West Bengal Governor CV Anand Bose: अगले साल होने वाले विधानसभा चुनावों से पहले पश्चिम बंगाल में सियासी तपिश बढ़ने लगी है। इस समय मुर्शिदाबाद में टीएमसी विधायक हुमांयू कबीर द्वारा बाबरी मस्जिद के निर्माण के एलान को लेकर सत्ता पक्ष और विपक्ष के बीच वार-पलटवार का दौर शुरू हो गया है। इसी बीच, आज पश्चिम बंगाल के गवर्नर सी.वी. आनंद बोस मुर्शिदाबाद का दौरा कर रहे हैं। वे राणाघाट जंक्शन रेलवे स्टेशन से मुर्शिदाबाद के लिए रवाना हुए। वे आज मुर्शिदाबाद में भारत-बांग्लादेश बॉर्डर का दौरा करेंगे।
देश
बंगाल की सियासत उफान पर: राज्यपाल बोस करेंगे मुर्शिदाबाद का दौरा, बोले- राजनीतिक तूफान का केंद्र बनता जा रहा इलाका
- Edited by: शिव शुक्ला
- Updated Nov 25, 2025, 11:35 AM IST
