देश

G20 Summit: 7 को भारत आएंगे अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडन, जी-20 बैठक से पहले PM Modi के साथ करेंगे द्विपक्षीय वार्ता

  • Authored by: रवि वैश्य
  • Updated Sep 6, 2023, 01:15 AM IST

व्हाइट हाउस ने कहा है कि अमेरिका के राष्ट्रपति जो बाइडन जी20 शिखर सम्मेलन में भाग लेने के लिए 7 सितंबर यानी गुरुवार को भारत जाएंगे,राष्ट्रपति बाइडन प्रधानमंत्री मोदी के साथ द्विपक्षीय बैठक करेंगे।

Image

अमेरिका के राष्ट्रपति जो बाइडन जी20 शिखर सम्मेलन में भाग लेने आ रहे हैं

देश की राजधानी दिल्ली में होने वाली जी-20 समिट के लिए अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडन 7 सितंबर को भारत आएंगे। अमेरिका के राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार जेक सुलिवन ने एक प्रेसवार्ता में बताया कि अमेरिकी राष्ट्रपति गुरुवार को जी-20 समिट में में भाग लेने के लिए नई दिल्ली की यात्रा करेंगे।राष्ट्रपति बाइडन शनिवार और रविवार को जी20 शिखर सम्मेलन के आधिकारिक सत्र में भाग लेंगे।

अमेरिकी राष्ट्रपति के कार्यक्रम के मुताबिक, जी-20 बैठक से पहले जो बाइडन शुक्रवार को पीएम मोदी के साथ द्विपक्षीय वार्ता में भी हिस्सा लेंगे। इस दौरान दोनों देशों के बीच कई अहम मुद्दों पर बातचीत की संभावना है। इसके बाद रविवार को राष्ट्रपति बाइडन जी-20 शिखर सम्मेलन के आधिकारिक सत्र में भाग लेंगे।

ITC मौर्या में बाइडन के लिए 400 कमरे बुक

अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडन अपने भारत प्रवास के दौरान दिल्ली के आईटीसी मौर्या होटल में रुकेंगे। जो बाइडन, उनके सुरक्षा दस्ते और अन्य अधिकारियों के लिए होटल के करीब 400 कमरे बुक किए गए हैं। आईटीसी मौर्या होटल के हर फ्लोर पर 'अमेरिकन सीक्रेट सर्विस' के कमांडो मौजूद रहेंगे। सूत्रों के मुताबिक, अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडन होटल की 14वीं मंजिल पर रुकेंगे। इस मंजिल तक पहुंचने के लिए एक विशेष लिफ्ट लगाई जाएगी।

रवि वैश्य
रवि वैश्यauthor

रवि वैश्य टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल के न्यूज डेस्क पर कार्यरत एक सीनियर जर्नलिस्ट हैं, जिन्हें पत्रकारिता में 20 वर्षों का व्यापक अनुभव हासिल है। खबरों की बारीकियों को समझने और तेजी से प्रस्तुत करने में उनकी विशेष दक्षता है। टीवी पत्रकारिता में रिपोर्टिंग और डेस्क—दोनों क्षेत्रों में अनुभव होने के कारण वे समाचारों को बहुआयामी दृष्टिकोण से देखते हैं। देश–दुनिया की ताजातरीन अपडेट्स, ब्रेकिंग न्यूज, एक्सप्लेनर और विशेष स्टोरीज तैयार करने में वे सिद्धहस्त हैं। उनकी प्राथमिकता हमेशा यही रही है कि हर खबर तेज, सटीक और जानकारीपूर्ण रूप में पाठकों तक पहुंचे। रवि वैश्य अब तक 22,000 से अधिक खबरें लिख चुके हैं, जिनमें कई एक्सक्लूसिव रिपोर्ट्स, इंटरव्यू, ग्राउंड रिपोर्ट्स, विश्लेषण और एक्सप्लेनर शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article