बॉलीवुड एक्टर टाइगर श्रॉफ पर 18 अक्तूबर की शाम जानलेवा हमला हुआ था, जिसमें दो लोगों ने उनकी गाड़ी पर ताबड़तोड़ फायरिंग की थी। इसमें उनकी कार का ड्राइवर जख्मी हो गया था और उनको भी चोटें आईं। इस हमले की धमक अब तक बॉलीवुड इंडस्ट्री में सुनाई दे रही है और हर कोई बस यही कह रहा है कि भगवान की निगाह सीधी कि एक्टर बाल-बाल बच गए। अब एक्टर टाइगर श्रॉफ की तरफ से गोलीबारी में जख्मी हुए हाथ का वीडियो शेयर किया गया है, जिसे देखकर लोग भौचक्के रह गए हैं। इस वीडियो को देखकर हर कोई यही कह रहा है कि भगवान की कृपा एक्टर पर रही कि उन्हें केवल इतनी ही चोटें आईं। TimesNow NavBharat पर ये खबर भी पढ़ें: "Daler Mehndi बीमार थे तो परफॉर्म करने...", MLA सुबोध उनियाल ने सिंगर पर दागा जुबानी गोला
Tiger Shroff का जख्मी हाथ देखकर हैरान रह गए फैंस
टाइगर श्रॉफ की टीम ने इंस्टाग्राम पर एक वीडियो शेयर किया है, जिसमें एक्टर का जख्मी हाथ दिख रहा है। जब टाइगर श्रॉफ नेता एकनाथ शिंदे से मिले थे जब उनका हाथ पूरा पट्टी से बंधा हुआ था। उस वक्त लोगों को समझ नहीं आया था कि एक्टर को इतनी गंभीर चोट लगी है। एक्टर द्वारा जारी किए गए वीडियो को देखने के बाद लोगों को समझ आया है कि हमला कितना जानलेवा था। वीडियो को शेयर करते हुए टीम ने लिखा है, "भगवान की कृपा थी।" फैंस इस वीडियो पर लगातार कमेंट कर रहे हैं और बोल रहे हैं कि वाकई भगवान की कृपा एक्टर पर थी। TimesNow NavBharat पर ये खबर भी पढ़ें: "मंत्री से कहिए Daler Mehndi जी से माफी ...", Mika Singh ने CM Pushkar Singh Dhami से लगाई गुहार
Salman Khan के करीबी होने की वजह से हुआ हमला
जिन लोगों ने टाइगर श्रॉफ पर हमला किया है, उनकी तरफ से जारी किए गए बयान के अनुसार इंडस्ट्री में जो-जो एक्टर या कलाकार सलमान खान के करीब नजर आएगा या उनके साथ नजदीकियां बढ़ाएगा, उसे इस तरह से ही निशाना बनाया जाएगा। मिली जानकारी के अनुसार, एक्टर पर हमला बिश्नोई गैंग की तरफ से किया गया है, जो लगातार सलमान खान के करीबियों और बॉलीवुड को निशाना बना रहा है।
