क्रिकेट

WTC Final: मोहम्मद कैफ ने चुनी टीम इंडिया की प्लेइंग इलेवन, ईशान किशन को दी तरजीह

  • Authored by: समीर कुमार ठाकुर
  • Updated Jun 3, 2023, 03:00 PM IST

वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप फाइनल मुकाबले से पहले पूर्व भारतीय खिलाड़ी मोहम्मद कैफ ने अपनी प्लेइंग इलेवन चुनी है। उन्होंने केएस भरत के स्थान पर ईशान किशन को तरजीह दी है। फाइनल मुकाबला 7-11 जून के बीच लंदन के ओवल में खेला जाएगा। 20 साल बाद दोनों टीम आईसीसी इवेंट के फाइनल मुकाबले में आमने-सामने है।

Image

रोहित शर्मा के नेतृत्व में टीम इंडिया (साभार-IPL)

KEY HIGHLIGHTS
  • भारत और ऑस्ट्रेलिया का मुकाबला
  • मोहम्मद कैफ ने चुनी प्लेइंग इलेवन
  • केएस भरत के स्थान पर ईशान किशन को मिली जगह

भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच लंदन के ओवल में होने वाले वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप फाइनल मुकाबले से पहले एक बात की चर्चा सबसे तेज है और वो है क्या टीम इंडिया ईशान किशन के साथ मैदान में उतरेगी? इस सवाल का जवाब दिया है पूर्व भारतीय खिलाड़ी मोहम्मद कैफ ने, उन्होंने न केवल विकेटकीपिंग विकल्प को लेकर बात की है बल्कि टीम इंडिया के प्लेइंग इलेवन पर भी बात की है।

मोहम्मद कैफ ने चुनी प्लेइंग इलेवन

मोहम्मद कैफ ने वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप फाइनल के लिए टीम इंडिया की प्लेइंग इलेवन को लेकर स्टार स्पोर्ट्स से बात करते हुए कहा 'उन्होंने बतौर ओपनिंग जोड़ी शुभमन गिल और रोहित शर्मा का नाम लिया है जो पहले से तय माना जा रहा है। तीसरे और चौथे नंबर पर उन्होंने क्रमश: चेतेश्वर पुजारा और विराट को कोहली को रखा है। दोनों ही बल्लेबाजों का फॉर्म शानदार है। 5वें नंबर पर उन्होंने केएल राहुल के स्थान पर शामिल किए गए अंजिक्य रहाणे को सबसे अच्छा विकल्प बताया है।

विकेटकीपर के तौर पर ईशान को तरजीह

विकेटकीपर को लेकर मोहम्मद कैफ की राय बाकियों से अलग है। उन्होंने केएस भरत के स्थान पर ईशान किशन को प्लेइंग इलेवन में तरजीह दी है। उन्होंने कहा कि मैं 6 नंबर पर एक ऐसे बल्लेबाज को देखता हूं जो आक्रामक शॉट्स खेले क्योंकि तब तक गेंद पुरानी हो जाती है। ये काम पहले ऋषभ पंत करते थे।

7वें नंबर पर उन्होंने रवींद्र जडेजा का चुना है।

8वें नंबर पर रविचंद्रन अश्विन और शार्दुल ठाकुर में से किसी एक को शामिल किया जा सकता है। इस बात का फैसला पिच देखकर लिया जा सकता है। अगर पिच स्पिन फ्रैंडली हो तो अश्विन प्लेइंग इलेवन में हो सकते हैं क्योंकि वह डेविड वॉर्नर, उस्मान ख्वाजा और ट्रेविस हेड जैसे बाएं हाथ के बल्लेबाज के लिए मुश्किल खड़ी कर सकते हैं।

तीन तेज गेंदबाजों के साथ उतरने की सलाह

कैफ ने तेज गेंदबाजी के तौर पर 3 गेंदबाजों मोहम्मद शमी, मोहम्मद सिराज और उमेश यादव का नाम लिया है। हालांकि, उन्होंने कहा कि पिच की स्थिति को देखकर इसमें बदलाव हो सकता है।

मोहम्मद कैफ की प्लेइंग इलेवन (Mohammad Pick Playing XI)- रोहित शर्मा, शुभमन गिल, चेतेश्वर पुजारा, विराट कोहली, अजिंक्य रहाणे, ईशान किशन, रवींद्र जडेजा, रवि चंद्रन अश्विन, मोहम्मद शमी, मोहम्मद सिराज और उमेश यादव।

समीर कुमार ठाकुर
समीर कुमार ठाकुरauthor

समीर कुमार ठाकुर टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की स्पोर्ट्स टीम के सदस्य हैं। करीब 10 वर्षों के पत्रकारिता अनुभव के साथ वे न केवल क्रिकेट, बल्कि हॉकी, फुटबॉल, बैडमिंटन और अन्य प्रमुख खेलों की गहरी समझ रखते हैं। खेलों की बारीकियों को पकड़ने, खिलाड़ियों के प्रदर्शन का विश्लेषण करने और मैच परिस्थितियों को सरल व रोचक अंदाज में समझाने की उनकी क्षमता उन्हें स्पोर्ट्स बीट का एक भरोसेमंद पत्रकार बनाती है। जर्नलिज़्म में डिप्लोमा कर चुके समीर ने टीवी मीडिया में भी काम किया है, जिससे उन्हें लाइव न्यूज प्रेजेंटेशन, ब्रेकिंग अपडेट्स और विजुअल स्टोरीटेलिंग का अनुभव मिला। समीर अब तक 10,000 से अधिक आर्टिकल्स लिख चुके हैं, जिनमें कई एक्सक्लूसिव स्पोर्ट्स इंटरव्यू, ऑन-ग्राउंड रिपोर्टिंग और मैच व सीरीज आधारित विश्लेषण शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article