देश

राज ठाकरे से मिलने उनके घर पहुंचे उद्धव ठाकरे, दोनों नेताओं के बीच 'शिवतीर्थ' में चर्चा का दौर

दोनों दलों के बीच गठबंधन की अटकलों के बीच यह मुलाकात हुई। दोनों दलों के प्रमुखों और उनके नेताओं के बीच राज ठाकरे के आवास 'शिवतीर्थ' पर बैठक चल रही है।

Image

राज ठाकरे से मिलने पहुंचे उद्धव ठाकरे (File phto- PTI)

Uddhav Meets Raj Thackeray: शिवसेना प्रमुख उद्धव ठाकरे ने बुधवार को अपने चचेरे भाई और महाराष्ट्र नवनिर्माण सेना (मनसे) के अध्यक्ष राज ठाकरे से मुलाकात की। दोनों दलों के बीच गठबंधन की अटकलों के बीच यह मुलाकात हुई। दोनों दलों के प्रमुखों और उनके नेताओं के बीच राज ठाकरे के आवास 'शिवतीर्थ' पर बैठक चल रही है। उद्धव के साथ संजय राउत और अनिल परब भी हैं। दोनों चचेरे भाइयों के बीच यह दूसरी सार्वजनिक मुलाकात है। इससे पहले, उद्धव ठाकरे गणेश उत्सव के अवसर पर शिवतीर्थ गए थे।

गणेश चतुर्थी पर भी हुई थी मुलाकात

इससे पहले दोनों भाइयों के बीच 27 अगस्त को गणेश चतुर्थी पर मुलाकात हुई थी। शिवसेना (यूबीटी) ने एक्स पर ठाकरे परिवार के एक साथ आने की तस्वीरें पोस्ट की थी। इस तस्वीर में राज और उद्धव ठाकरे अपने दादा केशव और अपने पिता श्रीकांत और बाल ठाकरे की तस्वीर के पीछे खड़े थे। इस तस्वीर के जरिए यह संदेश देने की कोशिश की गई कि ठाकरे परिवार दो दशकों से अपनी-अपनी राजनीतिक राह तय कर रहा है, फिर भी दोनों एक साथ हैं।

त्रि-भाषा फॉर्मूले मुद्दे पर एक साथ आए

कभी बिछड़े रहे इन चचेरे भाइयों के बीच यह कम से कम तीसरी सार्वजनिक मुलाकात थी। मराठी भाषी बहुल राज्य में हिंदी थोपने के आरोपों के बीच, महाराष्ट्र सरकार द्वारा कक्षा 1 से 5 तक के छात्रों के लिए त्रि-भाषा फॉर्मूले पर अपने विवादास्पद आदेश को वापस लेने के बाद, दोनों ने 5 जुलाई को मुंबई में अपनी जीत का जश्न मनाने के लिए एक मंच साझा किया था। इसके बाद से ही दोनों दलों के बीच चुनावी गठबंधन की चर्चा ने जोर पकड़ लिया था।

Amit Mandal
अमित कुमार मंडलauthor

अमित मंडल टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में न्यूज डेस्क पर Assistant Editor के रूप में काम कर रहे हैं। प्रिंट, टीवी और डिजिटल—तीनों माध्यमों में कुल मिलाकर 15 सालों से अधिक का अनुभव उन्हें खबरों को देखने की व्यापक दृष्टि देता है। ब्रेकिंग न्यूज, लाइव ब्लॉग, स्पेशल स्टोरीज और एक्सप्लेनेर फॉर्मेट पर उनकी मजबूत पकड़ है। एंगल चुनने की कला, खबरों की गति को समझना और समय पर सही जानकारी पहुंचाना—ये उनकी सबसे बड़ी खूबियां हैं। अमित अपने करियर में करीब 20 हजार से अधिक न्यूज आर्टिकल, एनालिसिस और एक्सप्लेनर पब्लिश कर चुके हैं।

और पढ़ें
End of Article