गुरुग्राम

Gurugram Model Murder: गुरुग्राम में मॉडल की हत्या कर, डेड बॉडी साथ लेकर भागे आरोपी, गैंगस्टर संदीप गाडोली की थी गर्लफ्रेंड

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Jan 3, 2024, 08:14 PM IST

Model Divya Pahuja Murder: गुरुग्राम में मॉडल दिव्या पाहुजा की हत्या हो गई, इस घटना का एक CCTV भी सामने आया है दिख रहा है कि कैसे हत्यारे शव को BMW कार में रखकर मौके से फरार हो गए।

Image

गुरुग्राम में मॉडल दिव्या पाहुजा की हत्या हो गई (फाइल फोटो)

Model Divya Pahuja Murder in Gurugram: गुरुग्राम में मॉडल की हत्या (Gurugram Model Murder) से सनसनी फैल गई है, बताते हैं कि मृतका का नाम दिव्या पाहुजा (Model Divya Pahuja) है, हत्यारे उसकी हत्या कर डेड बॉडी BMW कार में साथ ले गए हैं।बताया जा रहा है कि दिव्या पाहुजा गुरुग्राम के मोस्ट वांटेड गैंगस्टर संदीप गाडोली की गर्लफ्रेंड थी।

गौर हो कि गैंगस्टर संदीप गाडोली 2016 में मुंबई के होटल में पुलिस मुठभेड़ में मारा गया था,इसी हत्याकांड में दिव्या पाहुजा मुख्य आरोपी थी और सात साल से जेल में बंद थी वहीं इस साल जुलाई में दिव्या को जमानत मिली थी।

गैंगस्टर संदीप गाडोली हत्याकांड में दिव्या भी आरोपी थी

गैंगस्टर संदीप गाडोली हत्याकांड में दिव्या भी आरोपी थी जिसकी अब गुरूग्राम में हत्या कर दी गई, बताते हैं कि पुलिस को अभी तक मृतक दिव्या का शव नहीं मिला है। पुलिस ने बताया कि वारदात 2 जनवरी को देर रात सेक्टर 14 थाना क्षेत्र की है, जहां दिव्या पाहुजा नाम की युवती दिल्ली के कारोबारी अभिजीत सिंह के साथ घूमने गई थी।

आरोपी दिव्या के शव को कहां लेकर गए हैं?

कार में सवार आरोपी दिव्या के शव को कहां लेकर गए हैं, इसे लेकर पुलिस की कई टीमें पंजाब और अन्य इलाकों में छापेमारी कर रही हैं, पुलिस ने मृतका के परिजनों की शिकायत के आधार पर अभिजीत सिंह और अन्य के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है और मामले की जांच की जा रही है।

टाइम्स नाउ नवभारत
टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटलauthor

अक्टूबर 2017 में डिजिटल न्यूज़ की दुनिया में कदम रखने वाला टाइम्स नाउ नवभारत अपनी एक अलग पहचान बना चुका है। अपने न्यूज चैनल टाइम्स नाउ नवभारत की सोच एवं नजरिए के साथ आगे बढ़ते हुए यह न्यूज़ प्लेटफॉर्म आम लोगों से जुड़े मुद्दों का गहराई से विश्लेषण एवं उसे आसान भाषा में पेश करता आया है। राजनीति से लेकर खेल, मनोरंजन, कारोबार और आम लोगों के जीवन पर असर डालने वालीं खबरों का मायने समझाते हुए यह डिजिटल प्लेटफॉर्म लोगों के भरोसे पर खरा उतरा है। \n\nसाथ ही यह अपने न्यूज़ चैनल पर दिखाए जाने वाली खबरों, शोज, स्पशेल कार्यक्रमों एवं रिपोर्टों को पेश करता है। चैनल के ये कार्यक्रम एवं शोज देश-दुनिया के घटनाक्रमों पर एक नया एवं विश्वसनीय नजरिया देते हैं। अपनी खबरों एवं विश्लेषण के चलते पसंदीदा न्यूज़ प्लेटफॉर्म बन चुका टाइम्स नाउ नवभारत, डिजिटल लोगों के भरोसे को लगातार मजबूत कर रहा है।

और पढ़ें
End of Article
Subscribe to our daily Newsletter!

संबंधित खबरें