ईंधन सेल आधारित ट्रेन को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया।
चमोली में बदरीनाथ मंदिर की दानराशि में कथित चोरी के मामले की जांच कर रही SIT ने पूर्व मंदिर अधिकारी राजेंद्र चौहान से पूछताछ शुरू कर दी है। चौहान इस मामले के प्रमुख संदिग्धों में शामिल हैं। जांच के दौरान सामने आए सीसीटीवी फुटेज में उन्हें 22 जून, 25 जून और 29 जून को नकदी की गड्डियां उठाकर संदिग्ध परिस्थितियों में अपनी जेब में रखते हुए देखा गया है। SIT फुटेज और अन्य साक्ष्यों के आधार पर मामले की गहन जांच कर रही है।
दिल्ली में तैयार परिधानों के गोदाम में आग लगी, कोई जख्मी नहीं
युगांडा में स्कूली बस दुर्घटनाग्रस्त, 20 बच्चों समेत 21 की मौत
राम मंदिर चंदे में कथित हेराफेरी का मामला
मध्य रेलवे में भूस्खलन से रेल यातायात प्रभावित, राजस्थान से जुड़ी कई ट्रेनें रद्द
महाराष्ट्र के अमरावती संभाग में जनवरी से जून के बीच 415 किसानों ने की आत्महत्या
हिमाचल में एचआरटीसी की बस में लगी आग
चीन में भीषण भूस्खलन से कई घर दबे, 1,000 से अधिक लोगों को सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाया गया
पश्चिम बंगाल में समपार फाटक पर ट्रेन की टक्कर से वाहन में सवार दो स्कूली छात्र समेत तीन लोगों की मौत
अधिकारी ने ’पीटीआई-भाषा’ को बताया कि घटना के कारणों की जांच के लिए 10 सदस्यीय टीम को घटनास्थल पर भेजा गया है। उन्होंने बताया कि टीम इस बात की जांच करेगी कि जब ट्रेन वहां से गुजरने वाली थी तो समपार फाटक खुला क्यों था। ऐसी सूचना है कि हादसे के समय समपार फाटक खुला था। उन्होंने कहा कि हादसे के बाद पूर्वी रेलवे के हावड़ा मंडल के अजीमगंज-कटवा खंड में ट्रेन सेवाएं प्रभावित हुईं।
आईआरएस अधिकारी की बेटी की दुष्कर्म के बाद हत्या: आरोपी के खिलाफ 973 पृष्ठों का आरोप पत्र दाखिल
पुलिस अधिकारी ने कहा कि पूछताछ के दौरान उसने कथित तौर पर जांच अधिकारियों को बताया कि वह घर ’’सिर्फ पैसे मांगने’’ गया था और यह अपराध ’’बस हो गया’’। पीड़िता के पिता एक वरिष्ठ आईआरएस अधिकारी हैं और उसकी मां एक दंत चिकित्सक हैं।
राम मंदिर दान में गबन के मामले में एसआईटी सोमवार को अंतरिम रिपोर्ट सौंपेगी
SIT ने पूर्व मंदिर अधिकारी राजेंद्र चौहान से की पूछताछ
चमोली में बदरीनाथ मंदिर की दानराशि में कथित चोरी के मामले की जांच कर रही SIT ने पूर्व मंदिर अधिकारी राजेंद्र चौहान से पूछताछ शुरू कर दी है। चौहान इस मामले के प्रमुख संदिग्धों में शामिल हैं। जांच के दौरान सामने आए सीसीटीवी फुटेज में उन्हें 22 जून, 25 जून और 29 जून को नकदी की गड्डियां उठाकर संदिग्ध परिस्थितियों में अपनी जेब में रखते हुए देखा गया है। SIT फुटेज और अन्य साक्ष्यों के आधार पर मामले की गहन जांच कर रही है।
सोनम वांगचुक से मिले पवन खेड़ा
खेड़ा ने कहा कि कांग्रेस लंबे समय से 'छात्रों की गूंज' अभियान चला रही है। उन्होंने बताया कि पार्टी के कार्यकर्ता देशभर की सड़कों, गलियों और शैक्षणिक परिसरों में छात्रों के मुद्दे उठा रहे हैं। उन्होंने कहा कि कांग्रेस की मांग केवल केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे तक सीमित नहीं है, बल्कि परीक्षा प्रणाली में पारदर्शिता सुनिश्चित करने की भी है। उनके अनुसार, छात्रों के भविष्य से जुड़े मामलों में जवाबदेही और निष्पक्ष व्यवस्था जरूरी है।
आईटी कंपनियों के शेयर में लिवाली से घरेलू बाजारों शुरुआती कारोबार में तेजी
वहीं, सन फार्मा, भारती एयरटेल, ट्रेंट और अल्ट्राटेक सीमेंट के शेयर नुकसान में रहे।
बीएसई का आईटी सूचकांक 1.25 प्रतिशत बढ़कर 28,189.45 पर कारोबार कर रहा था। एशियाई बाजारों में जापान का निक्की 225, चीन का शंघाई एसएसई कम्पोजिट और हांगकांग का हैंगसेंग नुकसान में कारोबार कर रहे हैं। अमेरिकी बाजार बृहस्पतिवार को गिरावट के साथ बंद हुए थे।
दिल्ली जाएंगे बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री नीतीश कुमार
गृह प्रवेश कार्यक्रम को लेकर तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। राजनीतिक गलियारों में इस दौरे को लेकर भी चर्चा है, क्योंकि हाल के दिनों में राष्ट्रीय राजनीति और बिहार विधानसभा चुनाव की तैयारियों के बीच यह कार्यक्रम अहम माना जा रहा है। हालांकि, फिलहाल इसे निजी और औपचारिक कार्यक्रम के रूप में देखा जा रहा है।
