देश

कौन हैं न्यायमूर्ति विद्युत रंजन षाड़ंगी? जिन्हें बनाया गया झारखंड हाईकोर्ट का नया चीफ जस्टिस

Chief Justice of Jharkhand: जस्टिस बिद्युत रंजन षाड़ंगी झारखंड हाईकोर्ट के नए चीफ जस्टिस बनाए गए हैं। जस्टिस षाड़ंगी फिलहाल ओडिशा हाईकोर्ट के जस्टिस हैं। जस्टिस षाड़ंगी का कानून की प्रैक्टिस और न्यायाधीश के रूप में 27 वर्षों का लंबा अनुभव है। उन्हें 20 जून, 2013 को ओडिशा हाईकोर्ट का जस्टिस नियुक्त किया गया था।

Image

विद्युत रंजन षाड़ंगी बने झारखंड हाईकोर्ट के नए चीफ जस्टिस

Photo : Twitter

Chief Justice of Jharkhand: जस्टिस बिद्युत रंजन षाड़ंगी झारखंड हाईकोर्ट के नए चीफ जस्टिस बनाए गए हैं। राष्ट्रपति ने सुप्रीम कोर्ट के कॉलेजियम की अनुशंसा पर इसकी मंजूरी दी है। वह फिलहाल ओडिशा हाईकोर्ट के जस्टिस हैं। केंद्रीय कानून मंत्री अर्जुन राम मेघवाल ने सोशल मीडिया एक्स पर यह जानकारी दी है।

कौन हैं जस्टिस बिद्युत रंजन षाड़ंगी?

जस्टिस षाड़ंगी का कानून की प्रैक्टिस और न्यायाधीश के रूप में 27 वर्षों का लंबा अनुभव है। उन्हें 20 जून, 2013 को ओडिशा हाईकोर्ट का जस्टिस नियुक्त किया गया था। इसके पहले वह ओडिशा हाईकोर्ट और सुप्रीम कोर्ट में बतौर अधिवक्ता प्रैक्टिस कर चुके हैं। जस्टिस षाड़ंगी का जन्म 20 जुलाई, 1962 को ओडिशा के नयागढ़ जिले के पंतिखारी सासन गांव में हुआ था।

झारखंड हाईकोर्ट के चीफ जस्टिस रहे संजय कुमार मिश्र करीब सात माह पहले सेवानिवृत्त हुए थे। उसके बाद 29 दिसंबर, 2023 को जस्टिस एस. चंद्रशेखर को झारखंड हाईकोर्ट का एक्टिंग चीफ जस्टिस बनाया गया था। अब उनका तबादला राजस्थान हाईकोर्ट कर दिया गया है।

(इनपुट: आईएएनएस)

Anurag Gupta
अनुराग गुप्ताauthor

अनुराग गुप्ता टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में सीनियर कॉपी एडिटर के रूप में कार्यरत हैं और मीडिया में 9 वर्षों का अनुभव रखते हैं। जर्नलिज़्म में मास्टर्स डिग्री हासिल करने के बाद से ही वे न्यूजरूम के विभिन्न आयामों—कॉपी एडिटिंग, कंटेंट क्यूरेशन और रियल-टाइम न्यूज मॉनिटरिंग में दक्षता के साथ काम कर रहे हैं। राष्ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय और ब्रेकिंग न्यूज पर उनकी मजबूत पकड़ है। अनुराग खबरों की बारीकियों को समझने, फैक्ट चेकिंग और स्टोरी के अहम पहलुओं को पाठकों तक सरल भाषा में पहुंचाने के लिए जाने जाते हैं। उन्होंने अब तक 10 हजार से अधिक खबरें प्रकाशित की हैं, जिनमें ब्रेकिंग अपडेट्स, एनालिटिकल कंटेंट, स्पेशल स्टोरीज और न्यूज एक्सप्लेनर्स शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article