बिजनेस

Bank Statement में अचानक दिखने लगा 'Hold Amount'? क्या है इसका मतलब, क्यों फंसते हैं पैसे

अगर आपके बैंक अकाउंट में भी अमाउंट होल्ड शो हो रहा है तो आपको घबराने की जरूरत नहीं है। बल्कि बैंक आपके अमाउंट को होल्ड क्यों कर रहा है, यह जानने की कोशिश करनी चाहिए।

Image

Bank Statement में होल्ड अमाउंट क्या है (Photo: iStock)

अगर आपके बैंक स्टेटमेंट (Bank Statement) या बैंकिंग ऐप में अचानक Hold Amount दिखाई देने लगे तो घबराने की जरूरत होती।इसका मतलब आमतौर पर यह होता है कि बैंक ने आपके अकाउंट की कुछ रकम या कभी-कभी पूरी रकम को अस्थायी तौर पर इस्तेमाल करने से रोक दिया है। Hold लगने के दौरान उस रकम को आप निकाल या किसी दूसरे खाते में ट्रांसफर नहीं कर पाते हैं। बैंक ऐसा कई कारणों से कर सकता है और Hold हटने के बाद रकम दोबारा इस्तेमाल की जा सकती है।

क्या होता है Bank Account Hold?

Bank Account Hold एक तरह का अस्थायी प्रतिबंध है। बैंक किसी खास रकम को कुछ समय के लिए अलग रख सकता है, ताकि किसी संभावित जोखिम या पेंडिंग प्रक्रिया को पूरा किया जा सके। यह Account Freeze से अलग होता है। Hold में केवल कुछ रकम पर रोक लग सकती है, जबकि Freeze होने पर अकाउंट की कई या सभी बैंकिंग एक्टिविटी प्रभावित हो सकती हैं।

क्यों लगता है अकाउंट पर Hold?

अकाउंट में Hold लगने के कई कारण हो सकते हैं। अगर बैंक को आपके खाते में कोई असामान्य डिपॉजिट, निकासी या पेमेंट दिखाई देता है तो जांच पूरी होने तक रकम पर अस्थायी रोक लगाई जा सकती है।

अगर आपने कोई चेक जमा किया है और वह अभी क्लियर नहीं हुआ है, तो बैंक उस रकम को उपलब्ध करवाने से पहले क्लियरेंस प्रक्रिया पूरी होने का इंतजार कर सकता है।

इसके अलावा ओवरड्राफ्ट, कानूनी आदेश या दस्तावेजों से जुड़ी समस्या के कारण भी होल्ड लगाया जा सकता है। KYC अधूरा होना या अकाउंट की जानकारी अपडेट न होना भी इसका एक कारण हो सकता है।

Hold Amount कैसे हटाएं?

अगर आपके बैंक अकाउंट में भी कुछ अमाउंट को होल्ड कर लिया गया है तो सबसे पहले बैंक से कॉन्टैक्ट करें। इसके लिए कस्टमर केयर, मोबाइल ऐप, ईमेल या नजदीकी ब्रांच का सहारा लिया जा सकता है। अगर बैंक ने किसी डॉक्यूमेंट की मांग की है तो उसे जल्द से जल्द उपलब्ध करवाएं। KYC से जुड़ी समस्या होने पर जरूरी जानकारी अपडेट करें। अगर होल्ड किसी चेक के क्लियरेंस के कारण लगा है तो प्रक्रिया पूरी होने तक इंतजार करना पड़ सकता है। वहीं कानूनी आदेश या संदिग्ध गतिविधि से जुड़े मामले में बैंक की ओर से मांगी गई प्रक्रिया पूरी करनी होगी।

कितने समय तक रहता है अमाउंट Hold?

अमाउंट Hold कितने समय तक रहेगा, यह उसके कारण और बैंक की प्रक्रिया पर निर्भर करता है। चेक क्लियरेंस में कुछ दिन लग सकते हैं, जबकि कानूनी या जांच से जुड़े मामलों में ज्यादा समय लग सकता है। इसलिए अगर स्टेटमेंट में अचानक Hold Amount दिखे तो सबसे पहले बैंक से कारण जानना और जरूरी कार्रवाई करना बेहतर है।

Shivani Kotnala
शिवानी कोटनालाauthor

शिवानी कोटनाला टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में सीनियर कॉपी एडिटर के पद पर कार्यरत हैं। पत्रकारिता के करियर में 3 साल से ज्यादा के अनुभव के साथ शिवानी ने बिजनेस और टेक से जुड़ी खबरों पर काम किया है। यूटीलिटी, शेयर बाजार, पर्सनल फाइनेंस, बैंकिंग से जुड़ी खबरों पर वह लगातार लिख रही हैं। शिवानी ने डिजिटल के साथ-साथ न्यूज एजेंसी में भी काम किया है।

और पढ़ें
End of Article