देश

PAK हैंडलर शहजाद भट्टी के खिलाफ कार्रवाई का UP पुलिस ने दिया ब्योरा, आतंकी नेटवर्क घोषित करने की मांग

इस गिरोह के मुख्य सदस्यों में शहजाद भट्टी, आबिद जट्ट, हम्माद मेमन, जावेद पाकिस्तानी, रजा भाई, अजमल गुर्जर, राशिद भट्टी, राणा हुनैन, मेजर इकबाल, मेजर हमीद, मेजर अनवर व अन्य शामिल हैं।

Image

पाकिस्तान से अपना नेटवर्क चलाता है शहजाद भट्टी।

Shahzad Bhatti News: यूपी पुलिस ने पाकिस्तान के कुख्यात गैंगस्टर और आतंकी हैंडलर शहजाद भट्टी के खिलाफ की गई कार्रवाई का ब्योरा जारी किया है। अपने इस ब्योरे में यूपी पुलिस ने अपनी कार्रवाई का पूरा विवरण दिया है। इसमें कहा गया है कि पाकिस्तान की खुफिया एजेंसी इंटर सर्विसेज इंटेलिजेंस (ISI) के इशारे पर यह नेटवर्क सोशल मीडिया के जरिए भारत के युवाओं को जोड़ रहा था, ताकि देश की एकता, सुरक्षा और शांति को नुकसान पहुंचाया जा सके।

युवाओं को पैसे देकर उकसाता था भट्टी

इस गिरोह के मुख्य सदस्यों में शहजाद भट्टी, आबिद जट्ट, हम्माद मेमन, जावेद पाकिस्तानी, रजा भाई, अजमल गुर्जर, राशिद भट्टी, राणा हुनैन, मेजर इकबाल, मेजर हमीद, मेजर अनवर व अन्य शामिल हैं। भट्टी युवाओं को पैसे और काम का लालच देकर उन्हें उकसाता था। उनसे पहले रेकी, आगजनी, धमकी देने, पेट्रोल बम फेंकने और जिहादी पोस्टर चिपकाने जैसे छोटे काम कराए जाते थे, ताकि बाद में बड़ी आतंकी घटनाओं को अंजाम दिया जा सके।

नेटवर्क के खिलाफ कुल 12 एफआईआर दर्ज

इनके निशाने पर एक्स-मुस्लिम, हिंदू नेता, राजनेता, पुलिसकर्मी, और बीजेपी/आरएसएस के कार्यालय या पुलिस स्टेशन हैं। इस नेटवर्क के खिलाफ अब तक कुल 12 एफआईआर दर्ज की गई हैं और 52 आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है। इनके पास से पिस्तौल, कारतूस, चाकू, ज्वलनशील पदार्थ और आपत्तिजनक पोस्टर मिले हैं। लगभग 60 अन्य संदिग्धों के खिलाफ निरोधात्मक कार्रवाई की गई है। इसके अलावा स्वतंत्रता दिवस को ध्यान में रखते हुए 62 संदिग्धों को चिह्नित करके उनसे पूछताछ की गई।

जुलाई 2026 में यूपी पुलिस ने गृह मंत्रालय (भारत सरकार) को पत्र लिखकर मांग की है कि शहजाद भट्टी नेटवर्क और इसके सदस्यों को UAPA कानून (1967) के तहत आधिकारिक तौर पर 'आतंकी संगठन/व्यक्ति' घोषित किया जाए।

केस और धाराओं का विवरण:

102/2026 — धारा 148, 152, 61(2) BNS एवं 13/18 UAPA — थाना ATS, लखनऊ

203/2026 — धारा 148, 152, 61(2) BNS, 3/4/25 Arms Act एवं 13/18 UAPA — थाना ATS, लखनऊ

304/2026 — धारा 55, 152, 61(2) BNS, 18 UAPA एवं 7/9/25 Arms Act — थाना ATS, लखनऊ

406/2026 — धारा 55, 152, 61(2) BNS — थाना ATS, लखनऊ

507/2026 — धारा 148, 152, 61(2) BNS, 7/25 Arms Act एवं 18 UAPA — थाना ATS, लखनऊ

608/2026 — धारा 152, 61(2) BNS — थाना ATS, लखनऊ

710/2026 — धारा 148, 152, 61(2) BNS — थाना ATS, लखनऊ

812/2026 — धारा 152, 61(2) BNS — थाना ATS, लखनऊ

990/2026 — धारा 152, 61(2) BNS एवं 3/5 Official Secrets Act — थाना धौलाना, हापुड़

1076/2026 — धारा 152, 61(2) BNS एवं 3/5 Official Secrets Act — थाना कौशाम्बी, गाजियाबाद

157/2026 — धारा 326(f) BNS — थाना किरतपुर, बिजनौर

156/2025 — धारा 7/25 Arms Act एवं 69A IT Act — थाना नांगल, बिजनौर

26 मई 2026 को केंद्रीय एजेंसियों के साथ मिलकर 175 संदिग्धों की जांच की गई।

Alok Rao
आलोक कुमार रावauthor

19 वर्षों से मीडिया जगत में सक्रिय आलोक राव ने प्रिंट, न्यूज एजेंसी, टीवी और डिजिटल चारों ही माध्यमों में काम किया है। इस लंबे अनुभव ने उन्हें समाचारों की समझ, प्रेजेंटेशन, डिटेलिंग और न्यूजरूम डायनेमिक्स में असाधारण दक्षता प्रदान की है। राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय घटनाक्रमों में विशेष रुचि रखने के साथ-साथ जियो-पॉलिटिक्स एवं डिफेंस की स्टोरीज में इनकी खासी दिलचस्पी है। आलोक ने अलग-अलग माध्यमों में काम करते हुए समाचारों की समझ, प्रस्तुति और विश्लेषण में मजबूत दक्षता विकसित की है और अब तक 25,000 से अधिक आर्टिकल तैयार कर चुके हैं। तथ्यों की गहन जांच, मजबूत न्यूज सेंस और तेज निर्णय क्षमता उनकी पत्रकारिता की प्रमुख खासियतें हैं।

और पढ़ें
End of Article
Subscribe to our daily Newsletter!

संबंधित खबरें

PAK हैंडलर शहजाद भट्टी के खिलाफ कार्रवाई का UP पुलिस ने दिया ब्योरा, आतंकी नेटवर्क घोषित करने की मांग

PAK हैंडलर शहजाद भट्टी के खिलाफ कार्रवाई का UP पुलिस ने दिया ब्योरा, आतंकी नेटवर्क घोषित करने की मांग

जिस दिन पापा चले गए, उसके बाद से मैंने आपको...राजीव गांधी के जन्मदिन पर राहुल गांधी ने मां सोनिया के लिए भावुक पोस्ट

जिस दिन पापा चले गए, उसके बाद से मैंने आपको...राजीव गांधी के जन्मदिन पर राहुल गांधी ने मां सोनिया के लिए भावुक पोस्ट

'मंत्रियों के कुत्तों को भी बेहतर सुविधाएं मिलती हैं', सरकारी स्कूलों की बदहाली पर बोले अभिजीत दिपके, शिक्षा मंत्री का मांगा इस्तीफा

'मंत्रियों के कुत्तों को भी बेहतर सुविधाएं मिलती हैं', सरकारी स्कूलों की बदहाली पर बोले अभिजीत  दिपके, शिक्षा मंत्री का मांगा इस्तीफा

कांग्रेस एक बार फिर तुष्टिकरण की राजनीति को आगे बढ़ा रही है- वंदे मातरम् पर CWC के फैसले पर भड़के अमित शाह

कांग्रेस एक बार फिर तुष्टिकरण की राजनीति को आगे बढ़ा रही है- वंदे मातरम् पर CWC के फैसले पर भड़के अमित शाह

राजीव गांधी की जयंती पर सोनिया, राहुल ने 'वीर भूमि' पहुंचकर दी श्रद्धांजलि; कांग्रेस अध्यक्ष बोले- 'उन्होंने भारत को 21वीं सदी के लिए किया तैयार'

राजीव गांधी की जयंती पर सोनिया, राहुल ने 'वीर भूमि' पहुंचकर दी श्रद्धांजलि; कांग्रेस अध्यक्ष बोले- 'उन्होंने भारत को 21वीं सदी के लिए किया तैयार'