सपा विधायक ने PM मोदी, CM योगी के बारे में कहीं अपमानजनक बातें, BJP कर सकती है पलटवार, Video

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Dec 15, 2020, 11:43 AM IST

रिजवान कुन्दरकी विधानसभा सीट से तीसरी बार विधायक हैं। पीएम मोदी और सीएम योगी पर सपा विधायक के विवादित बयान पर भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) पलटवार कर सकती है।

लखनऊ : समाजवादी पार्टी (सपा) के विधायक मोहम्मद हाजी रिजवान ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के बारे में विवादित बयान दिया है। सपा विधायक ने पार्टी कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि 'एक चाय बेचने वाला है और दूसरा मंदिर का पुजारी है।' विधायक रिजवान यहीं नहीं रुके उन्होंने आगे कहा कि 'यहां तक कि दोनों के परिवार नहीं हैं।' रिजवान यूपी की कुन्दरकी विधानसभा सीट से विधायक हैं। साल 2016 में ब्लॉक डेवलपमेंट कमेटी एक सदस्य के ऊपर हमला करने के आरोप में पुलिस ने रिजवान एवं उनके दो बेटों के खिलाफ केस दर्ज किया था। रिजवान कुन्दरकी विधानसभा सीट से तीसरी बार विधायक हैं। पीएम मोदी और सीएम योगी पर सपा विधायक के इस विवादित बयान पर भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) पलटवार कर सकती है।

End of Article