Chhattisgarh Congress: अब छत्तीसगढ़ में बदलेगा मुख्यमंत्री! टीएस सिंहदेव फिर दिल्ली दौरे पर

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Sep 20, 2021, 07:27 AM IST

छत्तीसगढ़ में ढाई-ढाई साल के सीएम को लेकर भूपेश बघेल व मंत्री सिंहदेव के बीच गतिरोध कायम है। इस बीच टीएस सिंहदेव आज दिल्ली दौरे पर आ रहे हैं जहां पार्टी नेताओं से उनकी मुलाकात होनी है।

नई दिल्ली: पंजाब के बाद अब छत्तीसगढ़ कांग्रेस में भी गुटबाजी खत्म होने का नाम नहीं ले रही है। छत्तीसगढ़ में ढाई-ढाई साल के फॉर्मूले को लेकर फिर राजनीतिक हलचल तेज हो गई है। आज स्वास्थ्य मंत्री टीएस सिंहदेव को दिल्ली बुलाया गया है। अपने दिल्ली दौरे के दौरान टीएस सिंहदेव की कई बड़े नेताओं से उनकी मुलाकात हो सकती है। सूत्रों के मुताबिक सीएम बघेल पर इस्तीफा देने के लिए आलाकमान दवाब बना सकते हैं। 

ढाई साल के फॉर्मूले को लागू करने की मांग

कैप्टन अमरिंदर सिंह के इस्तीफे के बाद पंजाब में कांग्रेस आलाकमान ने चरणजीत सिंह चन्नी को नया सीएम बनाकर गुटबाजी को खत्म करने का दावा किया है। वहीं पंजाब में तेजी से बदलते घटनाक्रम का कांग्रेस पर व्यापक असर राज्यों में देखने को मिल सकता है। छत्तीसगढ़ में मुख्यमंत्री भूपेश बघेल और स्वास्थ्य मंत्री टीएस सिंह देव के बीच तनातनी खुलकर सामने आई है, जिसमें देव कांग्रेस की जीत के समय तय हुए “ढाई साल के मुख्यमंत्री” वाले फॉर्मूले को लागू करने की मांग कर रहे थे।

राजनीतिक हलचल तेज

छत्तीसगढ़ में राजनीतिक हलचल भी तेज बताई जा रही है और कहा जा रहा है कि कांग्रेस विधायकों तथा पदाधिकारियों की अलग-अलग होटलों में मुलाकात हो रही है। कुछ दिन पहले ही बघेल और टीएस सिंहदेव ने दिल्ली में पार्टी आलाकमान से मुलाकात की थी और तब दावा किया जा रहा था कि पार्टी ने छत्तीसगढ़ के विवाद को सुलझाने का दावा किया था, लेकिन अब पंजाब के मौजूदा हालात के बाद छत्तीसगढ़ में भी सीएम बदलने के कयास शुरू हो गए हैं।

End of Article