देश

रांची में RSS कार्यालय पर पेट्रोल बम फेंकने के आरोप में दो गिरफ्तार, दहलाने की थी साजिश!

राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) ने आरोप लगाया था कि बुधवार तड़के निवारणपुर इलाके में उसके कार्यालय पर पेट्रोल बम फेंके गए, जिसके बाद पुलिस ने मामले की जांच के लिए एक विशेष जांच दल का गठन किया।

Image

रांची में आरएसएस ऑफिस पर फेंके पेट्रोल बम, दो गिरफ्तार

Photo : PTI

Petrol Bombs at RSS Office: झारखंड के रांची में आरएसएस कार्यालय पर कथित तौर पर पेट्रोल बम फेंकने के आरोप में दो लोगों को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस ने बृहस्पतिवार को यह जानकारी दी। एक अधिकारी ने बताया कि दोनों आरोपियों को बुधवार देर रात लोहरदगा जिले से पकड़ा गया और उनके द्वारा इस्तेमाल की गई एक कार जब्त कर ली गई। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) ने आरोप लगाया था कि बुधवार तड़के निवारणपुर इलाके में उसके कार्यालय पर पेट्रोल बम फेंके गए, जिसके बाद पुलिस ने मामले की जांच के लिए एक विशेष जांच दल का गठन किया।

कांच की बोतलों के टुकड़े बरामद

रांची के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक (एसएसपी) राकेश रंजन ने बताया, मामले के सिलसिले में दो लोगों को गिरफ्तार किया गया है। उनसे पूछताछ की जा रही है। उन्होंने बताया कि जांच के दौरान पुलिस को मौके से कांच की बोतलों के टुकड़े बरामद हुए थे। पुलिस के अनुसार, बोतलों में मौजूद सामग्री का पता लगाने के लिए एक फोरेंसिक टीम ने घटनास्थल का दौरा किया। बम निरोधक दस्ते ने आरएसएस कार्यालय का भी दौरा किया। एक अन्य अधिकारी ने कहा, "बोतलों में मौजूद सामग्री के पेट्रोल होने का संदेह है। आईईडी या बम जैसी कोई विस्फोटक वस्तु नहीं मिली।

रांची के निवारणपुर स्थित राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (RSS) के प्रांतीय कार्यालय पर देर रात अज्ञात असामाजिक तत्वों द्वारा पेट्रोल बम से हमला करने की कोशिश की गई। हालांकि, हमलावरों की यह बड़ी साजिश नाकाम रही और कार्यालय परिसर को कोई नुकसान नहीं पहुंचा है। इस घटना के बाद से पूरे रांची शहर में सुरक्षा एजेंसियां हाई अलर्ट पर हैं।

बाउंड्री वॉल पार नहीं कर सकीं पेट्रोल से भरी बोतलें

रांची पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, देर रात बाइक पर सवार होकर आए दो संदिग्ध युवकों ने इस वारदात को अंजाम देने की कोशिश की। आरोपियों ने सॉस की बोतलों में पेट्रोल भरकर उन्हें 'पेट्रोल बम' की तरह इस्तेमाल किया और संघ कार्यालय परिसर के अंदर फेंकने का प्रयास किया।

गनीमत यह रही कि दोनों बोतलें आरएसएस दफ्तर की ऊंची बाउंड्री वॉल को पार नहीं कर सकीं और परिसर के बाहर सड़क पर ही गिर गईं। इस वजह से कोई बड़ा धमाका या आगजनी नहीं हुई और एक बड़ी अनहोनी टल गई।

Amit Mandal
अमित कुमार मंडलauthor

अमित मंडल टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में न्यूज डेस्क पर Assistant Editor के रूप में काम कर रहे हैं। प्रिंट, टीवी और डिजिटल—तीनों माध्यमों में कुल मिलाकर 15 सालों से अधिक का अनुभव उन्हें खबरों को देखने की व्यापक दृष्टि देता है। ब्रेकिंग न्यूज, लाइव ब्लॉग, स्पेशल स्टोरीज और एक्सप्लेनेर फॉर्मेट पर उनकी मजबूत पकड़ है। एंगल चुनने की कला, खबरों की गति को समझना और समय पर सही जानकारी पहुंचाना—ये उनकी सबसे बड़ी खूबियां हैं। अमित अपने करियर में करीब 20 हजार से अधिक न्यूज आर्टिकल, एनालिसिस और एक्सप्लेनर पब्लिश कर चुके हैं।

और पढ़ें
End of Article