देश

जम्मू कश्मीर की जेल से दो पाकिस्तानी कैदी फरार, पुलिस पर हमला कर गैंगस्टर सीमा की ओर निकले

जम्मू के आर.एस. पुरा स्थित बाल सुधार गृह से सोमवार शाम तीन बंदी पुलिसकर्मियों पर हमला कर फरार हो गए, जिनमें दो पाकिस्तानी नागरिक शामिल हैं। घटना करीब 5:15 बजे हुई, जिसमें एसपीओ विनय और मुख्य आरक्षक प्रवीण घायल हो गए।

Image

कश्मीर की जेल से पाकिस्तानी कैदी फरार (फोटो- AI)

जम्मू के सीमावर्ती क्षेत्र आर.एस. पुरा स्थित एक बाल सुधार गृह से सोमवार शाम तीन बंदी पुलिसकर्मियों पर हमला कर फरार हो गए। इनमें दो पाकिस्तानी नागरिक भी शामिल बताए जा रहे हैं। पुलिस के अनुसार घटना करीब शाम 5:15 बजे हुई, जब ड्यूटी पर तैनात कर्मियों पर कथित तौर पर हमला कर बंदी परिसर से भाग निकले।

दो पाकिस्तानी नागरिक फरार

अधिकारियों ने फरार आरोपियों की पहचान आर.एस. पुरा के डबलेहार निवासी कराजीत सिंह उर्फ गुग्गा तथा पाकिस्तानी नागरिक मोहम्मद सुना-उल्लाह और एहसान अनवर के रूप में की है। हमले में एसपीओ विनय और मुख्य आरक्षक प्रवीण घायल हो गए, जिन्हें उपचार के लिए भेजा गया। घटना के तुरंत बाद पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी।

वायरल हो रहा एक वीडियो

इस बीच सोशल मीडिया पर एक कथित वीडियो वायरल हुआ है, जिसमें ‘खौफ’ गिरोह से जुड़े बताए जा रहे एक गैंगस्टर को बाल सुधार गृह के भीतर कुछ गोलियां चलाते हुए दिखाया गया है। वीडियो सामने आने के बाद सुरक्षा व्यवस्था को लेकर सवाल खड़े हो गए हैं। पुलिस इस बात की जांच कर रही है कि स्थानीय स्तर पर बनी पिस्तौल सुधार गृह के अंदर कैदी तक कैसे पहुंची।

लगातार हो रही है छापेमारी

फरार बंदियों की गिरफ्तारी के लिए विशेष टीमें गठित की गई हैं और सीमावर्ती इलाकों समेत विभिन्न स्थानों पर छापेमारी की जा रही है। वहीं पूर्व डीजीपी S. P. Vaid ने घटना पर चिंता जताते हुए सवाल उठाया कि जिन तीनों कैदियों की बात हो रही है, वे अब नाबालिग नहीं हैं, फिर भी वे बाल सुधार गृह में क्यों थे? अभी तक कैदियों का पता नहीं चला है। कहा जा रहा है कि तीनों कैदी सीमा की ओर से भागे हैं, अब वो सीमा पार कर पाकिस्तान की ओर चले गए या भारतीय सीमा में ही हैं, ये पता नहीं चला है।

Shishupal Kumar
शिशुपाल कुमारauthor

शिशुपाल कुमार टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल के न्यूज डेस्क में कार्यरत एक अनुभवी पत्रकार हैं, जिन्हें 13 वर्षों का अनुभव हासिल है। राजनीतिक, अंतरराष्ट्रीय और क्राइम रिपोर्टिंग में गहरी रुचि और मजबूत पकड़ के साथ वे समाचारों की बारीकियों को समझने और उन्हें प्रभावशाली ढंग से प्रस्तुत करने के लिए जाने जाते हैं। शिशुपाल ने अपने करियर की शुरुआत एक इन्वेस्टिगेटिव जर्नलिस्ट के रूप में की, जहां उन्होंने प्रोडक्शन से लेकर ग्राउंड रिपोर्टिंग तक पत्रकारिता के कई महत्वपूर्ण पहलुओं में काम किया। फील्ड रिपोर्टिंग और डेस्क दोनों स्तरों पर उनकी दक्षता है। अब तक शिशुपाल कुमार 15,000 से अधिक खबरें प्रकाशित कर चुके हैं। वह ब्रेकिंग न्यूज, रियल-टाइम कवरेज, डेटा-आधारित विश्लेषण और एक्सप्लेनर लिखने में खास महारत रखते हैं। उनकी स्टोरीज तथ्यों की सटीकता और सहज भाषा की वजह से पाठकों पर मजबूत प्रभाव छोड़ती हैं।

और पढ़ें
End of Article
Subscribe to our daily Newsletter!

संबंधित खबरें