देश

Divya Pahuja: नहीं मिली पूर्व मॉडल दिव्या पाहुजा की लाश? शव ठिकाने लगाने में इस्तेमाल BMW कार पंजाब से बरामद

  • Authored by: रवि वैश्य
  • Updated Jan 4, 2024, 10:07 PM IST

Divya Pahuja Murder Case: पूर्व मॉडल दिव्या पाहुजा की हत्या के मामले में गुरुग्राम पुलिस की कई टीम अपराध में शामिल और लोगों को पकड़ने के लिए कई स्थानों पर छापेमारी कर रही है।

Image

सूत्रों ने बताया कि दिव्या पाहुजा के शव को पंजाब में कहीं फेंक दिया गया होगा

Divya Pahuja Murder Case Update: पुलिस को अब तक पूर्व मॉडल और गैंगस्टर संदीप गाडोली की गर्लफ्रेंड रह चुकी दिव्या पाहुजा की लाश (Divya Pahuja Dead Body) नहीं मिली है, हत्या के दौरान इस्तेमाल किए गए बीएमडब्लू कार (BMW Car) को पुलिस ने पंजाब के पटियाला बरामद कर लिया है, इसमें दिव्या का शव डालकर ले जाया गया था।

गौर हो कि दिव्या पाहुजा की मंगलवार रात गुरुग्राम के एक होटल में हत्या कर दी गई। गुरुग्राम पुलिस की अपराध शाखा की टीमों ने फरार आरोपियों को पकड़ने और मृतिका का शव बरामद करने के लिए हरियाणा और पंजाब में कई स्थानों पर छापेमारी की।सूत्रों ने बताया कि दिव्या पाहुजा के शव को पंजाब में कहीं फेंक दिया गया होगा। दिव्या पाहुजा को गैंगस्टर संदीप गाडोली के साथ कथित 'फर्जी' मुठभेड़ के मामले में सात साल की जेल हुई थी।

कथित तौर पर संदीप गाडोली की प्रेमिका रही पाहुजा को पिछले साल जून में जमानत दी गई थी। मंगलवार को गुरुग्राम के एक होटल में उसकी कथित तौर पर हत्या कर दी गई।बुधवार को गुरुग्राम पुलिस ने मुख्य संदिग्ध अभिजीत और दो अन्य ओम प्रकाश और हेमराज सहित तीन लोगों को गिरफ्तार किया। प्रकाश और हेमराज दोनों शहर के बस स्टैंड के पास स्थित अभिजीत के होटल में काम करते थे।

मुख्य संदिग्ध ने अपराध में अपनी संलिप्तता कबूल ली है

एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने नाम न छापने की शर्त पर बताया, 'फरार अपराधियों के ठिकाने जानने के लिए गिरफ्तार आरोपियों से गहन पूछताछ की जाएगी। हालांकि, मुख्य संदिग्ध ने अपराध में अपनी संलिप्तता कबूल ली है।' कथित तौर पर पाहुजा की हत्या अभिजीत सिंह ने सिटी प्वाइंट होटल में की थी, वह इस होटल का मालिक है। सीसीटीवी फुटेज में अभिजीत सिंह और अन्य लोग कंबल में लिपटे एक शव को घसीटते हुए दिख रहे हैं।

पाहुजा के मोबाइल में कुछ आपत्तिजनक तस्वीरें थीं

पूछताछ में अभिजीत ने पुलिस को बताया कि पाहुजा के मोबाइल में कुछ आपत्तिजनक तस्वीरें थीं। अभिजीत पासवर्ड मांग रहा था और जब दिव्या ने इससे इनकार कर दिया तो उसने कथित तौर पर उसकी गोली मारकर हत्या कर दी। पुलिस मोबाइल फोन का पता लगाने और अपराध में इस्तेमाल हथियार को बरामद करने की कोशिश कर रही है। हत्या के संदिग्धों को नीली बीएमडब्ल्यू कार में पाहुजा के शव को रखकर घटनास्थल से भागते देखा गया। हालांकि अभी तक शव बरामद नहीं हो सका है। पुलिस आरोपियों द्वारा लिए गए रूट के सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही है।

रवि वैश्य
रवि वैश्यauthor

रवि वैश्य टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल के न्यूज डेस्क पर कार्यरत एक सीनियर जर्नलिस्ट हैं, जिन्हें पत्रकारिता में 20 वर्षों का व्यापक अनुभव हासिल है। खबरों की बारीकियों को समझने और तेजी से प्रस्तुत करने में उनकी विशेष दक्षता है। टीवी पत्रकारिता में रिपोर्टिंग और डेस्क—दोनों क्षेत्रों में अनुभव होने के कारण वे समाचारों को बहुआयामी दृष्टिकोण से देखते हैं। देश–दुनिया की ताजातरीन अपडेट्स, ब्रेकिंग न्यूज, एक्सप्लेनर और विशेष स्टोरीज तैयार करने में वे सिद्धहस्त हैं। उनकी प्राथमिकता हमेशा यही रही है कि हर खबर तेज, सटीक और जानकारीपूर्ण रूप में पाठकों तक पहुंचे। रवि वैश्य अब तक 22,000 से अधिक खबरें लिख चुके हैं, जिनमें कई एक्सक्लूसिव रिपोर्ट्स, इंटरव्यू, ग्राउंड रिपोर्ट्स, विश्लेषण और एक्सप्लेनर शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article