देश

Mamata Banerjee injured: पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी को सिर में लगी गंभीर चोट, अस्पताल में भर्ती, TMC ने कहा-प्रार्थना करें

  • Authored by: रवि वैश्य
  • Updated Mar 14, 2024, 11:17 PM IST

Mamata Banerjee injured in Hindi: पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी हादसे का शिकार हो गई हैं, उनके सिर में चोट आने की खबर है, तृणमूल कांग्रेस की ओर से ममता बनर्जी की फोटो जारी करते हुए ये जानकारी दी गई है। ममता बनर्जी

Image

पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी को सिर में लगी चोट

KEY HIGHLIGHTS
  1. पश्चिम बंगाल मुख्यमंत्री ममता बनर्जी हादसे का शिकार हो गई हैं
  2. ममता बनर्जी के सिर में गंभीर चोट आई है उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है
  3. टीएमसी ने ट्वीट करते हुए लिखा, हमारी चेयरपर्सन ममता बनर्जी को गंभीर चोट आई है

CM Mamata Banerjee injured News in Hindi: पश्चिम बंगाल से बड़ी खबर सामने आ रही है, मुख्यमंत्री ममता बनर्जी हादसे का शिकार हो गई हैं, उनके सिर में गंभीर चोट आई है,जानकारी के मुताबिक सीएम ममता को एसएसकेएम अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां एक मेडिकल बोर्ड उनकी देखभाल कर रहा है।

टीएमसी ने ट्वीट करते हुए लिखा, हमारी चेयरपर्सन को गंभीर चोट आई है, वहीं पार्टी की ओर से जो फोटो जारी की गई है, उसमें ममता बनर्जी अस्पताल में भर्ती हैं और उनके माथे से खून निकलता दिख रहा है, पार्टी ने कहा कि फिलहाल घाव पर टांके लगाए जा रहे हैं वहीं एआईटीसी के राष्ट्रीय महासचिव ममता बनर्जी के साथ हैं।

कहा ये जा रहा है कि मुख्यमंत्री ममता बनर्जी को माथे में चोट उस वक्त पर लगी जब वह अपने घर में ट्रेड मिल कर रही थीं। मुख्यमंत्री ममता बनर्जी को जब चोट लगी तो वह कालीघाट आवास परिसर में थीं।टीएमसी नेता अभ‍िषेक बनर्जी ने उन्‍हें इलाज के ल‍िए कोलकाता के एसएसकेएम अस्पताल में भर्ती कराया है।

तृणमूल कांग्रेस के आधिकारिक X हैंडल पर उनकी कुछ तस्वीरें शेयर की गई हैं, जिनमें ममता बनर्जी के माथे पर गंभीर चोट और खून बहता दिखाई दे रहा है अभी अस्पताल में उनका इलाज चल रहा है, वहीं दिल्ली के सीएम अरविंजद केजरीवाल ने ट्वीट कर ममता बनर्जी के जल्दी ही ठीक होने के लिए दुआ की है।

ऑल इंड‍िया तृणमूल कांग्रेस ने ट्वीट करके इसकी जानकारी दी है, उन्‍होंने ट्वीट करके ल‍िखा है क‍ि उन्‍हें गंभीर चोटें आई है और सब लोग उनके ल‍िए प्रार्थना करें। पार्टी की ओर से जो फोटो जारी की गई है, उसमें ममता बनर्जी अस्पताल में भर्ती हैं और उनके माथे से खून निकल रहा है।

रवि वैश्य
रवि वैश्यauthor

रवि वैश्य टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल के न्यूज डेस्क पर कार्यरत एक सीनियर जर्नलिस्ट हैं, जिन्हें पत्रकारिता में 20 वर्षों का व्यापक अनुभव हासिल है। खबरों की बारीकियों को समझने और तेजी से प्रस्तुत करने में उनकी विशेष दक्षता है। टीवी पत्रकारिता में रिपोर्टिंग और डेस्क—दोनों क्षेत्रों में अनुभव होने के कारण वे समाचारों को बहुआयामी दृष्टिकोण से देखते हैं। देश–दुनिया की ताजातरीन अपडेट्स, ब्रेकिंग न्यूज, एक्सप्लेनर और विशेष स्टोरीज तैयार करने में वे सिद्धहस्त हैं। उनकी प्राथमिकता हमेशा यही रही है कि हर खबर तेज, सटीक और जानकारीपूर्ण रूप में पाठकों तक पहुंचे। रवि वैश्य अब तक 22,000 से अधिक खबरें लिख चुके हैं, जिनमें कई एक्सक्लूसिव रिपोर्ट्स, इंटरव्यू, ग्राउंड रिपोर्ट्स, विश्लेषण और एक्सप्लेनर शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article