Exclusive:सुशांत राजपूत की बॉडी की तस्वीरों से उठे सवाल,वकील विकास सिंह बोले- ये निशान गला घोंटने का लग रहा

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Aug 28, 2020, 01:12 PM IST

Times Now Exclusive talk with lawyer Vikas Singh: टाइम्स नाउ के पास सुशांत राजपूत की बॉडी की नई तस्वीरें, इसे देखकर खड़े हो रहे हैं कई सवाल, चैनल ने सुशांत राजपूत परिवार के वकील विकास सिंह से इसपर बात की।

Exclusive:सुशांत राजपूत की बॉडी की तस्वीरों से उठे सवाल,वकील विकास सिंह बोले- ये निशान गला घोंटने का लग रहा

Sushant Singh Rajput Death Case Updates: सुशांत सिंह राजपूत की मौत के मामले में एक ताजा घटनाक्रम में, टाइम्स नाउ ने उनकी बॉडी की दो तस्वीरों को एक्सेस किया है जो उनकी बहन मीतू द्वारा उनके अपार्टमेंट में पहुंचने पर ली गई थीं। इन तस्वीरों पर संयुक्ताक्षर चिह्न (ligature marks) उन तस्वीरों से अलग हैं जो पहले लीक हुए थे।

CBI की फोरेंसिक टीम ने मुंबई पुलिस और कूपर अस्पताल की फॉरेंसिक टीम से और तस्वीरें मांगी हैं, जहां शव को पोस्टमार्टम के लिए ले जाया गया। सुशांत के परिवार के वकील विकास सिंह ने टाइम्स नाउ को इस बात की पुष्टि की कि जो तस्वीरें पहले लीक हुई थीं, उन्हें मॉर्फ किया जा सकता था।

इस मामले पर टाइम्स नाउ ने सुशांत परिवार के वकील विकास सिंह से बात की, चैनल ने वकील विकास सिंह से पूछा क्या आपने वो सुशांत की वो पिक्चर देखी हैं जो टाइम्स नाउ को दिवंगत सुशांत की बहन मीतू ने उपलब्ध कराईं हैं जो मीतू ने घटना स्थल के मौके पर ली थीं जिसे सीबीआई को सबमिट किया गया है। इसपर वकील विकास सिंह ने कहा कि मुझे मीतू ने वो तस्वीरें मुहैय्या कराईं थीं।

टाइम्स नाउ ने विकास सिंह से पूछा कि जो तस्वीरें पहले जारी की गई थीं उसमें और इन तस्वीरों में अंतर है और सुशांत के गले पर मार्क भी दिखाई दे रहा है इसपर विकास सिंह ने कहा कि हां ये तस्वीरें सही बात बयां करती दिख रही हैं जिन्हें सीबीआई को सुशांत की फैमिली ने उपलब्ध कराई हैं और इससे पहले जो तस्वीरें सामने आईं थी वो मार्फ की गई हो सकती हैं। वहीं उन्होंने कहा कि सुशांत के गले पर जो मार्क है वो सुसाइड की स्थिति वाला निशान नहीं मालूम दे रहा हैं बल्कि संदेहास्पद है।

वकील विकास सिंह ने कहा है कि पोस्टमॉर्टम के दौरान 70 फोटोज ली है। वह अभी सीबीआई की फॉरेंसिक टीम के पास है। वह जल्द ही अपनी राय देंगे कि क्या गलत हुआ।वकील विकास ने कहा कि पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट में कई भारी खामियां है।सुशांत की ये फोटो शव के दाएं और बाएं दोनों तरह से ली गई है हालांकि दूसरी तरफ सुशांत की गर्दन में दो निशान है गौरतलब है कि मुंबई पुलिस के बाद, प्रवर्तन निदेशालय और केंद्रीय जांच ब्यूरो अभिनेता की मौत के विभिन्न कोणों की जांच कर रहे हैं।
Note- ये फोटोज आपको विचलित कर सकती हैं।

End of Article