S Jaishankar on Rahul Gandhi: केंद्रीय विदेश मंत्री डॉ.एस जयशंकर ने चीन को लेकर सियासी बयानबाजी के लिए कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी पर जुबानी हमला बोला है। उन्होंने कहा है कि गांधी ने विदेशी सरजमीं पर हिंदुस्तान को नीचा दिखाने का प्रयास किया और चीन की प्रशंसा की। उन्होंने इसके साथ ही 'दि हंड्रेड ईयर मैरथन' के लेखक और हेरिटेज में चीन रणनीति के सीनियर फेलो माइकल पिल्सबरी के खास टर्म का जिक्र करते हुए उन्होंने आगे यह भी कहा- When Panda huggers try to be China hawks...it does not fly (जब गले लगाने वाले पांडा चीन के बाज बनने का प्रयास करते हैं तब वह उड़ने नहीं लगते). ये सारी बातें उन्होंने शनिवार (18 मार्च, 2023) को अंग्रेजी न्यूज चैनल इंडिया टुडे के कॉन्क्लेव में कहीं।
देश
'जब गले लगाने वाले पांडा चीन के बाज बनने का करते हैं...', राहुल पर जयशंकर का तंज; मोदी का किस्सा सुना दिखाया आईना
- Produced by: अभिषेक गुप्ता
- Updated Mar 18, 2023, 01:31 PM IST
S Jaishankar on Rahul Gandhi: यही नहीं, केंद्रीय विदेश मंत्री एस जयशंकर ने इसके अलावा सीएए को मुस्लिमों के प्रति भेदभाव करने वाला बताने वाले एरिक गारसेटी (अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडेन के करीबी) को लेकर हुए सवाल के जवाब में कहा, "उन्हें आने तो दीजिए। हम प्यार से समझा देंगे (मुस्कुराते हुए)।"
कांग्रेस के पूर्व चीफ राहुल गांधी और केंद्रीय विदेश मंत्री डॉ.एस जयशंकर। (फाइल)
Photo : IANS
