ट्विटर को सख्त संदेश देने के मूड में मोदी सरकार, कम्यूनिकेशन के लिए KOO ऐप बन सकता है पहली पसंद

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Feb 15, 2021, 05:46 PM IST

KOO APP: भारत सरकार स्वदेशी ऐप कू को प्रोत्साहित करने के लिए जनता से कम्यूनिकेशन करने के लिए पहली पसंद बना सकती है, जबकि ट्विटर पर कोई भी जानकारी या बड़ी घोषणा बाद में पोस्ट की जाएगी।

नई दिल्ली: ट्विटर के विकल्प के रूप में देखे जा रहे कू ऐप को भारत सरकार के कई मंत्रियों द्वारा सराहा गया है। मोदी सरकार के कई मंत्रियों ने इस स्वदेशी सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर दस्तक दी है। जानकारी सामने आई है कि मोदी सरकार देश की जनता के साथ कम्यूनिकेशन करने के लिए कू ऐप को पहली पसंद बना सकती है। ET NOW को मिली जानकारी के अनुसार, ऐसा इसलिए किया जा सकता है ताकि आत्मनिर्भर भारत के तहत एक स्वदेशी ऐप को प्रोत्साहित किया जा सके। 

इससे ट्विटर को सरकार एक सख्त संदेश देना चाहती है। सरकार की तरफ से की जाने वाली घोषणाएं और महत्वपूर्ण अपडेट सबसे पहले कू ऐप पर उपलब्ध हो सकते हैं, जबकि ट्विटर पर वही अपडेट कुछ घंटे देर से जाएंगे। मंत्री सबसे पहले कू ऐप पर जानकारियां साझा करेंगे बाद में वही जानकारी ट्विटर पर दी जाएगी।

कई मंत्री इस पर पहले से ही आ चुके हैं बाकी भी जल्द ही इस प्लेटफॉर्म पर आ जाएंगे। साथ ही सरकार के सीनियर मेंबर भी यहां जुड़ जाएंगे। प्रधानमंत्री मोदी भी इस मंच पर आ सकते हैं। 

End of Article