एजुकेशन

महाराष्ट्र CET और यूपी होमगार्ड PET दोनों उम्मीदवारों के लिए 14 सितंबर होगा खास, देखें क्या है अपडेट

उत्तर प्रदेश पुलिस रिक्रूटमेंट एंड प्रमोशन बोर्ड, लखनऊ द्वारा UP होम गार्ड भर्ती के लिए फिजिकल एफिशिएंसी टेस्ट (PET) 14 सितंबर से शुरू होगा जबकि महाराष्ट्र में स्टेट एडमिशन प्रोसेस के तहत एडमिशन की आखिरी तारीख भी 14 सितंबर है।

Image

UP Home Guard PET 2026 Postponed and Maharashtra CET Admission Revised to 14 September

उत्तर प्रदेश पुलिस रिक्रूटमेंट एंड प्रमोशन बोर्ड (UPPRPB), लखनऊ ने उत्तर प्रदेश होम गार्ड भर्ती के लिए फिजिकल एफिशिएंसी टेस्ट (PET) को टाल दिया है। यह टेस्ट पहले आज 8 सितंबर 2026 को शुरू होने वाला था, लेकिन इसे पोस्टपोन कर दिया गया, अब शारीरिक दक्षता परीक्षा (पीईटी) 14 सितंबर, 2026 से शुरू होगी। यह फैसला उत्तर प्रदेश में मानसून की वजह से बनी स्थिति को देखते हुए लिया गया है। फिजिकल एफिशिएंसी टेस्ट राज्य भर की अलग-अलग प्रोविंशियल आर्म्ड कांस्टेबुलरी (PAC) यूनिट्स और रिजर्व पुलिस लाइन्स में आयोजित किया जाएगा।

बोर्ड 10 सितंबर, 2026 को संशोधित एडमिट कार्ड अपलोड करेगा। इससे पहले, एडमिट कार्ड 7 सितंबर को जारी किए जाने थे। उम्मीदवार उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती एवं प्रोन्नति बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट uppbpb.gov.in से इन एडमिट कार्ड को डाउनलोड कर सकेंगे। संशोधित एडमिट कार्ड में परीक्षा केंद्र, तारीख और रिपोर्टिंग का समय दिया होगा। उम्मीदवारों को इन जानकारियों को ध्यान से देखना समझना होगा और नए एडमिट कार्ड पर दी गई तारीख और समय पर परीक्षा केंद्र पर पहुंचना होगा।

Maharashtra CET Admission 2026: एडमिशन की आखिरी तारीख बदली, 14 सितंबर तक करना होगा ये काम

महाराष्ट्र स्टेट कॉमन एंट्रेंस टेस्ट (CET) सेल ने शैक्षणिक सत्र 2026-27 के लिए विभिन्न यूजी और पीजी टेक्निकल कोर्स में एडमिशन की अंतिम तारीख संशोधित कर दी है। नए शेड्यूल के अनुसार, अब 14 सितंबर 2026 तक एडमिशन की सभी जरूरी प्रक्रियाएं पूरी करनी होंगी। CET सेल ने स्पष्ट किया है कि 14 सितंबर की डेडलाइन सेंट्रलाइज्ड एडमिशन प्रोसेस (CAP) के साथ-साथ इंस्टीट्यूशनल लेवल के वैकेंसी राउंड पर भी लागू होगी। जिन छात्रों को इन राउंड में सीट मिली है, उन्हें तय समय सीमा के भीतर एडमिशन प्रक्रिया पूरी करनी होगी।

सिर्फ सीट मिल जाना पर्याप्त नहीं होगा। छात्रों को लागू फीस जमा करने के साथ महाराष्ट्र CET सेल के पोर्टल पर सिस्टम रिपोर्टिंग भी पूरी करनी होगी। कोई भी प्रक्रिया लंबित रहने पर एडमिशन प्रभावित हो सकता है। CET सेल ने बताया कि नई समय सीमा सुप्रीम कोर्ट के 12 अगस्त 2026 के आदेश और AICTE के 13 अगस्त 2026 को जारी संशोधित अकादमिक शेड्यूल के आधार पर तय की गई है।

Neelaksh Singh
नीलाक्ष सिंहauthor

नीलाक्ष सिंह 2021 से टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल से जुड़े हैं और एजुकेशन सेक्शन के लिए कंटेंट लिखते हैं। लखनऊ विश्वविद्यालय से मास कम्युनिकेशन की पढ़ाई के दौरान ही उन्होंने प्रिंट मीडिया में इंटर्नशिप की, जहां फील्ड रिपोर्टिंग, स्टूडेंट-इश्यू बेस्ड ग्राउंड स्टोरीज और सटीक न्यूजराइटिंग की बुनियादी समझ हासिल की। प्रिंट के बाद डिजिटल मीडिया में भी वह एजुकेशन बीट पर ही लगातार काम करते रहे हैं। पत्रकारिता में 10 सालों से सक्रिय नीलाक्ष सिंह 12 हजार से अधिक खबरें लिख चुके हैं। वह एग्जाम अपडेट्स, एडमिशन प्रोसेस, करियर गाइडेंस, स्टूडेंट वेलफेयर, बोर्ड रिजल्ट्स और नीतिगत बदलावों पर गहन और बेहद उपयोगी कंटेंट तैयार करते हैं।

और पढ़ें
End of Article