देश

Weather Updates: मई के महीने में दिल्ली-पंजाब और यूपी सहित इन राज्यों में भीषण गर्मी के साथ सताएगी लू, यहां होगी बारिश; जानें मौसम का लेटेस्ट अपडेट

Weather Updates: भारत मौसम वित्रान विभाग (IMD) ने बताया कि मई महीने में दिल्ली समेत उत्तर भारत में अधिकतम तापमान सामान्य से ज्यादा रहने की संभावना है।

Image

जानें मौसम का लेटेस्ट अपडेट

Photo : टाइम्स नाउ डिजिटल

Weather Updates: भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD) ने बुधवार को कहा कि मई के महीने में पूर्वोत्तर भारत को छोड़कर देश के अधिकांश हिस्सों में अधिकतम तापमान सामान्य से अधिक दर्ज होने की संभावना है, जिससे नागरिकों को चिलचिलाती गर्मी के लिए तैयार रहने की चेतावनी दी गई है। IMD ने कहा कि उत्तर-पश्चिम और मध्य भारत के कुछ हिस्सों और पूर्वोत्तर प्रायद्वीपीय भारत के आसपास के इलाकों में अधिकतम तापमान सामान्य से नीचे दर्ज किए जाने की संभावना है। आईएमडी ने कहा कि आम तौर पर मई के महीने में उत्तरी मैदानी इलाकों, मध्य भारत और प्रायद्वीपीय भारत के आसपास के इलाकों में लू चलती है। IMD ने कहा कि उत्तर पश्चिम भारत के कुछ हिस्सों, गंगा के मैदानी इलाकों, मध्य भारत और पूर्वोत्तर भारत के अधिकांश हिस्सों को छोड़कर देश के ज्यादातर इलाकों में न्यूनतम तापमान भी सामान्य से अधिक रह सकता है। IMD के अनुमान के अनुसार; पंजाब, हरियाणा, चंडीगढ़, दिल्ली, पश्चिमी उत्तर प्रदेश और उत्तर राजस्थान समेत अन्य क्षेत्रों में मई के महीने में अधिकतम और न्यूनतम तापमान सामान्य से ज्यादा रहने का अनुमान है।

उत्तर-पश्चिम भारत के अधिकांश हिस्सों में बारिश होने संभावना

मौसम विभाग ने मई के महीने के दौरान बारिश का संभावित पूर्वानुमान देते हुए कहा कि इस महीने के दौरान पूरे देश में औसतन बारिश सामान्य होने की संभावना है। आईएमडी ने कहा कि उत्तर-पश्चिम भारत के अधिकांश हिस्सों, मध्य, प्रायद्वीपीय और पूर्वोत्तर भारत के कुछ हिस्सों में सामान्य से सामान्य से अधिक बारिश होने की संभावना है। आईएमडी ने कहा कि कुछ क्षेत्रों को छोड़कर देश के शेष हिस्सों में सामान्य से कम बारिश होने की संभावना है। मध्य प्रदेश, विदर्भ, तेलंगाना और तमिलनाडु में सामान्य या सामान्य से ज्यादा बारिश हो सकती है। मौसम विभाग के अनुसार, ओडिशा के कई हिस्से, उत्तर छत्तीसगढ़, झारखंड, दक्षिणी पश्चिम बंगाल, पूर्वोत्तर के कुछ हिस्से, आंध्र प्रदेश के रायलसीमा और केरल में सामान्य से कम बारिश होने की संभावना है।

Shashank Shekhar Mishra
Shashank Shekhar Mishraauthor

शशांक शेखर मिश्रा टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल (www.timesnowhindi.com) में बतौर कॉपी एडिटर काम कर रहे हैं। इन्हें पत्रकारिता में करीब 5 वर्षों का अनुभव है। इन पांच सालों में देश की राजनीति से लेकर देश-दुनिया में बनते-बिगड़ते सत्ता समीकरणों एवं घटनाओं को कवर करने का अनुभव है। राजनीति, रक्षा और आटोमोबाइल्स की खबरों में विशेष रूचि के साथ खोजी पत्रकारिता और स्टिंग ऑपरेशन का भी अनुभव है। टाइम्स नाउ नवभारत में देश-दुनिया की खबरों के साथ रियल टाइम डेस्क पर कार्य करने का अनुभव है। शशांक ने इन 5 वर्षों के पत्रकारिता के कैरियर के दौरान टेलीविजन और डिजिटल मीडिया में कार्य करने का अनुभव हासिल किया है। टाइम्स नाउ नवभारत में बतौर कॉपी एडिटर जुड़ने से पहले जागरण न्यू मीडिया, इनशार्ट्स, जी हिंदुस्तान और न्यूज हेल्पलाइन में सब एडिटर, रिपोर्टर और असिस्टेंट प्रोड्यूसर के तौर पर काम कर चुके हैं। पढ़ाई-लिखाई की बात करें तो लखनऊ विश्वविद्यालय से राजनीति विज्ञान में पोस्ट ग्रेजुएशन किया है। इसके बाद एशियन एकेडमी ऑफ फिल्म एंड टेलीविजन से पोस्ट ग्रेजुएशन डिप्लोमा इन मास कम्युनिकेशन एंड टीवी जर्नलिज्म किया हैं। शशांक को जिम जाना, एडवेंचर एक्टिविटी करना और नई तकनीक को जानना और समझना बेहद पसंद है। इसके अलावा शशांक को ड्राइव करना और अध्यात्म में भी काफी रुचि हैं। शशांक शेखर मिश्रा उत्तर प्रदेश की राजधानी और नवाबों के शहर के रूप में फेमस लखनऊ से ताल्लुक रखते हैं।

और पढ़ें
End of Article
Subscribe to our daily Newsletter!