देश

PM मोदी से मुलाकात करने पहुंची ममता बनर्जी, आज ही संदेशखली घटना पर प्रधानमंत्री ने TMC को दिखाया था आइना

  • Authored by: शिशुपाल कुमार
  • Updated Mar 1, 2024, 07:35 PM IST

Mamata Banerjee Meets PM Modi: पश्चिम बंगाल की सीएम ममता बनर्जी ने पीएम मोदी से ऐसे समय में मुलाकात की है जब संदेशखली की घटना पर बीजेपी, टीएमसी को लेकर आक्रमक हो रखी है।

Image

ममता बनर्जी ने की पीएम मोदी से मुलाकात

Photo : Twitter

Mamata Banerjee Meets PM Modi: पीएम मोदी के पश्चिम बंगाल दौरे के दौरान टीएमसी प्रमुख ममता बनर्जी उनसे मिलने राजभवन पहुंची। पश्चिम बंगाल की सीएम ममता बनर्जी ने पीएम मोदी से ऐसे समय में मुलाकात की है जब संदेशखली की घटना पर बीजेपी, टीएमसी को लेकर आक्रमक हो रखी है। शुक्रवार को खुद पीएम मोदी ने ही भी संदेशखली की घटना को उठाया था और टीएमसी पर जमकर हमला बोला था।

पीएम मोदी से मुलाकात के बाद क्या बोली ममता बनर्जी

पीएम मोदी के साथ मुलाकात करने के बाद ममता बनर्जी ने कहा कि ये सिर्फ एक शिष्टाचार मुलाकात थी। कोई राजनीतिक बात नहीं हुई। ममता बनर्जी ने कहा- “मैं शिष्टाचार प्रोटोकॉल के तहत यहां हूं। यह एक प्रोटोकॉल है कि यदि प्रधानमंत्री या राष्ट्रपति राज्य का दौरा करते हैं, तो मुख्यमंत्री को उनसे मिलना होता है। मुझे जो भी कहना है, मैं एक राजनीतिक बैठक में कहूंगी, यह बैठक राजनीतिक नहीं थी।"

संदेशखली की घटना पर बीजेपी आक्रमक

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शुक्रवार को कहा कि जब संदेशखाली में महिलाएं स्थानीय तृणमूल कांग्रेस नेताओं के अत्याचारों के खिलाफ पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी से मदद मांग रही थीं, तो वह "आरोपियों को बचाने" में व्यस्त थीं। प्रधानमंत्री ने कहा कि संदेशखाली में जो हुआ, वह उस पश्चिम बंगाल के लिए ''शर्म की बात'' है जहां राजा राम मोहन राय ने महिलाओं के सम्मान के लिए काम किया। उन्होंने कहा, "वह अब जहां भी होंगे, मुझे यकीन है कि राजा राम मोहन राय की आत्मा संदेशखाली में महिलाओं के खिलाफ अत्याचार से दुःखी हो रही होगी।"

शिशुपाल कुमार
शिशुपाल कुमारauthor

शिशुपाल कुमार टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल के न्यूज डेस्क में कार्यरत एक अनुभवी पत्रकार हैं, जिन्हें 13 वर्षों का अनुभव हासिल है। राजनीतिक, अंतरराष्ट्रीय और क्राइम रिपोर्टिंग में गहरी रुचि और मजबूत पकड़ के साथ वे समाचारों की बारीकियों को समझने और उन्हें प्रभावशाली ढंग से प्रस्तुत करने के लिए जाने जाते हैं। शिशुपाल ने अपने करियर की शुरुआत एक इन्वेस्टिगेटिव जर्नलिस्ट के रूप में की, जहां उन्होंने प्रोडक्शन से लेकर ग्राउंड रिपोर्टिंग तक पत्रकारिता के कई महत्वपूर्ण पहलुओं में काम किया। फील्ड रिपोर्टिंग और डेस्क दोनों स्तरों पर उनकी दक्षता है। अब तक शिशुपाल कुमार 15,000 से अधिक खबरें प्रकाशित कर चुके हैं। वह ब्रेकिंग न्यूज, रियल-टाइम कवरेज, डेटा-आधारित विश्लेषण और एक्सप्लेनर लिखने में खास महारत रखते हैं। उनकी स्टोरीज तथ्यों की सटीकता और सहज भाषा की वजह से पाठकों पर मजबूत प्रभाव छोड़ती हैं।

और पढ़ें
End of Article
Subscribe to our daily Newsletter!

संबंधित खबरें

बेंगलुरु में कई होटलों पर फूड सेफ्टी विभाग की छापेमारी, मिले डरावने हालात, भारी मात्रा में सड़ा मांस, दूध और तेल जब्त, मशहूर पब सील

बेंगलुरु में कई होटलों पर फूड सेफ्टी विभाग की छापेमारी, मिले डरावने हालात, भारी मात्रा में सड़ा मांस, दूध और तेल जब्त, मशहूर पब सील

NALSAR विश्वविद्यालय: CJI सूर्यकांत का छात्रों के एक वर्ग ने किया विरोध, जंतर-मंतर लाठीचार्ज मामले का दिया हवाला

NALSAR विश्वविद्यालय: CJI सूर्यकांत का छात्रों के एक वर्ग ने किया विरोध, जंतर-मंतर लाठीचार्ज मामले का दिया हवाला

आज की ताजा खबर, 10 अगस्त 2026 हिंदी न्यूज़ लाइव: आज लोकसभा में पेश होंगे 4 बिल, 2 खुद अमित शाह करेंगे...झारखंड में छात्र प्रदर्शन को देखते हुए धारा 144 लागू, पढ़ें- देश और दुनिया की हर बड़ी अपडेट

आज की ताजा खबर, 10 अगस्त 2026 हिंदी न्यूज़ लाइव: आज लोकसभा में पेश होंगे 4 बिल, 2 खुद अमित शाह करेंगे...झारखंड में छात्र प्रदर्शन को देखते हुए धारा 144 लागू, पढ़ें- देश और दुनिया की हर बड़ी अपडेट

'चुनाव आते ही कलश यात्रा निकालने वाली BJP-AAP से रहें सावधान', तुगलकाबाद गुरुघर विध्वंस की बरसी पर भड़कीं मायावती

'चुनाव आते ही कलश यात्रा निकालने वाली BJP-AAP से रहें सावधान', तुगलकाबाद गुरुघर विध्वंस की बरसी पर भड़कीं मायावती

भारत-बांग्लादेश सीमा पर तनाव, जलपाईगुड़ी में चाय बागान से मजदूर का अपहरण, घुसपैठ रोकने के प्रतिशोध में वारदात की आशंका

भारत-बांग्लादेश सीमा पर तनाव, जलपाईगुड़ी में चाय बागान से मजदूर का अपहरण, घुसपैठ रोकने के प्रतिशोध में वारदात की आशंका