Helicopter crash : कठुआ में सेना का हेलिकॉप्टर क्रैश, रंजीत सागर डैम के पास हुआ हादसा

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Aug 3, 2021, 12:22 PM IST

Kathua News : जम्मू के कठुआ में सेना का एक हेलिकॉप्टर क्रैश हो गया है। यह हासदा रंजीत सांगर डैम के पास हुआ है।

श्रीनगर : जम्मू के कठुआ में सेना का एक हेलिकॉप्टर क्रैश हो गया है। यह हासदा रंजीत सांगर डैम के पास हुआ है। रिपोर्टों के मुताबिक पठानकोट के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक सुरेंद्र लांबा ने कहा कि हमें सेना के एक हेलिकॉप्टर के दुर्घटनाग्रस्त होने की सूचना मिली है। पुलिस की टीम घटनास्थल पर पहुंची है। पुलिस अधिकारी ने कहा कि हादसे में अभी किसी के हताहत होने की कोई सूचना नहीं मिली है। हादसे के बारे में अभी और विवरण की प्रतीक्षा है। रंजीत सागर बांध पठानकोट से करीब 30 किलोमीटर दूर है। 

End of Article