श्रीनगर : आतंकवादी संगठन इस्लामिक स्टेट ने श्रीनगर में पानी पूरी वाले की हत्या की जिम्मेदारी ली है। इस्लामिक स्टेट विलाया-ए-हिंद ने हत्या की जिम्मेदारी लेते हुए सोशल मीडिया पर एक वीडियो जारी किया है। बता दें कि बिहार के भागलपुर निवासी वीरेंद्र कुमार की मंगलवार को लाल बाजार में गोली मारकर बेरहमी से हत्या कर दी गई। इससे पहले टीआरएफ ने वीरेंद्र कुमार की हत्या की जिम्मेदारी ली थी। विलाया-ए-हिंद इस्लामिक स्टेट का हिस्सा है। कश्मीर में आतंकवादी निर्दोष लोगों को निशाना बना रहे हैं।
End of Article
