PM Modi Remembers Bhupen Hazarika: दिग्गज सिंगर संगीतकार और फिल्म निर्माता डॉ. भूपेन हजारिका (Bhupen Hazarika) की 100वीं जयंती मनाई जा रही है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (PM Narendra Modi) ने भी डॉ. भूपेन हजारिका को श्रद्धांजलि दी। उन्होंने याद किया कि कैसे भूपेन हजारिका की दमदार आवाज और संगीत में असम की आत्मा नजर आती थी और उन्होंने पूर्वोत्तर की भावना को पूरे देश तक पहुंचाया। आइए इस रिपोर्ट में जानते हैं प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने डॉ. भूपेन हजारिका के बारे में क्या कहा...(Times Now Navbharat पर ये भी पढ़ें-Bigg Boss 20: काजी तौकीर संग तुलना पर भड़के Shalin Bhanot, ट्रोल्स पर बोले- मैं एक ही हूं...)
पीएम नरेंद्र मोदी ने दी श्रद्धांजलि
पीएम नरेंद्र मोदी ने एक्स पर लंबा चौड़ा ट्वीट किया, जिसमें उन्होंने भूपेन हजारिका को श्रद्धांजलि पीएम मोदी ने भारतीय संगीत में उनके बड़े योगदान और असम व पूर्वोत्तर के साथ उनके गहरे जुड़ाव को याद किया। पीएम मोदी ने कहा कि भूपेन हजारिका की आवाज में असम की आत्मा और पूर्वोत्तर की भावना सुनाई देती थी। पीएम मोदी ने लिखा कि उनकी आवाज असम की आत्मा और पूर्वोत्तर की भावना को पूरे देश तक पहुंचाती थी। प्रधानमंत्री ने यह भी कहा कि भूपेन हजारिका ने अपने संगीत के जरिए लाखों लोगों के विचारों और भावनाओं को खूबसूरती से सामने रखा। उन्होंने कहा कि उनके गीतों में लोगों की भावनाओं और सोच की झलक मिलती थी और उनके गानों ने लोगों को एक-दूसरे के करीब लाने का काम किया।
पीएम मोदी ने पिछले साल गुवाहाटी में डॉ. भूपेन हजारिका की 100वीं जयंती समारोह की शुरुआत में शामिल होने को भी याद किया। उन्होंने कहा कि उन्हें पिछले साल गुवाहाटी में हुए जन्म शताब्दी समारोह की शुरुआत में शामिल होने की बात आज भी अच्छी तरह याद है। प्रधानमंत्री ने भूपेन हजारिका के योगदान को हमेशा प्रेरणा देने वाला बताया। उन्होंने कहा कि भूपेन दा का जीवन और उनका काम आने वाली पीढ़ियों को प्रेरित करता रहेगा। बताते चलें कि भूपेन हजारिका का जन्म 8 सितंबर को हुआ था। वह बहुत ही प्रतिभाशाली कलाकार थे। उन्हें देश के सबसे बड़े नागरिक सम्मान भारत रत्न से भी सम्मानित किया गया था। वह असमिया भाषा के लेखक थे और असम के संगीत की उन्हें अच्छी जानकारी थी। उन्होंने अपने बेहतरीन गानों और संगीत से लोगों के दिलों में खास जगह बनाई। हालांकि, भूपेन हजारिका अपने गानों और काम के अलावा अपनी निजी जिंदगी को लेकर भी काफी चर्चा में रहे थे।
