उदयपुर मर्डर केस में अशोक गहलोत के मंत्री का बेतुका बयान, 'सब कुछ बीजेपी करा रही है'

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Jun 29, 2022, 11:07 AM IST

उदयपुर हत्याकांड पर अशोक गहलोत सरकार में मंत्री परसादादी लाल मीणा ने बेतुका बयान दिया है। उनका कहना है कि यह सबकुछ बीजेपी करा रही है।

मंगलवार शाम जब उदयपुर से एक टेलर की नृशंष हत्या की खबर आई है तो हर कोई अवाक था। पेशे से दर्जी कन्हैया लाल की रियाज अख्तरी और गौस मोहम्मद नाम के आरोपियों ने हत्या कर दी थी। हत्या करने के बाद दोनों आरोपियों ने बाकायदा वीडियो ट्वीट कर बताया कि हत्या को अंजाम क्यों दिया। इस हैवानियत भरे कांड की पूरा देश आलोचना कर रहा है। लेकिन गहलोत सरकार में मंत्री परसादी लाल मीणा का कहना कुछ और ही है। उनके मुताबिक यह जो कुछ हो रहा है उसे बीजेपी करा रही है और यह सब रुकने वाला नहीं है। उन्होंने कहा कि राजस्थान सरकार सांप्रदायिक माहौल को खराब ना होने देने के लिए प्रतिबद्ध है। ऐसा लग रहा है कि कुछ लोगों को गहलोत सरकार की लोकप्रियता रास नहीं आ रही है और माहौल को अस्थिर बनाने की साजिश रची जा रही है। 

End of Article