मोदी-शाह सियासत की जोड़ी नंबर वन क्यों है? जानिये इस वीडियो में

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Apr 7, 2022, 02:17 PM IST

भारतीय राजनीति में मोदी और शाह की जोड़ी को अब तक की सबसे सुपरहिट जोड़ी मानी जा रही है। कभी दो सांसदों वाली बीजेपी आज देश के 17 राज्यों और केंद्र में दूसरी बार पूर्ण बहुमत के साथ सत्ता में काबिज़ है।

बीजेपी में नरेंद्र मोदी और अमित शाह की जोड़ी ऐसी है जिसने हर मुश्किल को मौके में बदला। कई राज्यों में कांग्रेस से सत्ता छीनकर सरकार बनाई। पूरे देश में भगवा परचम की बात करें तो बीजेपी और उसके साथी पार्टियों की देश के 17 राज्यों  में शासन है । जबकि कांग्रेस की बात करें तो वह एक के बाद एक अपनी पकड़ वाले राज्य गंवाती जा रही है। केवल राजस्थान और छत्तीसगढ़ में ही कांग्रेस की सरकार बची हुई  है। आइये आपको बताते हैं की 2014 के बाद कैसे मोदी और शाह की जोड़ी ने बीजेपी की किस्मत बदल डाली, देखिये वीडियो...

End of Article