देश

कर्नाटक में बदलने वाला है मुख्यमंत्री? अटकलों के बीच सिद्दारमैया ने तोड़ी चुप्पी; अंधविश्वास का भी किया जिक्र

Karnataka CM Change Debate: कर्नाटक में एक बार फिर से मुख्यमंत्री बदलने की अटकलें तेज हो गई हैं। इस बीच, मुख्यमंत्री सिद्दारमैया ने लीडरशिप बदलने की अटकलों को 'बेवजह की बहस' करार दिया। जब सिद्दारमैया से पूछा गया कि क्या वह पांच साल तक मुख्यमंत्री बने रहेंगे तो उन्होंने कहा कि यह बेवजह की बहस है।

Image

कर्नाटक के मुख्यमंत्री सिद्दारमैया (फोटो साभार: @siddaramaiah)

Photo : Twitter

Karnataka CM Change Debate: कर्नाटक में एक बार फिर से मुख्यमंत्री बदलने की अटकलें तेज हो गई हैं। उपमुख्यमंत्री शिवकुमार के खेमे के विधायक समय-समय पर उन्हें मुख्यमंत्री बनाने की मांग करते रहते हैं। इस बीच, मुख्यमंत्री सिद्दारमैया ने लीडरशिप बदलने की अटकलों को 'बेवजह की बहस' करार दिया और अटकलों को कैबिनेट फेरबदल से जोड़ने की कोशिश की।

मुख्यमंत्री सिद्दारमैया ने कहा कि कैबिनेट फेरबदल को लेकर कांग्रेस का शीर्ष नेतृत्व फैसला लेगा, क्योंकि कुल 34 मंत्री पदों में से दो पद खाली हैं जिन्हें कैबिनेट फेरबदल के दौरान भरा जाएगा।

5 साल तक CM रहेंगे सिद्दारमैया?

समाचार एजेंसी एएनआई की रिपोर्ट के मुताबिक, जब सिद्दारमैया से पूछा गया कि क्या वह पांच साल तक मुख्यमंत्री बने रहेंगे तो उन्होंने कहा, ''यह बेवजह की बहस है। जब यह कहा गया कि ढाई साल बाद कैबिनेट में फेरबदल किया जा सकता है तभी मुख्यमंत्री बदलने की बात सामने आई। पार्टी नेताओं को कैबिनेट में फेरबदल पर फैसला लेने की जरूरत है। कुछ 34 मंत्री पद हैं, जिनमें से दो पद खाली हैं। इन खाली मंत्री पदों को कैबिनेट में बदलाव के दौरान फरा जाएगा।''

क्या सिद्दारमैया की सत्ता है सुरक्षित?

चामराजनगर का दौरा करते हुए सिद्दारमैया ने कहा कि उनकी सत्ता सुरक्षित है और लोगों से किए गए वादों को पूरा करने के लिए ईमानदारी से कोशिश की जा रही है। यह एक पुरानी गलतफहमी है कि राज्य का कोई भी मुख्यमंत्री, जो चामराजनगर का दौरा करता है वह कुछ समय बाद अपना पद खो देता है। हालांकि, सिद्दारमैया ने इन अटकलों पर विराम लगाते हुए इन्हें अंधविश्वास करार दिया।

उन्होंने कहा कि वह अंधविश्वास में भरोसा नहीं करते और अपने सुरक्षित भविष्य को लेकर आश्वस्त हैं। उन्होंने आगे कहा, ''मेरी सत्ता अभी और भविष्य में सुरक्षित है। लोगों से किए गए वादों को पूरा करने के लिए ईमानदारी से कोशिश की जा रही है। यह एक अंधविश्वास है कि अगर मैं चामराजनगर आया तो मैं सत्ता खो दूंगा। मैं चामराजनगर इसलिए जाता हूं, क्योंकि मैं अंधविश्वास और अफवाहों में विश्वास नहीं करता।''

सिद्दारमैया ने क्या कुछ कहा?

सिद्दारमैया ने कहा, ''मैं राज्य के सभी जिलों को एक जैसा देखता हूं और सभी जिलों का दौरा करता हूं। यह एक अंधविश्वास है कि अगर मैं चामराजनगर आया, तो मैं सत्ता खो दूंगा। मैं उस अंधविश्वास को दूर करने के लिए यहां आया था और मैंने कहा कि मेरी सत्ता अभी और भविष्य में सुरक्षित रहेगी।"

सनद रहे कि सिद्दारमैया ने पहली बार चामराजनगर का दौरा नहीं किया। इससे पहले, उन्होंने 2013-2018 के अपने कार्यकाल के दौरान कई बार चामराजनगर का दौरा किया था जिससे यह मिथक टूट गया था।

Anurag Gupta
अनुराग गुप्ताauthor

अनुराग गुप्ता टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में सीनियर कॉपी एडिटर के रूप में कार्यरत हैं और मीडिया में 9 वर्षों का अनुभव रखते हैं। जर्नलिज़्म में मास्टर्स डिग्री हासिल करने के बाद से ही वे न्यूजरूम के विभिन्न आयामों—कॉपी एडिटिंग, कंटेंट क्यूरेशन और रियल-टाइम न्यूज मॉनिटरिंग में दक्षता के साथ काम कर रहे हैं। राष्ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय और ब्रेकिंग न्यूज पर उनकी मजबूत पकड़ है। अनुराग खबरों की बारीकियों को समझने, फैक्ट चेकिंग और स्टोरी के अहम पहलुओं को पाठकों तक सरल भाषा में पहुंचाने के लिए जाने जाते हैं। उन्होंने अब तक 10 हजार से अधिक खबरें प्रकाशित की हैं, जिनमें ब्रेकिंग अपडेट्स, एनालिटिकल कंटेंट, स्पेशल स्टोरीज और न्यूज एक्सप्लेनर्स शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article
Subscribe to our daily Newsletter!

संबंधित खबरें

मणिपुरी संगीतकार सी. विक्रम सिंह हत्याकांड में 8 से 9 दिन में दाखिल होगी चार्जशीट, किरेन रिजिजू बोले- कोई कसर नहीं छोड़ेंगे

मणिपुरी संगीतकार सी. विक्रम सिंह हत्याकांड में 8 से 9 दिन में दाखिल होगी चार्जशीट, किरेन रिजिजू बोले- कोई कसर नहीं छोड़ेंगे

PM मोदी के कार्यक्रम स्थल के पास फर्जी PMO अधिकारी हिरासत में, नकली पहचान पत्र के साथ पहुंचा था, क्राइम ब्रांच कर रही पूछताछ

PM मोदी के कार्यक्रम स्थल के पास फर्जी PMO अधिकारी हिरासत में, नकली पहचान पत्र के साथ पहुंचा था, क्राइम ब्रांच कर रही पूछताछ

मोदी-पुतिन की मुलाकात की तारीख हुई कंफर्म, सुखोई-57 की डील पर हो सकते हैं हस्ताक्षर, परमाणु संयंत्र समेत कई मुद्दों पर होगी बात

मोदी-पुतिन की मुलाकात की तारीख हुई कंफर्म, सुखोई-57 की डील पर हो सकते हैं हस्ताक्षर, परमाणु संयंत्र समेत कई मुद्दों पर होगी बात

बाबा बागेश्वर के खिलाफ पुलिस में शिकायत; बंगाल कांग्रेस ने की दुर्गा पूजा में मांसाहार को लेकर टिप्पणी पर कार्रवाई की मांग

बाबा बागेश्वर के खिलाफ पुलिस में शिकायत; बंगाल कांग्रेस ने की दुर्गा पूजा में मांसाहार को लेकर टिप्पणी पर कार्रवाई की मांग

बिहार में गंगा का कहर: सुल्तानगंज में खतरे के निशान से ऊपर बही गंगा, 34 लाख से ज्यादा लोग बाढ़ से प्रभावित

बिहार में गंगा का कहर: सुल्तानगंज में खतरे के निशान से ऊपर बही गंगा, 34 लाख से ज्यादा लोग बाढ़ से प्रभावित