Amravati murder: हत्यारों का CCTV फुटेज आया सामने, बाइक पर उमेश का पीछा करते दिखे हत्यारे

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Jul 2, 2022, 05:20 PM IST

Amravati Murder: नूपुर शर्मा के समर्थन में पोस्ट लिखने पर 21 जून को अमरावती में 54 साल के उमेश कोल्हे की गला रेतकर हत्या की गई। मामले में अब तक 6 आरोपी गिरफ्तार हुए हैं।

महाराष्ट्र के अमरावती के हत्यारों का CCTV फुटेज सामने आया है। इसमें हमलावर 2 बाइक से आते दिख रहे हैं। अमरावती में फार्मासिस्ट उमेश कोल्हे की हत्या की गई। नूपुर शर्मा का समर्थन करने पर हत्या हुई। 6 लोगों ने गला रेत कर हत्या की। इस मामले में NIA को जांच के आदेश दिए गए हैं। इंटरनेशनल साजिश की हत्या का शक है। एनआईए और ATS की टीम अमरावती पहुंची हैं। 21 जून को दवा कारोबारी उमेश कोल्हे की गला काटकर हत्या  हुई थी।

उमेश कोल्हे के भाई महेश कोल्हे ने बताया कि 21 जून की रात जब मेरा भाई दुकान बंद करके अपने घर जा रहा था, तभी कुछ लोगों ने उस पर हमला कर दिया और उस पर चाकू से वार कर दिया गया। जब मैं वहां पहुंचा, तो वह पहले ही मर चुका था। हमें अभी उसकी हत्या के कारणों का पता नहीं चल पाया है। उसने हमें कभी धमकी मिलने के बारे में नहीं बताया। उन्होंने नुपूर शर्मा के बारे में कुछ व्हाट्सएप ग्रुप्स में कुछ मैसेज फॉरवर्ड किए, लेकिन व्यक्तिगत रूप से किसी को नहीं किया था। हम यह नहीं समझ पा रहे हैं कि 2-4 फॉरवर्ड किए गए संदेशों के कारण उन्हें क्यों मारा गया? 

उन्होंने कहा कि उन्हें किसी से धमकी नहीं मिली...हमें बताया गया कि प्राथमिक जांच के दौरान 2-4 लोगों को गिरफ्तार किया गया था, लेकिन कुछ समाचार पत्रों ने बिना उचित जांच के प्रकाशित करना शुरू कर दिया कि वह लूट/डकैती के कारण मारा गया, लेकिन ऐसा कुछ नहीं हुआ।

डीसीपी अमरावती विक्रम साली ने कहा कि अमरावती से अब तक कुल छह आरोपियों को गिरफ्तार किया जा चुका है। जांच के दौरान हमने पाया कि उमेश कोल्हे ने नूपुर शर्मा के समर्थन में सोशल मीडिया पर पोस्ट किया था और यह घटना उस पोस्ट की वजह से हुई।

End of Article
Subscribe to our daily Newsletter!

संबंधित खबरें

ED की गिरफ्तारी को आजम खान ने सुप्रीम कोर्ट में दी चुनौती, रिहाई के 40 मिनट बाद हुई कार्रवाई, शीर्ष अदालत इसी हफ्ते करेगी सुनवाई

ED की गिरफ्तारी को आजम खान ने सुप्रीम कोर्ट में दी चुनौती, रिहाई के 40 मिनट बाद हुई कार्रवाई, शीर्ष अदालत इसी हफ्ते करेगी सुनवाई

पश्चिम बंगाल: दक्षिण 24 परगना में उद्घाटन के दौरान चर्च में तोड़फोड़, पादरियों और श्रद्धालुओं पर हमला, महिलाओं से बदसलूकी का भी आरोप

पश्चिम बंगाल: दक्षिण 24 परगना में उद्घाटन के दौरान चर्च में तोड़फोड़, पादरियों और श्रद्धालुओं पर हमला, महिलाओं से बदसलूकी का भी आरोप

तिरुवनंतपुरम में BJP मुख्यालय पर बीयर की बोतलें फेंकने का मामला, 2 कांग्रेस कार्यकर्ता गिरफ्तार, CCTV से हुई पहचान

तिरुवनंतपुरम में BJP मुख्यालय पर बीयर की बोतलें फेंकने का मामला, 2 कांग्रेस कार्यकर्ता गिरफ्तार, CCTV से हुई पहचान

'सरकार बदल गई, लेकिन भ्रष्टाचार नहीं', RG Kar केस में CBI जांच से नाखुश पीड़िता की मां

'सरकार बदल गई, लेकिन भ्रष्टाचार नहीं', RG Kar केस में CBI जांच से नाखुश पीड़िता की मां

आज की ताजा खबर, 2 नवंबर 2026 हिंदी न्यूज़ लाइव: अमित शाह की आज हैदराबाद में पदयात्रा, नितिन नवीन बिहार, बंगाल में करेंगे रैली... जयशंकर ने की अमेरिका में भारत के महावाणिज्य दूतों से मुलाकात

आज की ताजा खबर, 2 नवंबर 2026 हिंदी न्यूज़ लाइव: अमित शाह की आज हैदराबाद में पदयात्रा, नितिन नवीन बिहार, बंगाल में करेंगे रैली... जयशंकर ने की अमेरिका में भारत के महावाणिज्य दूतों से मुलाकात