देश

शेख हसीना से अमेरिका भी नाराज, रद्द कर दिया वीजा! ब्रिटेन पहले ही दिखा चुका है आंख

शेख हसीना भारत से निकलकर कहां जाएंगी इसकी स्पष्ट जानकारी नहीं है। शेख हसीना पहले लंदन जाने वाली थी, लेकिन अब यह प्लान होल्ड हो चुका है।

Image

शेख हसीना का अमेरिका वीजा रद्द

Photo : AP
KEY HIGHLIGHTS
  • अमेरिका में रहता है शेख हसीना का बेटा
  • परिवार के कई लोग लंदन में रहते हैं
  • फिलहाल भारत में है शेख हसीना

भारत में मौजूद शेख हसीना की मुसीबतें कम होती नहीं दिख रही है। पहले ब्रिटेन ने पनाह देने से इनकार किया और अब खबर है कि अमेरिका ने शेख हसीना का वीजा रद्द कर दिया है। शेख हसीनी का बेटा अमेरिका में ही रहता है, जिसके बाद यह संभावना थी कि शेख हसीना अमेरिका जा सकती है।

वर्जीनिया में रहता है शेख हसीना का बेटा

सूत्रों के मुताबिक अमेरिकी सरकार ने शेख हसीना का अमेरिका के लिए वीज़ा रद्द कर दिया है। शेख हसीना ने सोमवार दोपहर को बांग्लादेश को छोड़ दिया था और वर्तमान में भारत में अपने अगले कदमों पर विचार कर रही हैं। हसीना के बेटे, सजीब वाजेद जॉय, संयुक्त राज्य अमेरिका के वर्जीनिया में रहते हैं।

भारत से कहां जाएगी शेख हसीना

यह स्पष्ट नहीं है कि हसीना की अमेरिका जाने की कोई योजना थी या नहीं। रिपोर्टों के मुताबिक हसीना ब्रिटेन में शरण के लिए आवेदन करने पर विचार कर रही थीं, जहां उनकी बहन (शेख रेहाना) और भतीजी (ट्यूलिप सिद्दीक एमपी) रहती हैं, लेकिन ब्रिटेन से सुरक्षा का आश्वासन नहीं मिलने के कारण वो इस प्लान को कैंसिल कर चुकी है। हालांकि, यूके के नियमों के तहत यूके के बाहर से शरण का दावा करना संभव नहीं है, और यूके को उम्मीद है कि कोई व्यक्ति पहले किसी सुरक्षित तीसरे देश में शरण का दावा करेगा, जहां वे यात्रा करते हैं, जो इस मामले में भारत होगा। हालांकि, हसीना के पास पहले से ही एक वीजा हो सकता है

शेख हसीना के साथ भारत

वहीं भारत के विदेश मंत्री एस जयशंकर ने मंगलवार को एक सर्वदलीय बैठक में नेताओं को सूचित किया कि भारत ने बांग्लादेश की पूर्व प्रधानमंत्री शेख हसीना को मदद का भरोसा दिलाते हुए उन्हें भविष्य की रणनीति तय करने के लिए समय दिया है। सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार संसद भवन में राजनीतिक दलों के नेताओं को बांग्लादेश की मौजूदा स्थिति के बारे में जानकारी देते हुए जयशंकर ने कहा कि भारत पड़ोसी देश में मौजूद 10 हजार से अधिक भारतीय छात्रों की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए बांग्लादेशी सेना के संपर्क में है।

Shishupal Kumar
शिशुपाल कुमारauthor

शिशुपाल कुमार टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल के न्यूज डेस्क में कार्यरत एक अनुभवी पत्रकार हैं, जिन्हें 13 वर्षों का अनुभव हासिल है। राजनीतिक, अंतरराष्ट्रीय और क्राइम रिपोर्टिंग में गहरी रुचि और मजबूत पकड़ के साथ वे समाचारों की बारीकियों को समझने और उन्हें प्रभावशाली ढंग से प्रस्तुत करने के लिए जाने जाते हैं। शिशुपाल ने अपने करियर की शुरुआत एक इन्वेस्टिगेटिव जर्नलिस्ट के रूप में की, जहां उन्होंने प्रोडक्शन से लेकर ग्राउंड रिपोर्टिंग तक पत्रकारिता के कई महत्वपूर्ण पहलुओं में काम किया। फील्ड रिपोर्टिंग और डेस्क दोनों स्तरों पर उनकी दक्षता है। अब तक शिशुपाल कुमार 15,000 से अधिक खबरें प्रकाशित कर चुके हैं। वह ब्रेकिंग न्यूज, रियल-टाइम कवरेज, डेटा-आधारित विश्लेषण और एक्सप्लेनर लिखने में खास महारत रखते हैं। उनकी स्टोरीज तथ्यों की सटीकता और सहज भाषा की वजह से पाठकों पर मजबूत प्रभाव छोड़ती हैं।

और पढ़ें
End of Article