जदयू सुप्रीमो नीतीश कुमार ने गुरुवार को पटना के ऐतिहासिक गांधी मैदान में मुख्यमंत्री पद की शपथ ली। इस दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह, भाजपा प्रमुख जेपी नड्डा सहित एनडीए के कई शीर्ष नेता मौजूद रहे। (फोटो साभार: PTI)
नीतीश कुमार ने साल 2000 में पहली बार मुख्यमंत्री पद की शपथ ली, लेकिन उनकी सरकार ज्यादा दिन तक नहीं चल पाई और 7 दिन के भीतर ही गिर गई। दरअसल, उनके पास पर्याप्त विधायकों का समर्थन नहीं था। ऐसे में उन्होंने मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा देना पड़ा। । (फोटो साभार: PTI)
नीतीश कुमार ने 20 नवंबर को 10बीं बार मुख्यमंत्री पद की शपथ लेते ही एक विश्व रिकॉर्ड बना दिया। विश्व में अब तक सबसे ज्यादा बार मुख्यमंत्री अथवा प्रधानमंत्री के रूप में शपथ लेने का मौजूदा रिकॉर्ड बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के नाम है। हालांकि, दुनिया में कई अन्य नेता भी हैं, लेकिन किसी भी नेता ने आज तक इतनी बार हेड ऑफ द स्टेट, प्रधानमंत्री या राष्ट्रपति के तौर पर शपथ नहीं है। । (फोटो साभार: PTI)
नीतीश कुमार ने साल 2000 में पहली बार सीएम पद की शपथ ली थी। इसके बाद 2005, 2010, 2015, 2017, 2020, 2021, 2022, 2023 और 2025 में मुख्यमंत्री पद एवं गोपनीयता की शपथ ली। (फोटो साभार: @narendramodi)
विश्व में सबसे ज्यादा बार मुख्यमंत्री/प्रधानमंत्री पद की शपथ लेने वाले राजनेता का जब जिक्र होता है तो नीतीश कुमार का नाम बड़े अदब से लिया जाता है, क्योंकि वह 10 बार मुख्यमंत्री पद की शपथ ले चुके हैं। ऐसा कारनामा तो दुनिया के सबसे चर्चित नेताओं में से एक प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी भी नहीं कर सके। । (फोटो साभार: @narendramodi)
नीतीश सरकार की नई कैबिनेट में 10 नए सदस्यों को शामिल किया गया है। हालांकि, जदयू ने किसी नए सदस्य को कैबिनेट में शामिल नहीं किया। एनडीए में शामिल भाजपा, लोजपा (रामविलास), हम और रालोमो के नए चेहरों को जगह दी गई है। । (फोटो साभार: @narendramodi)
मॉर्डन सिंगापुर के जनक ली कुआन यूं लगभग 31 साल (1959 से 1990) तक प्रधानमंत्री पद रहे थे। 31 साल लंबे कार्यकाल के दौरान उन्होंने कुल 7 बार प्रधानमंत्री पद की शपथ ली थी। (फोटो साभार: iStock)