'मेरे बेटे ने गुनाह किया है तो उसे फांसी दो, गोली मारो'; आरोपी की मां ने बताया कैसे थे पीड़ित परिवार से संबंध

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Oct 6, 2020, 08:35 PM IST

Hathras case: हाथरस मामले में आरोपी लवकश की मां ने टाइम्स नाउ से खास बातचीत की और कहा कि अगर उनके बेटे ने गुनाह किया है तो उसे सजा मिलनी चाहिए।

नई दिल्ली: हाथरस गैंगरेप हत्या मामले के 4 आरोपियों में से एक आरोपी की मां ने कहा है कि अगर उनके बेटे ने कोई गुनाह किया है तो उसे कड़ी से कड़ी सजा मिलनी चाहिए, उसे फांसी दी जानी चाहिए। उन्होंने कहा कि वो हर प्रकार की जांच के लिए तैयार हैं। TIMES NOW से खास बातचीत करते हुए आरोपी लवकुश की मां ने बताया कि उनके पीड़ित परिवार के साथ कैसे संबंध थे।

आरोपी की मां ने बताया कि उनके और पीड़ित परिवार के बीच खूब बातचीत होती थी। दोनों के घर आस-पास हैं। पहले भी कभी दोनों परिवारों में कोई झगड़ा नहीं हुआ। उसके (पीड़िता) परिवार के सभी लोगों से हमारी बातचीत होती थी। एक बार पीड़िता के भाई ने संदीप (आरोपी) को बोला था कि तू मेरी बहन को फोन करता है तो इस पर उसने कहा कि मैंने कॉल किया है तो नंबर दिखा।

उन्होंने ये भी कहा कि 14 तारीख को लवकुश उनके ही साथ था। हम हर जांच के लिए तैयार हैं। उसने गुनाह किया है तो जो चाहो वो सजा दो, फांसी दो या गोली मारो।

End of Article