देश

'हम ऐसे चुनाव में जीत हासिल नहीं कर सके, जो शुरू से ही...' बिहार विधानसभा चुनाव नतीजों क्या बोले राहुल गांधी

कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने शुक्रवार को बिहार विधानसभा के नतीजों को चौंकाने वाला करार दिया और कहा, 'हम एक ऐसे चुनाव में जीत हासिल नहीं कर सकते जो शुरू से ही निष्पक्ष नहीं था।'

rahul gandhi on bihar election result

कांग्रेस नेता राहुल गांधी (फाइल फोटो: PTI)

Rahul Gandhi on Bihar Election Result: कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने शुक्रवार को बिहार विधानसभा चुनाव के नतीजे को चौंकाने वाला करार (Truly Surprising) दिया और कहा कि विपक्षी गठबंधन एक ऐसे चुनाव में जीत हासिल नहीं कर सका, जो शुरू से ही निष्पक्ष नहीं था।लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल ने 'एक्स' पर पोस्ट किया, 'मैं बिहार के उन करोड़ों मतदाताओं का हार्दिक आभार व्यक्त करता हूं, जिन्होंने महागठबंधन पर विश्वास जताया। बिहार का यह परिणाम वाकई चौंकाने वाला है। हम एक ऐसे चुनाव में जीत हासिल नहीं कर सके, जो शुरू से ही निष्पक्ष नहीं था।'

गांधी ने यह भी कहा कि कांग्रेस और INDIA bloc चुनाव परिणामों की गहन समीक्षा करेगी और लोकतंत्र को बचाने के लिए और अधिक प्रभावी प्रयास करेगी।

उन्होंने X पर लिखा कि यह संविधान और लोकतंत्र की रक्षा की लड़ाई है।राहुल ने कहा, 'कांग्रेस पार्टी और विपक्षी गठबंधन 'इंडिया' इस परिणाम की गहराई से समीक्षा करेंगे और लोकतंत्र को बचाने के अपने प्रयासों को और अधिक प्रभावी बनाएंगे।'

कांग्रेस मात्र छह सीटों पर सिमट गई

बिहार विधानसभा चुनाव में कांग्रेस मात्र छह सीटों पर सिमट गई। बिहार विधानसभा चुनावों में एनडीए ने 243 में से 200 से अधिक सीटों पर बढ़त हासिल की, जबकि भाजपा लगभग 90 प्रतिशत स्ट्राइक रेट के साथ सबसे बड़ी पार्टी के रूप में उभरी।

ये भी पढ़ें-बिहार में प्रचंड हार पचा नहीं पा रही कांग्रेस, लगाया बड़े पैमाने पर 'वोट चोरी' का आरोप, पीएम-गृहमंत्री और EC की साजिश बताया

'आज कांग्रेस 'मुस्लिम-लीगी माओवादी कांग्रेस', यानी MMC बन गई है'

वहीं इससे पहले बिहार में प्रचंड जीत पर बीजेपी मुख्यालय पर अपने अपने भाषण के दौरान कहा कि कांग्रेस के पास देश के लिए कोई पॉज़िटिव विज़न नहीं है। सच्चाई यह है कि आज कांग्रेस 'मुस्लिम-लीगी माओवादी कांग्रेस', यानी MMC बन गई है।कांग्रेस का पूरा एजेंडा इसी पर चलता है, इसलिए कांग्रेस के भीतर भी अब एक नया धड़ा पैदा हो रहा है, जो इस नकारात्मक राजनीति से असहज है।कांग्रेस के नामदार जिस रास्ते पर पार्टी को लेकर चल रहे हैं, उसके प्रति घोर निराशा और घोर नाराज़गी अंदर ही अंदर पनप रही है। मुझे आशंका है- हो सकता है, आगे कांग्रेस का एक और बड़ा विभाजन हो।

'भारत के विकास में, बिहार के लोगों की बहुत बड़ी भूमिका'

पीएम मोदी ने कहा कि भारत के विकास में, बिहार के लोगों की बहुत बड़ी भूमिका रही है, लेकिन जिन लोगों ने दशकों तक देश पर शासन किया, उन लोगों ने बिहार को बदनाम किया।इन लोगों ने न बिहार के गौरवशाली अतीत का सम्मान किया और न ही यहाँ की परंपरा और संस्कृति का आदर किया।सोचिए, जो लोग छठ पूजा को ड्रामा कह सकते हैं, वो लोग बिहार की परंपरा का कितना सम्मान करते होंगे। इनकी हेकड़ी देखिए, छठी मैया से आरजेडी और कांग्रेस ने आज तक माफी नहीं मांगी। और बिहार के लोग ये कभी नहीं भूलेंगे।

देश और दुनिया की ताजा ख़बरें (Hindi News) पढ़ें हिंदी में और देखें छोटी बड़ी सभी न्यूज़ Times Now Navbharat Live TV पर। देश (India News) अपडेट और चुनाव (Elections) की ताजा समाचार के लिए जुड़े रहे Times Now Navbharat से ।

लेटेस्ट न्यूज

रवि वैश्य
रवि वैश्य Author

रवि वैश्य टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल के न्यूज डेस्क पर कार्यरत एक सीनियर जर्नलिस्ट हैं, जिन्हें पत्रकारिता में 20 वर्षों का व्यापक अनुभव हासिल है। खबरों... और देखें

End of Article