बिजनेस

अजय बंगा बने वर्ल्ड बैंक के नए अध्यक्ष का पद, अगले 5 साल तक संभालेंगे कमान

Ajay Pal Singh Banga: भारतीय अमेरिकी अजय बंगा ने शुक्रवार को विश्व बैंक का अध्यक्ष पद संभाल लिया। इसके साथ ही वह दो वैश्विक वित्तीय संस्थानों- विश्व बैंक और अंतरराष्ट्रीय मुद्रा कोष (IMF) की अध्यक्षता करने वाले पहले अश्वेत व्यक्ति बन गए हैं। विश्व बैंक के कार्यकारी निदेशकों ने 3 मई को बंगा (63) को विश्व वैंक के 14वें अध्यक्ष के तौर पर चुना था।

Image

मास्टरकार्ड के अध्यक्ष और सीईओ रह चुके हैं अजय बंगा

Ajay Pal Singh Banga: भारतीय अमेरिकी अजय बंगा ने शुक्रवार को विश्व बैंक का अध्यक्ष पद संभाल लिया। इसके साथ ही वह दो वैश्विक वित्तीय संस्थानों- विश्व बैंक और अंतरराष्ट्रीय मुद्रा कोष (IMF) की अध्यक्षता करने वाले पहले अश्वेत व्यक्ति बन गए हैं। विश्व बैंक के कार्यकारी निदेशकों ने 3 मई को बंगा (63) को विश्व वैंक के 14वें अध्यक्ष के तौर पर चुना था। उनका कार्यकाल 5 साल का होगा। अमेरिका के राष्ट्रपति जो बाइडन ने फरवरी में घोषणा की थी कि विश्व बैंक के अध्यक्ष पद के लिए अमेरिका अजय बंगा को नामित करेगा।

वर्ल्ड बैंक ने सोशल मीडिया पर पोस्ट की फोटो

विश्व बैंक ने शुक्रवार को बंगा की मुख्यालय में प्रवेश करते हुए फोटो पोस्ट करते हुए ट्वीट किया, “हमारे साथ मिलकर विश्व बैंक समूह के नए अध्यक्ष के रूप में अजय बंगा का स्वागत करें। हम गरीबी से मुक्त दुनिया बनाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।”

आईएमएफ की प्रबंध निदेशक क्रिस्टालिना जॉर्जीवा ने दी बधाई

आईएमएफ की प्रबंध निदेशक क्रिस्टालिना जॉर्जीवा ने ट्वीट किया, “मैं अजय बंगा को शुभकामनाएं देती हूं, क्योंकि वह आज विश्व बैंक के अध्यक्ष के रूप में अपनी नई भूमिका ग्रहण कर रहे हैं। मैं अच्छा करने और जरूरतमंद लोगों की मदद करने के लिए हमारे संस्थानों के बीच गहरी साझेदारी जारी रखने की आशा करती हूं।”

मास्टरकार्ड के अध्यक्ष और सीईओ रह चुके हैं अजय बंगा

अजय बंगा विश्व बैंक की अध्यक्षता करने वाले पहले भारतीय-अमेरिकी हैं। वह डेविड मालपास के स्थान पर आए हैं, जिन्होंने फरवरी में इस्तीफा देने का फैसला लिया था। बंगा इससे पहले जनरल अटलांटिक के वाइस चेयरमैन थे। उससे पहले वह वैश्विक कंपनी मास्टरकार्ड के अध्यक्ष और मुख्य कार्यपालक अधिकारी थे। मास्टरकार्ड में लगभग 24,000 कर्मचारी काम करते हैं।

भाषा इनपुट्स के साथ

Sunil Chaurasia
सुनील चौरसियाauthor

<p>मैं सुनील चौरसिया,. मऊ (उत्तर प्रदेश) का रहने वाला हूं और अभी दिल्ली में रहता हूं। मैं टाइम्स नाउ नवभारत में बिजनेस, यूटिलिटी और पर्सनल फाइनेंस पर काम कर रहा हूं। टाइम्स नाउ से पहले मैं ज़ी बिजनेस, टीवी9 भारतवर्ष, न्यूज नेशन, राजस्थान पत्रिका में काम कर चुका हूं। मेरी हमेशा कोशिश रहती है कि मैं अपने रीडर्स तक उनके काम से जुड़ी जरूरी जानकारियां पहुंचा सकूं।</p>

और पढ़ें
End of Article