महाराष्ट्र के उप-मुख्यमंत्री अजित पवार का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, जिसमें वे किसानों के साथ बातचीत के दौरान कर्ज माफी की मांग पर भड़कते नजर आए। उप-मुख्यमंत्री धाराशिव में बाढ़ प्रभावित इलाकों का निरीक्षण करने गए थे, जब एक किसान ने उनसे कर्ज माफी का मुद्दा उठाया।
गुस्से में अजित पवार ने क्या?
अजित पवार ने गुस्से में कहा,"उसे मुख्यमंत्री पद दे दो! क्या तुम्हें लगता है कि हम कंचे खेलने आए हैं? मैंने सुबह 6 बजे करमाला से अपना दिन शुरू किया। आप सिर्फ़ काम करने वालों की आलोचना करते हैं। हमने अपनी प्यारी बहनों की बहुत मदद की है। आज भी, हम सालाना ₹45,000 करोड़ की सहायता प्रदान करते हैं। हमने किसानों के बिजली के बिल माफ किए हैं और उसके लिए ₹20,000 करोड़ का भुगतान करते हैं।"
पवार ने आगे कहा, "मैं आपको एक बात बता दूं कि आप किसी भी अन्य चीज के बारे में दिखावा कर सकते हैं, लेकिन जब बात पैसे की हो तो आप दिखावा नहीं कर सकते।" यह वीडियो वायरल होते ही राजनीतिक और सामाजिक मंचों पर चर्चा का विषय बन गया है।
