देश

पंजाब के फतेहगढ़ साहिब में दो ट्रेनों के बीच हुई टक्कर, हादसे में 2 लोग हुए घायल

Two Trains Collide: अमृतसर-दिल्ली रेल लाइन पर फतेहगढ़ साहिब में आज सुबह दो ट्रेनों के बीच टक्कर में कम से कम दो लोग घायल हो गए।

Image

अमृतसर-दिल्ली रेल लाइन पर फतेहगढ़ साहिब में दो ट्रेनों के बीच हुई टक्कर

Photo : Twitter

Two Trains Collide: अमृतसर-दिल्ली रेलवे लाइन पर फतेहगढ़ साहब में आज सुबह दो ट्रेनों के बीच टक्कर में कम से कम दो लोग घायल हो गए। रिपोर्ट के अनुसार, एक मालगाड़ी का इंजन पटरी से उतर गया और एक यात्री ट्रेन से टकरा गया। जानकारी के अनुसार, इस टक्कर में दो ट्रेन ड्राइवर बुरी तरह से घायल हो गए। घायलों को श्री फतेहगढ़ साहिब सिविल अस्पताल में भर्ती कराया गया था। घायलों की गंभीर हालत को देखते हुए उन्हें सिविल अस्पताल फतेहगढ़ साहिब से राजिंदर अस्पताल पटियाला रेफर कर दिया गया है।

घटनास्थल के वीडियो और तस्वीरो में दोनों ट्रेनों को बुरी तरह क्षतिग्रस्त देखा जा सकता है। ट्रेनों की हालत देखकर अनुमान लगाया जा सकता है कि टक्कर कितनी जबरदस्त थी। हालांकि इसमें कोई बड़ा नुकसान नहीं हुआ। लेकिन टक्कर में दो ट्रेन ड्राइवर बुरी तरह घायल हो गए जिनका इलाज जारी है। सिविल अस्पताल फतेहगढ़ साहिब में मौजूद डॉक्टरों ने बताया कि घायलों के सिर में हेड इंजरी और बैक पर चोट आई है, जिनकी हालत गंभीर है। जानकारी के अनुसार, यह हादसा मालगाड़ियों के लिए बने डीएफसीसी ट्रैक के न्यू सरहिंद स्टेशन के पास हुआ। यहां पहले से कोयले से लोड दो गाड़ियां खड़ी थीं। एक मालगाड़ी का इंजन खुलकर दूसरी से टकराया और फिर इंजन पलटकर अंबाला से जम्मू तवी की तरफ जा रही पैसेंजर गाड़ी समर स्पेशल में फंस गया।

Shashank Shekhar Mishra
Shashank Shekhar Mishraauthor

शशांक शेखर मिश्रा टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल (www.timesnowhindi.com) में बतौर कॉपी एडिटर काम कर रहे हैं। इन्हें पत्रकारिता में करीब 5 वर्षों का अनुभव है। इन पांच सालों में देश की राजनीति से लेकर देश-दुनिया में बनते-बिगड़ते सत्ता समीकरणों एवं घटनाओं को कवर करने का अनुभव है। राजनीति, रक्षा और आटोमोबाइल्स की खबरों में विशेष रूचि के साथ खोजी पत्रकारिता और स्टिंग ऑपरेशन का भी अनुभव है। टाइम्स नाउ नवभारत में देश-दुनिया की खबरों के साथ रियल टाइम डेस्क पर कार्य करने का अनुभव है। शशांक ने इन 5 वर्षों के पत्रकारिता के कैरियर के दौरान टेलीविजन और डिजिटल मीडिया में कार्य करने का अनुभव हासिल किया है। टाइम्स नाउ नवभारत में बतौर कॉपी एडिटर जुड़ने से पहले जागरण न्यू मीडिया, इनशार्ट्स, जी हिंदुस्तान और न्यूज हेल्पलाइन में सब एडिटर, रिपोर्टर और असिस्टेंट प्रोड्यूसर के तौर पर काम कर चुके हैं। पढ़ाई-लिखाई की बात करें तो लखनऊ विश्वविद्यालय से राजनीति विज्ञान में पोस्ट ग्रेजुएशन किया है। इसके बाद एशियन एकेडमी ऑफ फिल्म एंड टेलीविजन से पोस्ट ग्रेजुएशन डिप्लोमा इन मास कम्युनिकेशन एंड टीवी जर्नलिज्म किया हैं। शशांक को जिम जाना, एडवेंचर एक्टिविटी करना और नई तकनीक को जानना और समझना बेहद पसंद है। इसके अलावा शशांक को ड्राइव करना और अध्यात्म में भी काफी रुचि हैं। शशांक शेखर मिश्रा उत्तर प्रदेश की राजधानी और नवाबों के शहर के रूप में फेमस लखनऊ से ताल्लुक रखते हैं।

और पढ़ें
End of Article
Subscribe to our daily Newsletter!