West Bengal Opinion Poll: क्या पश्चिम बंगाल में ममता दीदी को सत्ता से बेखदल कर पाएगी BJP? जानें

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Mar 8, 2021, 11:44 PM IST

West Bengal Opinion Poll: पश्चिम बंगाल में विधानसभा चुनाव 8 चरणों में होने है। उससे पहले यहां जानें कि जनता के मन में क्या चल रहा है। क्या TMC की सत्ता में वापसी होगी या बीजेपी हैरान करने वाली है।

पश्चिम बंगाल में विधानसभा चुनाव 8 चरणों में होने हैं। पहले चरण की वोटिंग 27 मार्च को होगी। एक महीने बाद 29 अप्रैल को 8वें और आखिरी चरण की वोटिंग होनी है। 2 मई को नतीजे आएंगे। उससे पहले यहां के ओपिनियन पोल के माध्यम से जनता के मन की बात जान लें। ये ठीक है कि बीजेपी सत्ताधारी दल टीएमसी को बहुत बड़ी चुनौती दे रही है, लेकिन क्या वो ममता बनर्जी को मुख्यमंत्री की कुर्सी से हटा पाएगी या दीदी एक बार फिर से सीएम बनेंगी। 

लोगों से पूछा गया कि आप 'इनसाइडर Vs आउट साइटर' के बारे में क्या सोचते हैं? तो 39.40 प्रतिशत ने इसे गैर जरूरी बताया, जबकि 31.20 प्रतिशत ने इसके जरूरी बताया। 29.4% ने कहा कि कह नहीं सकते। लोगों से पूछा गया कि क्या ममता बनर्जी भ्रष्टाचार के आरोपियों को संरक्षण दे रही हैं? तो 45.7% ने कहा कि हां, 35.3% ने कहा कि नहीं। 19 प्रतिशत ने कहा कि नहीं कह सकते। 

'जय श्री राम' के नारे पर आप क्या सोचते हैं? 40.70 प्रतिशत लोगों ने कहा कि इससे धुव्रीकरण होगा। 37.60% ने इसे आध्यात्मिक आह्वान कहा। 21.70 प्रतिशत ने कहा कि पता नहीं। लोगों से पूछा गया कि क्या 'अवैध वोटर' एक फैक्टर है जो चुनावों पर असर डाल सकता है? 32.20 प्रतिशत लोगों ने कहा कि हां, 20.60 प्रतिशत ने कहा नहीं, जबकि 47.20 प्रतिशत ने कहा कि पता नहीं। क्या 'कट मनी' मुद्दा आपके वोट डालने के फैसले को प्रभावित करेगा? तो 45.20 प्रतिशत ने कहा कि हां, 27.60% ने कहा नहीं। 27.20 प्रतिशत ने कहा पता नहीं।

लोगों से पूछा गया कि आप मुख्यमंत्री के प्रदर्शन से कितने संतुष्ट हैं? तो 44.76% ने कहा कि बहुत संतुष्ट, 34.54% ने कहा कि कुछ हद तक संतुष्ट, 19.47 प्रतिशत ने कहा कि संतुष्ट नहीं। 

देश में आज कई समस्याएं हैं। आपके हिसाब से सबसे बड़ी समस्या क्या है?

आप प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के प्रदर्शन से कितने संतुष्ट हैं? 41.09% ने कहा- बहुत संतुष्ट, 28.92% ने कहा- कुछ हद तक संतुष्ट, 25.11 प्रतिशत ने कहा कि संतुष्ट नहीं। 4.88 प्रतिशत ने कहा कि पता नहीं। 

टीएमसी को 154 सीटें मिल सकती हैं, जबकि बीजेपी को 107 सीटें मिल सकती हैं। 2016 में टीएमसी को 211 सीटें मिली थीं, वहीं बीजेपी को सिर्फ 3 सीटें मिली थीं। इसका मतलब की टीएमसी की सत्ता में वापसी हो रही है, लेकिन उसे पहले की तुलना में काफी नुकसान हो रहा है। वहीं बीजेपी को फायदा हो रहा है। कांग्रेस और लेफ्ट गठबंधन को सिर्फ 33 सीटें मिलने का अनुमान है। टीएमसी को 42.2 प्रतिशत, बीजेपी को 37.5 प्रतिशत, कांग्रेस+लेफ्ट को 14.8 प्रतिशत वोट मिलने का अनुमान है।

End of Article
Subscribe to our daily Newsletter!

संबंधित खबरें

'मोदी का फंडा साफ है- जनता से वसूली करो, दोस्त की तिजोरी भरो'...कांग्रेस का पीएम पर निशाना

'मोदी का फंडा साफ है- जनता से वसूली करो, दोस्त की तिजोरी भरो'...कांग्रेस का पीएम पर निशाना

Times Now Amazing Indian awards 2026: किरेन रिजिजू बोले- जमीनी स्तर से शीर्ष तक हम सही दिशा में आगे बढ़ रहे

Times Now Amazing Indian awards 2026: किरेन रिजिजू बोले- जमीनी स्तर से शीर्ष तक हम सही दिशा में आगे बढ़ रहे

आज की ताजा खबर, 1 अक्टूबर 2026 हिंदी न्यूज़ लाइव: मोदी ने विमान को गिरने से बचाने वाले पायलट मच्छार को 'नायक' बताया, रुबियो का ईरानी प्रतिनिधिमंडल को जल्द न्यूयॉर्क छोड़ने का आदेश...वॉलीबॉल क्वार्टर फाइनल में पाकिस्तान से 0-3 से हारा भारत

UP BJP में सह-प्रभारियों के बीच जिम्मेदारियों का बंटवारा, जानिए किसे मिली क्या जिम्मेदारी? समझें रणनीति

UP BJP में सह-प्रभारियों के बीच जिम्मेदारियों का बंटवारा, जानिए किसे मिली क्या जिम्मेदारी? समझें रणनीति

राम मंदिर चंदा चोरी मामला: चंपत राय के खिलाफ याचिका पर 2 नवंबर को सुनवाई करेगा सुप्रीम कोर्ट

राम मंदिर चंदा चोरी मामला: चंपत राय के खिलाफ याचिका पर 2 नवंबर को सुनवाई करेगा सुप्रीम कोर्ट