देश

Weather News: दिल्ली एनसीआर में तेज हवाओं के साथ बारिश, शामली में व्रजपात से दो की मौत

  • Authored by: शिशुपाल कुमार
  • Updated Oct 17, 2023, 12:24 AM IST

Weather News: यूपी के शामली जिले के कैराना इलाके में खेत में काम कर रहे दो लोगों पर आकाशीय बिजली गिरी, जिसमें दोनों की मौके पर ही मौत हो गई। हादसा सोमवार दोपहर खुरगान रोड के पास एक खेत में हुआ।

Image

दिल्ली एनसीआर में बारिश

Photo : PTI

Weather News: सोमवार रात दिल्ली एनसीआर में मौसम ने करवट बदली और तेज हवा के साथ बारिश होने लगी। दिल्ंली के साथ-साथ नोएडा और गाजियाबाद में रात को जमकर बारिश हुई। इस दौरान तेज हवा और व्रजपात की भी देखने को मिली। उत्तर प्रदेश के शामली में बिजली गिरने से दो लोगों की मौत भी हो गई है।

मंगलवार को कैसा होगा मौसम

दिल्ली में बारिश और तेज हवा के कारण आज पारा 30.5 डिग्री सेल्सियस तक गिर गया, जो मौसम के औसत से तीन डिग्री कम है। मौसम विभाग ने मंगलवार को आसमान में आमतौर पर बादल छाए रहने और हल्की बारिश या गरज के साथ छींटे पड़ने की संभावना जताई है।

शामली में व्रजपात

यूपी के शामली जिले के कैराना इलाके में खेत में काम कर रहे दो लोगों पर आकाशीय बिजली गिरी, जिसमें दोनों की मौके पर ही मौत हो गई। हादसा सोमवार दोपहर खुरगान रोड के पास एक खेत में हुआ। जानकारी के मुताबिक कैराना थाना क्षेत्र के खुरगान रोड स्थित किसान पीर जी भूरा की खेती है। नगर के मोहल्ला अफगान में रहने वाले दो मजदूर कासिम (35) और अरशद (18) तेज बारिश के चलते गोभी की फसल काटने का काम करने लगे। अचानक तेज चमक के साथ बिजली गिरने की तेज आवाज आई। आसपास के लोगों ने जब पास पहुंचकर देखा तो दोनों मजदूरों की मौके पर ही मौत हो गई थी। इसकी सूचना पुलिस और एंबुलेंस को दी गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने दोनों शवों को पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेज दिया।

हिमाचल प्रदेश में बर्फबारी

हिमाचल प्रदेश के कई जिलों के ऊंचाई वाले इलाकों में बर्फबारी और निचले क्षेत्रों में बारिश के कारण तापमान में भारी गिरावट आई है और सर्दी जल्दी शुरू होने के संकेत मिल रहे हैं। मौसम विभाग के अनुसार सिरमौर में चुडधार पर्वतमाला, कुल्लू में रोहतांग दर्रा और जलोरी दर्रा तथा शिमला में हाटू पीक और चांशल में आज सुबह बर्फबारी हुई। शिमला, सिरमौर, कुल्लू और मंडी के ऊंचाई वाले इलाकों के अलावा लाहौल स्पीति और किन्नौर आदिवासी बहुल जिलों में हल्की बर्फ गिरी।

शिशुपाल कुमार
शिशुपाल कुमारauthor

शिशुपाल कुमार टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल के न्यूज डेस्क में कार्यरत एक अनुभवी पत्रकार हैं, जिन्हें 13 वर्षों का अनुभव हासिल है। राजनीतिक, अंतरराष्ट्रीय और क्राइम रिपोर्टिंग में गहरी रुचि और मजबूत पकड़ के साथ वे समाचारों की बारीकियों को समझने और उन्हें प्रभावशाली ढंग से प्रस्तुत करने के लिए जाने जाते हैं। शिशुपाल ने अपने करियर की शुरुआत एक इन्वेस्टिगेटिव जर्नलिस्ट के रूप में की, जहां उन्होंने प्रोडक्शन से लेकर ग्राउंड रिपोर्टिंग तक पत्रकारिता के कई महत्वपूर्ण पहलुओं में काम किया। फील्ड रिपोर्टिंग और डेस्क दोनों स्तरों पर उनकी दक्षता है। अब तक शिशुपाल कुमार 15,000 से अधिक खबरें प्रकाशित कर चुके हैं। वह ब्रेकिंग न्यूज, रियल-टाइम कवरेज, डेटा-आधारित विश्लेषण और एक्सप्लेनर लिखने में खास महारत रखते हैं। उनकी स्टोरीज तथ्यों की सटीकता और सहज भाषा की वजह से पाठकों पर मजबूत प्रभाव छोड़ती हैं।

और पढ़ें
End of Article
Subscribe to our daily Newsletter!