देश

तृषा के नारों को लेकर उदयनिधि की 'डबल मीनिंग' टिप्पणी, विजय की पार्टी TVK और BJP हमलावर, कहा- घिनौनी हरकत

Vijay TVK Reaction Udhayanidhi: तंजावुर में कावेरी मुद्दे पर रैली के दौरान 'तृषा' के नारों पर उदयनिधि स्टालिन की टिप्पणी से विवाद। टीवीके और भाजपा ने बताया 'गंदा और अश्लील', गिरफ्तारी की मांग।

Image

तृषा के नारों को लेकर उदयनिधि की डबल मीनिंग टिप्पणी, विजय की पार्टी TVK और BJP हमलावर, कहा- घिनौनी हरकत

Udhayanidhi Stalin Trisha Remark: तमिलनाडु के नेता प्रतिपक्ष उदयनिधि स्टालिन एक जनसभा के दौरान की गई अपनी टिप्पणी को लेकर भारी विवादों में घिर गए हैं। तंजावुर में कावेरी जल विवाद पर रैली को संबोधित करने के दौरान भीड़ द्वारा अभिनेत्री 'तृषा' का नाम पुकारे जाने पर उदयनिधि ने कथित रूप से डबल मीनिंग टिप्पणी कर दी। इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद मुख्यमंत्री सी. जोसेफ विजय की पार्टी 'तमिळगा वेट्ट्री कझगम' (TVK) और भारतीय जनता पार्टी (BJP) ने सत्तारूढ़ दल के नेता पर तीखा हमला बोला है।

यह घटना तब घटी जब उदयनिधि स्टालिन कावेरी जल मुद्दे पर जनसभा को संबोधित कर रहे थे और मुख्यमंत्री सी. जोसेफ विजय पर राजनीतिक हमला बोल रहे थे। भाषण के बीच में ही भीड़ के कुछ हिस्सों ने तमिल फिल्मों की मशहूर अभिनेत्री तृषा का नाम लेकर नारेबाजी शुरू कर दी, जिससे संबोधन बाधित हुआ।

नारों के जवाब में उदयनिधि स्टालिन ने भाषण रोककर मुस्कराते हुए एक ऐसी टिप्पणी की, जिसे लोगों ने अभिनेत्री तृषा (जो मुख्यमंत्री विजय की सह-कलाकार और करीबी मित्र रही हैं) के संदर्भ में कटाक्ष और अशोभनीय माना। इस घटना का क्लिप तुरंत इंटरनेट पर वायरल हो गया और तमिल राजनीति में बयानों का दौर शुरू हो गया।

TVK और BJP की कड़ी प्रतिक्रिया

उदयनिधि के इस बयान के बाद विपक्षी दलों और अभिनेताओं के संगठनों में गहरा असंतोष देखा जा रहा है। टीवीके विधायक रेवंत चरण ने इस टिप्पणी को 'बेहद घिनौना' करार देते हुए कहा कि किसी के भी खिलाफ ऐसी अमर्यादित बातें करना पूरी तरह से अस्वीकार्य है और यह डीएमके की राजनीतिक संस्कृति के गिरते स्तर को दर्शाता है। तमिलनाडु भाजपा के मुख्य प्रवक्ता नारायणन तिरुपति ने बयान को 'अश्लील, गंदा और शर्मनाक' बताते हुए उदयनिधि स्टालिन की गिरफ्तारी की मांग की। वहीं, भाजपा नेता विनोज पी. सेल्वम ने कहा कि उदयनिधि खुद एक पूर्व अभिनेता रह चुके हैं, ऐसे में अपने ही सह-कलाकारों के बारे में इस तरह का अपमानजनक बयान देना बेहद चौंकाने वाला है और इस पर कलाकार संघ को भी कड़ा विरोध दर्ज कराना चाहिए।

Nitin Arora
नितिन अरोड़ाauthor

नितिन अरोड़ा टाइम्स नाउ नवभारत में न्यूज डेस्क पर सीनियर कॉपी एडिटर के रूप में कार्यरत हैं। मीडिया में उनका 6 वर्षों का अनुभव है। वह राजनीति, देश–विदेश की बड़ी घटनाओं और समसामयिक मुद्दों को गहराई से समझकर उन्हें सटीक और सरल भाषा में प्रस्तुत करने में माहिर हैं। उन्होंने अपने करियर में लगातार करंट अफेयर्स, पॉलिटिकल डेवलपमेंट्स, डिप्लोमैटिक घटनाएं और डिफेंस सेक्टर से जुड़े विषयों पर प्रभावशाली कॉन्टेंट तैयार किया है और अबतक 6 हजार से अधिक आर्टिकल लिख चुके हैं। विभिन्न टॉपिक्स पर एक्सप्लेनेर, डेटा-आधारित रिपोर्ट्स और विश्लेषणात्मक कॉपी लिखने में उनकी मजबूत पकड़ है।

और पढ़ें
End of Article
Subscribe to our daily Newsletter!

संबंधित खबरें

तृषा के नारों को लेकर उदयनिधि की 'डबल मीनिंग' टिप्पणी, विजय की पार्टी TVK और BJP हमलावर, कहा- घिनौनी हरकत

तृषा के नारों को लेकर उदयनिधि की 'डबल मीनिंग' टिप्पणी, विजय की पार्टी TVK और BJP हमलावर, कहा- घिनौनी हरकत

दुनियाभर में कई WhatsApp अकाउंट 24 घंटे के लिए 'अंडर रिव्यू', यूजर्स परेशान, कंपनी ने क्या कहा?

दुनियाभर में कई WhatsApp अकाउंट 24 घंटे के लिए 'अंडर रिव्यू', यूजर्स परेशान, कंपनी ने क्या कहा?

आज की ताजा खबर, 4 अगस्त 2026 हिंदी न्यूज़ लाइव: भारत पर लगने जा रहे ट्रंप के नए टैरिफ के खिलाफ मुकदमा दर्ज, डाबर के शहद, घी पर FSSAI का एक्शन, भारत समेत दुनिया भर में व्हाट्सएप्प यूजर्स परेशान...PoK में मारे जा रहे युवा

दिपके की बढ़ीं मुश्किलें, CJP चीफ के खिलाफ इन्फ्लुएंसर ने दर्ज कराई शिकायत, तुरंत गिरफ्तार करने की मांग

दिपके की बढ़ीं मुश्किलें, CJP चीफ के खिलाफ इन्फ्लुएंसर ने दर्ज कराई शिकायत, तुरंत गिरफ्तार करने की मांग

जंतर-मंतर के बाद अब राज्यों में पहुंचेगा CJP का आंदोलन, 'युवा संवाद यात्रा' होगी शुरू, संभाजीनगर में 2 दिन का मंथन

जंतर-मंतर के बाद अब राज्यों में पहुंचेगा CJP का आंदोलन, 'युवा संवाद यात्रा' होगी शुरू, संभाजीनगर में 2 दिन का मंथन