देश

Top News Today, 3 June 2023: ओड़िशा ट्रेन हादसे की वजह आई सामने, 8 घंटे के लिए घर पहुंचे सिसोदिया; आज शाम तक की बड़ी और अहम खबरें

  • Authored by: शिशुपाल कुमार
  • Updated Jun 3, 2023, 05:59 PM IST

Top News Today, 3 June 2023: शराब नीति घोटाले में फंसे दिल्ली के उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया को कोर्ट ने आठ घंटे की अंतरिम बेल दी है। कोर्ट से जमानत मिलने के बाद आज सुबह सिसोदिया अपनी बीमार पत्नी से मिलने अपने घर पहुंचे। हालांकि वो अपनी पत्नी से नहीं मिल पाए।

Image

पढ़ें आज शाम तक की अहम खबरें

Top News Today, 3 June 2023: ओडिशा के बालासोर जिले में शुक्रवार रात कोरोमंडल एक्सप्रेस और बेंगलुरु-हावड़ा एक्सप्रेस ट्रेन के पटरी से उतरने और एक मालगाड़ी से टकराने से जुड़े रेल हादसे में मृतक संख्या शनिवार को बढ़कर 261 हो गई। देश के सबसे भीषण रेल हादसों में शामिल इस दुर्घटना में करीब 1,000 यात्री घायल हुए हैं। ओडिशा रेल हादसे को लेकर अब जो जानकारी सामने आई है, उससे कोरोमंडल एक्सप्रेस ट्रेन (Coromandel Express) का एक्सीडेंट क्यों हुआ, ये तस्वीर साफ हो जाएगी। ओडिशा रेल हादसे का रूट मैप सामने आ गया है। शराब नीति घोटाले में फंसे दिल्ली के उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया को कोर्ट ने आठ घंटे की अंतरिम बेल दी है। कोर्ट से जमानत मिलने के बाद आज सुबह सिसोदिया अपनी बीमार पत्नी से मिलने अपने घर पहुंचे हैं। पढ़ें आज शाम तक की बड़ी खबरें

Odisha के Balasore में हुआ Train Accident से पूरे देश में शोक की लहर है। अबतक 260 से ज्यादा लोगों की मौत हो चुकी है। इस बीच जो Route Map सामने आया है, उससे सारी कहानी साफ है। वीडियो में देखिए कि कैसे तीन ट्रेनें एक के बाद एक भिड़ती चली गईं।

Balasore Train Accident Latest Update: Balasore ट्रेन हादसे को लेकर एक बड़ा खुलासा हुआ है। बताया जा रहा है कि Signal फेल होने के कारण कोरोमंडल एक्सप्रेस गलत ट्रैक पर चली गई थी, जिसकी वजह से ट्रेनों की आपस में भिड़ंत हो गई।

Delhi Liquor Policy Case: शराब नीति घोटाले में फंसे दिल्ली के उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया को कोर्ट ने आठ घंटे की अंतरिम बेल दी है। कोर्ट से जमानत मिलने के बाद आज सुबह सिसोदिया अपनी बीमार पत्नी से मिलने अपने घर पहुंचे हैं। बता दें, मनीष सिसोदिया को सीबीआई ने 26 फरवरी को गिरफ्तार किया था। वह करीब दो महीने बाद अपने घर पहुंचे हैं।

BPSC Bihar Teacher Recruitment 2023: बिहार लोक सेवा आयोग यानी बीपीएससी (BPSC) ने हाल ही में राज्य में स्कूल शिक्षकों की भर्ती के लिए एक अधिसूचना जारी की है। इस भर्ती अभियान (BPSC Bihar Teacher Recruitment 2023) का उद्देश्य प्राथमिक विद्यालय शिक्षक, उच्च प्राथमिक विद्यालय शिक्षक और माध्यमिक विद्यालय शिक्षक सहित विभिन्न स्तरों के लिए कुल 1,70,461 शिक्षण रिक्तियों को भरना है। ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया 15 जून, 2023 से शुरू होगी (Bihar Teacher Recruitment 2023) और इच्छुक उम्मीदवार 12 जुलाई, 2023 तक आवेदन कर सकते हैं। ये उन उम्मीदवारों के लिए अच्छी खबर है, जो लंबे समय से बिहार सरकार में शिक्षक की नौकरी के लिए आस लगाए बैठे हैं।

भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच लंदन के ओवल में होने वाले वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप फाइनल मुकाबले से पहले एक बात की चर्चा सबसे तेज है और वो है क्या टीम इंडिया ईशान किशन के साथ मैदान में उतरेगी? इस सवाल का जवाब दिया है पूर्व भारतीय खिलाड़ी मोहम्मद कैफ ने, उन्होंने न केवल विकेटकीपिंग विकल्प को लेकर बात की है बल्कि टीम इंडिया के प्लेइंग इलेवन पर भी बात की है।

जामनगर: गुजरात के जामनगर जिले में दो वर्षीय एक बच्ची शनिवार को एक बोरवेल में गिर गई और 20 फुट की गहराई में फंस गई, जिसके बाद दमकल विभाग के कर्मियों ने बचाव अभियान शुरू किया है। एक अधिकारी ने यह जानकारी दी।

Ajay Pal Singh Banga: भारतीय अमेरिकी अजय बंगा ने शुक्रवार को विश्व बैंक का अध्यक्ष पद संभाल लिया। इसके साथ ही वह दो वैश्विक वित्तीय संस्थानों- विश्व बैंक और अंतरराष्ट्रीय मुद्रा कोष (IMF) की अध्यक्षता करने वाले पहले अश्वेत व्यक्ति बन गए हैं। विश्व बैंक के कार्यकारी निदेशकों ने 3 मई को बंगा (63) को विश्व वैंक के 14वें अध्यक्ष के तौर पर चुना था। उनका कार्यकाल 5 साल का होगा। अमेरिका के राष्ट्रपति जो बाइडन ने फरवरी में घोषणा की थी कि विश्व बैंक के अध्यक्ष पद के लिए अमेरिका अजय बंगा को नामित करेगा।

कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने यहां भारतीय अमेरिकी समुदाय के सदस्यों से शुक्रवार को कहा कि भारत में इस समय दो विभिन्न विचारधाराओं के बीच लड़ाई चल रही है और उन्होंने भरोसा जताया कि देश को लेकर सत्तारूढ़ भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की सोच का विकल्प मुहैया कराने वाले नजरिए के लिए सभी विपक्षी दल हाथ मिलाएंगे। उन्होंने कहा कि वह जब गैर-कांग्रेसी विपक्षी दलों के नेताओं से मुलाकात करते हैं, तो वह हमेशा इस बात पर जोर देते हैं कि हमारा मिलकर साथ लड़ना जरूरी है।

ओडिशा में शुक्रवार को तीन ट्रेन कोरोमंडल एक्सप्रेस और बेंगलुरु-हावड़ा एक्सप्रेस और एक मालगाड़ी की भीषण टक्कर में 260 अधिक लोगों की मौत हो गई और 900 से अधिक लोग घायल हो गए। यह हादसा न केवल हाल के दिनों में बल्कि देश की आजादी के बाद की सबसे घातक दुर्घटनाओं में से एक है। ओडिशा में कोरोमंडल एक्सप्रेस 14 साल पहले भी 2009 में पटरी से उतरी थी। वह दिन भी शुक्रवार था। टाइम करीब शाम 7 बजे का था। 2023 में भी शुक्रवार के दिन ही शाम 7.30 से 7.40 के बीच कोरोमंडल एक्सप्रेस हादसे के शिकार हुई। अब सवाल उठता है यह संयोग है या साजिश?

शिशुपाल कुमार
शिशुपाल कुमारauthor

शिशुपाल कुमार टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल के न्यूज डेस्क में कार्यरत एक अनुभवी पत्रकार हैं, जिन्हें 13 वर्षों का अनुभव हासिल है। राजनीतिक, अंतरराष्ट्रीय और क्राइम रिपोर्टिंग में गहरी रुचि और मजबूत पकड़ के साथ वे समाचारों की बारीकियों को समझने और उन्हें प्रभावशाली ढंग से प्रस्तुत करने के लिए जाने जाते हैं। शिशुपाल ने अपने करियर की शुरुआत एक इन्वेस्टिगेटिव जर्नलिस्ट के रूप में की, जहां उन्होंने प्रोडक्शन से लेकर ग्राउंड रिपोर्टिंग तक पत्रकारिता के कई महत्वपूर्ण पहलुओं में काम किया। फील्ड रिपोर्टिंग और डेस्क दोनों स्तरों पर उनकी दक्षता है। अब तक शिशुपाल कुमार 15,000 से अधिक खबरें प्रकाशित कर चुके हैं। वह ब्रेकिंग न्यूज, रियल-टाइम कवरेज, डेटा-आधारित विश्लेषण और एक्सप्लेनर लिखने में खास महारत रखते हैं। उनकी स्टोरीज तथ्यों की सटीकता और सहज भाषा की वजह से पाठकों पर मजबूत प्रभाव छोड़ती हैं।

और पढ़ें
End of Article