बंगाल में दूसरे चरण की तैयारी, नंदीग्राम में होगा महासंग्राम, किसे मिलेगी सत्ता की चाबी ? 

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Mar 30, 2021, 09:44 AM IST

Nandigram election 2021: नंदीग्राम का चुनाव इसलिए दिलचस्प हो चुका है कि क्योंकि यहां से सीएम ममता बनर्जी अपने खास सहयोगी रहे शुभेंदु अधिकारी के खिलाफ ताल ठोंक रही है।

(स्वाति जोशी)
पश्चिम बंगाल के रण में सबसे बड़ी जंग दूसरे चरण में होने जा रही है। नंदीग्राम में ब्लॉकबस्टर मुकाबले की तैयारी शुरू हो चुकी है. 30 मार्च को एक तरफ होंगी दीदी और दूसरी तरफ बीजेपी के लिए हाई वोल्टेज प्रचार की अगुवाई करेंगे गृह मंत्री अमित शाह. दूसरे चरण के तहत 1 अप्रैल को 30 विधानसभा सीटों पर मतदान होगा।

नंदीग्राम में महासंग्राम
ममता बनर्जी ने जबसे नंदीग्राम से चुनाव लड़ने के फैसला किया है तब ही से पश्चिम बंगाल में सियासी पारा अपना चरम पर है. दीदी ने नंदीग्राम से ताल क्या ठोंकी बीजेपी ने भी अपना सबसे बेहतरीन दांव खेला जिसकी बिसात पहले ही बिछ चुकी थी। टीएमसी छोड़ बीजेपी का दामन थामने वाले सुवेंदू नंदीग्राम से दीदी को ललकार रहे हैं. दरअसल नंदीग्राम ही नहीं बल्कि पूरे पूर्वी मिदनापुर इलाके में इनका दबदबा रहा है। 

किसके हाथ में सत्ता की कुंजी
पश्चिम बंगाल चुनाव के इस सबसे महत्तवपूर्ण मुकाबले से पहले नंदीग्राम में पिछले कुछ दिनों में ऐसा बहुत कुछ हुआ है जिससे हवा का रूख भी बदल रहा है। नंदीग्राम के बिरूलिया में प्रचार करते वक्त दीदी चोटिल हो गई थी। ममता बैनर्जी ने इसे एक सोची समझी साजिश बताते हुए अपने विरोधियों पर हमले का आरोप लगाया तो बीजेपी ने पलटवार करते हुए इसे सियासी ड्रामा करार दिया. घायल होने के बाद भी दीदी ने हर जगह व्हील चेयर पर कैंपेन किया। क्या नंदीग्राम फिर एक बार दीदी का साथ देकर उन्हें सत्ता की चाभी देगा या फिर राज्य में बदलाव की बयार चलेगी ? 

End of Article
Subscribe to our daily Newsletter!

संबंधित खबरें

'मोदी का फंडा साफ है- जनता से वसूली करो, दोस्त की तिजोरी भरो'...कांग्रेस का पीएम पर निशाना

'मोदी का फंडा साफ है- जनता से वसूली करो, दोस्त की तिजोरी भरो'...कांग्रेस का पीएम पर निशाना

Times Now Amazing Indian awards 2026: किरेन रिजिजू बोले- जमीनी स्तर से शीर्ष तक हम सही दिशा में आगे बढ़ रहे

Times Now Amazing Indian awards 2026: किरेन रिजिजू बोले- जमीनी स्तर से शीर्ष तक हम सही दिशा में आगे बढ़ रहे

आज की ताजा खबर, 1 अक्टूबर 2026 हिंदी न्यूज़ लाइव: मोदी ने विमान को गिरने से बचाने वाले पायलट मच्छार को 'नायक' बताया, रुबियो का ईरानी प्रतिनिधिमंडल को जल्द न्यूयॉर्क छोड़ने का आदेश...वॉलीबॉल क्वार्टर फाइनल में पाकिस्तान से 0-3 से हारा भारत

UP BJP में सह-प्रभारियों के बीच जिम्मेदारियों का बंटवारा, जानिए किसे मिली क्या जिम्मेदारी? समझें रणनीति

UP BJP में सह-प्रभारियों के बीच जिम्मेदारियों का बंटवारा, जानिए किसे मिली क्या जिम्मेदारी? समझें रणनीति

राम मंदिर चंदा चोरी मामला: चंपत राय के खिलाफ याचिका पर 2 नवंबर को सुनवाई करेगा सुप्रीम कोर्ट

राम मंदिर चंदा चोरी मामला: चंपत राय के खिलाफ याचिका पर 2 नवंबर को सुनवाई करेगा सुप्रीम कोर्ट