देश

US-Iran War के बीच MEA प्रवक्ता रणधीर जायसवाल का डीपफेक वीडियो वायरल, विदेश मंत्रालय ने बताई सच्चाई

अमेरिका-ईरान के बीच जारी सैन्य तनाव को लेकर भारत सरकार लगातार स्थिति पर नजर रख रही है। रणधीर जायसवाल ने बताया कि सोशल मीडिया पर उनका एक डीपफेक AI वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें उनकी आवाज के साथ छेड़छाड़ कर गलत बयान दिखाया गया है। विदेश मंत्रालय की फैक्ट-चेक टीम ने स्पष्ट किया कि वीडियो फर्जी है।

Image

एमईए के प्रवक्ता रणधीर जायसवाल का डीपफेक वीडियो वायरल।

Photo : Twitter

US-Iran War: अमेरिका-ईरान के बीच चल रहे सैन्य संघर्ष को लेकर विदेश मंत्रालय लगातार देशवासियों को जानकारी दे रहा है। विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता रणधीर जायसवाल (Randhir Jaiswal) मीडिया से बातचीत के जरिए सैन्य संघर्ष के मौजूद हालात से देशवासियों को अवगत करा रहे हैं।

हालांकि, एक डीपफेक (एआई) वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। विदेश मंत्रालय की फैक्ट चेक टीम ने इस वीडियो का पता लगाया है। विदेश मंत्रालय फैक्ट चेक टीम (MEA FactCheck) के एक्स हैंडल पर वीडियो शेयर करते हुए बताया गया कि रणधीर जायसवाल की आवाज के साथ छेड़छाड़ किया गया।

एआई वीडियो में कहा जा रहा है,"हमें जानकारी मिली है कि ईरान ने हमारे देश के कुछ कॉमर्शियल जहाज को निशाना बनाया है। अगर ईरान ने ऐसा किया है, तो हम पाकिस्तान से भी ज्यादा करारा जवाब ईरान को देंगे।"

वहीं, वास्तविक वीडियो में रणधीर जायसवाल यह बता रहे हैं कि सैन्य संघर्ष के दौरान पीएम मोदी लगातार खाड़ी देशों के नेताओं के संपर्क में हैं। पीएम मोदी यूएई, कतर, सऊदी अरब, ईरान सहित खाड़ी देशों के कई नेताओं के संपर्क में हैं।

ईरान के साथ लगातार संपर्क में भारत: विदेश मंत्रालय

हाल ही में रणधीर जायसवाल ने जानकारी दी है कि विदेश मंत्री डॉ. एस जयशंकर और ईरान के विदेश मंत्री के बीच हाल के दिनों में तीन बार बातचीत हुई है। पिछली बातचीत में जहाजों की सुरक्षा और भारत की एनर्जी सिक्योरिटी से जुड़े मुद्दों पर बात हुई थी। इसके अलावा, मेरे लिए कुछ भी कहना जल्दबाजी होगी।

'मिडिल ईस्ट में फंसे भारतीयों की मदद कर रही सरकार'

रणधीर जायसवाल ने बताया कि भारत सरकार मिडिल ईस्ट में फंसे भारतीयों की मदद कर रही है. उन्होंने कहा, 'हम उन भारतीय नागरिकों की भी मदद कर रहे हैं जो अजरबैजान और आर्मेनिया जाना चाहते हैं और वहां से कमर्शियल फ्लाइट लेकर घर लौटना चाहते हैं. हम उन्हें वीजा दिलाने में मदद कर रहे हैं. हम उन्हें जमीनी बॉर्डर पार करने में भी मदद कर रहे हैं।'

Piyush Kumar
पीयूष कुमारauthor

पीयूष कुमार टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल के न्यूज डेस्क पर Senior Copy Editor के रूप में कार्यरत हैं। देश-दुनिया की हलचल पर उनकी पैनी नजर रहती है और इन घटनाओं को सटीक, सरल और असरदार अंदाज में खबरों की भाषा देना उनकी सबसे बड़ी ताकत है। ब्रेकिंग न्यूज की रफ्तार हो या किसी जटिल मुद्दे को आसान बनाकर समझाने वाले एक्सप्लेनर—पीयूष दोनों में बराबर दक्षता रखते हैं। न्यूज जजमेंट, फैक्ट-बेस्ड राइटिंग और एंड-टू-एंड कॉपी प्रोडक्शन पर इनकी पकड़ मजबूत है और अबतक 4,000 से अधिक स्टोरी लिख चुके हैं।

और पढ़ें
End of Article