NEET UG 2026 Topper Success Story: NTA ने 16 जुलाई को NEET UG 2026 री-एग्जाम का रिजल्ट जारी किया और देश को ज्वॉइंट टॉपर मिले: आर्यन गुप्ता और पांशुल बंसल। आर्यन गुप्ता पंजाब से हैं, जबकि पांशुल बंसल हरियाणा के रहने वाले हैं। दोनों ने 720 में से 715 अंक लाकर 99.9999 पर्सेंटाइल और ऑल इंडिया रैंक 1 साझा की। 21 जून को आयोजित भारत की सबसे बड़ी मेडिकल प्रवेश परीक्षा में शामिल 20 लाख छात्रों के बीच मेरिट में सबसे ऊपर नाम इन दोनों का नाम चमका।
आर्यन गुप्ता ने PTI को बताया कि उन्होंने इस मुकाम को पाने के लिए कितनी मेहनत की और सपना क्या है।
आर्यन गुप्ता कौन हैं? (NEET UG 2026 Topper Aryan Gupta)
पंजाब के आर्यन गुप्ता NEET UG 2026 के दो संयुक्त टॉपर्स में से एक हैं, उनके शानदार प्रदर्शन ने उन्हें देश के सबसे होनहार मेडिकल उम्मीदवारों में से एक बना दिया है। हालांकि आर्यन के बारे में विस्तृत व्यक्तिगत जानकारी आधिकारिक तौर पर जारी नहीं की गई है, लेकिन NEET UG 2026 के रिजल्ट की घोषणा के बाद उनके रिज़ल्ट ने उन्हें सबसे अधिक चर्चा में रहने वाले छात्रों में से एक बना दिया है।
उन्होंने बताया कि बहुत मेहनत के बाद उन्होंने AIR 1 हासिल की है। उनके माता-पिता डॉक्टर हैं, जिन्हें देखकर आर्यन ने मेहनत की, वे पढ़ाई को हमेशा सीरियर लेते आए हैं, कई बार उन्हें नींद भी नहीं आती थी। कहते हैं ना - मेहनत किए जा, फल की चिंता न कर'! आर्यन के साथ भी ऐसा ही हुआ। वे लगातार कड़ी मेहनत कर रहे थे, उन्हें भी नहीं पता था कि उन्हें AIR 1 मिल जाएगा।
कितने घंटे की पढ़ाई
आर्यन ने कहना है कि सब कुछ अविश्वसनीय लग रहा है, जैसे कोई सपना हो। उन्होंने बताया कि वे इस दिन के लिए लंबे समय से दिन रात एक कर रहे थे। वे दिन में 16-17 घंटे पढ़ाई करते थे।
क्या बनना चाहते हैं आर्यन
उन्होंने बताया कि उनका सपना 'ऑन्कोलॉजिस्ट' बनना है। उनक दादी की कैंसर से मौत हो गई थी, तब वे केवल तीसरी क्लास में थे, उसी समय से उन्होंने ठान लिया था कि वे मेडिकल क्षेत्र में जाकर लोगों के लिए भलाई का काम करेंगे।
आर्यन की मां, 'रेनू गुप्ता' ने अपने बेटे की कामयाबी पर बहुत खुशी जताई और बताया कि पूरा परिवार बेहद खुश है। उन्होंने इस मुकाम तक पहुंचने का श्रेय आर्यन की कड़ी मेहनत, ईमानदारी, लगन और शिक्षकों की सलाह को पूरी ईमानदारी से मानने की आदत को दिया।
आर्यन के पिता, डॉ. सचिन गुप्ता ने भी इस नतीजे को अपनी जिंदगी के सबसे खुशी भरे पलों में से एक बताया। उन्होंने कहा कि माता-पिता के लिए इससे बड़ी खुशी की बात और क्या हो सकती है कि उनके बच्चे अपने चुने हुए क्षेत्र में बेहतरीन प्रदर्शन करें।
डॉ. गुप्ता ने आगे बताया कि आर्यन के बड़े भाई ने पिछले साल NEET में AIR 54 हासिल की थी, और आर्यन अपने भाई की इस कामयाबी से प्रेरित होकर और भी बड़ा लक्ष्य हासिल करना चाहता था।
